Redmi Note 7 Pro की भारत में बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स के बारे में

United States News News

Redmi Note 7 Pro की भारत में बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स के बारे में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

Redmi Note 7 Pro आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Redmi Note 7 Pro आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 7 प्रो ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर बेचा जाएगा। Redmi Note 7 Pro की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी, हो सकता है कि फोन कुछ ही सेकेंड में ऑउट ऑफ स्टॉक हो जाए तो ऐसे में सलाह दी जाती है कि पेमेंट और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले ही सेव कर लें। Redmi Note 7 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 19.

5:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस है। रेडमी नोट 7 प्रो में 6 जीबी तक रैम और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। याद करा दें कि इस साल फरवरी में Redmi Note 7 Pro के साथ Redmi Note 7 को भी भारत में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्सXiaomi ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। .embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; }लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट के साथ टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Jio यूज़र्स को 198 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड रीचार्ज पर डबल डेटा ऑफर मिलेगा। Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशनरेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है। Redmi Note 7 Pro कैमराअन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इला​हाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारदो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इला​हाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारआनंद गिरि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत हैं. ​​गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिडनी की एक अदालत में पेश किया था, जहां उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई. अब उन्हें 26 जून को अदालत में पेश किया जाएगा.
Read more »

दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगाए मोदी के समर्थन में नारे, दर्ज हुई एफआईआरदिग्विजय सिंह के रोड शो में लगाए मोदी के समर्थन में नारे, दर्ज हुई एफआईआरदिग्विजय के इस रोड शो में नामदेव त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा भी शामिल थे। कम्प्यूटर बाबा ने तमाम भगवाधारियों को जुटाकर रोड शो निकाला। लेकिन इस दौरान चौक इलाके में सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया।
Read more »

दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरदिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरबुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित में प्रियंका ने वोट मांगे. हालांकि, सीलमपुर इलाके में शीला दीक्षित को विरोध का भी सामना करना पड़ा.
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

अखिलेश के गढ़ में मोदी, आजमगढ़ में निरहुआ के लिए करेंगे प्रचारअखिलेश के गढ़ में मोदी, आजमगढ़ में निरहुआ के लिए करेंगे प्रचारअखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे पीएम मोदी.. पढ़िए लाइव अपडेट्स
Read more »

मथुरा: प्रत्याशियों का दावा- ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने किया इनकार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए मांग की थी कि जहां ईवीएम रखी हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए। जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, 'ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रॉङ्गरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।'
Read more »

हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:08