​Year Ender 2025: रोहित की रैंकिंग, महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी और IPL चैंपियन RCB, 2025 के ये 5 पल​

Women World Cup News

​Year Ender 2025: रोहित की रैंकिंग, महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी और IPL चैंपियन RCB, 2025 के ये 5 पल​
Women World Cup 2025 ChampionRCB IPLIPL 2025 Champion
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Year Ender: भारतीय खेलों के लिए साल 2025 में कुछ ऐसे पल मिले हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए हैं। रोहित-विराट के रिटायरमेंट जैसी कुछ खट्टी यादें आईं तो कई गजब के मूमेंट भी भारतीय खेलों को मिले हैं।

नई दिल्ली: भारतीय खेलों के लिए साल 2025 को 'असंभव' को 'संभव' बनाने का कारनामा करने वाले साल के तौर पर याद किया जाएगा। इस साल जहां क्रिकेट में टीम इंडिया की अपने घर में क्लीन स्वीप मिली, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक टेस्ट रिटायरमेंट जैसी खट्टी खबर भी फैंस को मिली। इन खट्टी यादों के बीच कुछ ऐसे पल भी आए, जो भारतीय खेलों में हमेशा याद किए जाएंगे। पिछले 17 साल में हर बार IPL से खाली हाथ लौटने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18वें साल में खिताबी तोहफा मिला तो जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का बड़ा बैरियर पार किया। ऐसे ही कुछ और पल भी रहे, जो किसी के लिए सुनहरे बन गए। ऐसे ही 5 पलों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।1.

आरसीबी का 18 साल का इंतजार खत्म आरसीबी ने 18वें साल में अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतकर खिताबी सूखा खत्म किया। विराट कोहली की मौजूदगी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया और इतिहास रच दिया। फाइनल में RCB ने 191 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद क्रुणाल पंड्या के 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट की मदद से PBKS को 7 विकेट पर 184 रन ही बनाने दिए। इसके साथ ही 7 रन के करीबी अंतर की जीत से खिताब उसके नाम हो गया। क्रुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।2. भारतीय महिलाओं ने 52 साल बाद जीती वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप साल 1973 में खेला था। तब तक पुरुष भारतीय टीम के पहले वर्ल्ड कप का कोई नामोनिशान भी नहीं था। इसके बावजूद महिलाओं को अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने में 52 साल लग गए। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब जीता और वो कर दिखाया, जो वे वर्ल्ड कप 2005 और वर्ल्ड कप 2017 के फाइनल में पहुंचकर नहीं कर पाई थीं। जीत की स्क्रिप्ट फाइनल में शैफाली वर्मा ने 78 गेंद में 87 रन ठोककर और दीप्ति शर्मा ने 39 रन पर 5 विकेट लेकर लिखी।3. टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनी टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 मार्च की रात को 12 साल का सूखा खत्म किया। सूखे रेगिस्तान के बीच बने स्टेडियम में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इससे पहले टीम इंडिया साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीती थी। दुबई में रोहित शर्मा ने फाइनल में 76 रन की कप्तानी वाली पारी खेली और अपना सपना पूरा कर लिया।4. रोहित शर्मा ने टच की ODI रैंकिंग्स में करियर बेस्ट पोजीशन रोहित शर्मा का करियर 38 साल की उम्र में खत्म बताया जा रहा था, लेकिन उन्होंने दिखाया कि वे व्हाइट बॉल क्रिकेट में अलग ही लेवल के बल्लेबाज हैं। पूरा साल जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ 29 अक्तूबर को उन्होंने वो पोजीशन छू ली, जिसका इंतजार अपने करियर में हर बल्लेबाज करता है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता, जिसके बाद वे आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में 781 रेटिंग अंक के साथ वे दुनिया में नंबर-1 बन गए। ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के जरिये चर्चा में आए रोहित ने 202 रन ठोके, जिनमें नॉटआउट 121 रन और एक फिफ्टी शामिल थी।5. नीरज चोपड़ा ने तोड़ा 90 मीटर का बैरियर भारतीय खेलों के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा के करियर में खिताबों की बाढ़ लगी हुई थीं, लेकिन फिर भी एक अधूरापन था। ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर 90 मीटर थ्रो का मार्क पार नहीं कर पाया था। नीरज ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर थ्रो के साथ यह बैरियर भी पार कर लिया। हालांकि वे इस टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन उन्होंने नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया और जैवलिन थ्रो के इतिहास में 90 मीटर से ज्यादा थ्रो करने वाले महज 25वें थ्रोअर बन गए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Women World Cup 2025 Champion RCB IPL IPL 2025 Champion Champions Trophy 2025 Rohit Sharma ODI Ranking Neeraj Chopra Neeraj Chopra 90 Meter Throw Hamanpreet Kaur Virat Kohli

