Betel Vine Cultivation Tips in Winter : पान एक ऐसा पत्ता है जिसकी जरूरत कभी न कभी आपको भी पड़ी ही होगी. जो पान खाते हैं, उनके कहने की क्या. पान को खाने के अलावा इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है. पान में कई औषधीय गुण होते हैं. देश के कई इलाकों में पान की खेती होती रही है. हमारे यहां पान की 100 से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं.
अगर आप भी अपने घर में पान की बेल लगा रखी है और सर्दियों में उसे तेजी से बढ़ा करना चाहते हैं, तो कुछ आसान से तरीके अपनाने होंगे. अक्सर लोग घर में या खाली जगह पर पान की बेल तो लगा लेते हैं, लेकिन सही जगह और धूप का ध्यान नहीं रखते हैं.
पान बेल को अप्रत्यक्ष धूप पसंद होती है. तेज धूप में पत्तियां झुलस सकती हैं. इसलिए ऐसी जगह का ध्यान रखें, जहां थोड़ी नमी और छाया बनी रहे. पान बेल के लिए ढीली, नम और जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी चाहिए. मिट्टी में जैविक मिश्रण बनाएं, जो इस प्रकार है– 40% बगीचे की मिट्टी और उसमें 30% गोबर की खाद या कंपोस्ट डालें. 20% रेत और 10% नीम खली पाउडर भी होना चाहिए. ये पोषण तत्व बेल के लिए काफी लाभदायक हैं. मिट्टी हमेशा थोड़ी नम रखें, लेकिन पानी