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Year Ender 2025: Major Global Events That Reshaped The World — From Tariffs To WarYear Ender 2025: Major Global Events That Reshaped The World — From Tariffs To WarYear Ender 2025: From conflicts to diplomatic tensions and trade disputes, events this year continued to reshape global relations and international economic strategies. Check the major global events that reshaped the world in 2025:
Read more »

Year Ender 2025: अरिजीत-श्रेया ही नहीं बल्कि इस साल सिंगर पापोन का भी चला जादू, इन गानों से लूटी महफिलYear Ender 2025: अरिजीत-श्रेया ही नहीं बल्कि इस साल सिंगर पापोन का भी चला जादू, इन गानों से लूटी महफिलYear Ender 2025: साल 2025 में कई सिंगर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक नाम है सिंगर पापोन का, जिनके गानों ने दर्शकों का दिल जीता।
Read more »

Year Ender 2025: Big Elections, Bold Bills And Political Reunions — Key Moments Defining Indian PoliticsYear Ender 2025: Big Elections, Bold Bills And Political Reunions — Key Moments Defining Indian PoliticsYear Ender 2025: As the year comes to a close, Indian politics stands defined by bold decisions, electoral surprises, intense debates, and evolving alliances. Check Key Political Moments Of India In 2025:
Read more »

Year Ender Google Search 2025: लोगों ने 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?Year Ender Google Search 2025: लोगों ने 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?गूगल सर्च लिस्ट में Gemini ट्रेंड सबसे ऊपर रहा है। लोगों ने इस साल गूगल पर विभिन्न विषयों और जानकारियों को खोजने में खूब रुचि दिखाई है। यह रिपोर्ट साल 2025 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे गए विषयों की जानकारी देती है।
Read more »

Year Ender 2025: ये हैं साल 2025 के 5 सबसे बड़े विवाद, एक हादसे में गई 11 लोगों की जानYear Ender 2025: ये हैं साल 2025 के 5 सबसे बड़े विवाद, एक हादसे में गई 11 लोगों की जानYear Ender 2025: साल 2025 में अच्छी यादों के बीच कुछ ऐसे पल भी रहे जिसने फैंस को चौंका कर रख दिया. आइए ऐसे ही 5 मामलों पर नजर डालते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

Year Ender 2025: भावी युद्धों की तैयारी में मील का पत्थर रहा 2025, ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने पहचानी भारत की ताकतYear Ender 2025: भावी युद्धों की तैयारी में मील का पत्थर रहा 2025, ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने पहचानी भारत की ताकतवर्ष 2025 भावी युद्धों की तैयारी में मील का पत्थर रहा। ऑपरेशन सिंदूर ने सेना को युद्ध स्तर पर सैन्य तैयारियां करने को नई दिशा दी। इस वर्ष भारतीय सेना की आधुनिक, बहुआयामी व तकनीक-आधारित युद्ध की तैयारियों को बल मिला। रक्षा उत्पादन को नई ऊर्जा मिली, रक्षा निर्यात ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। श्योक टनल और न्योमा एयरबेस के बनने से सैन्य ताकत कई गुणा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:38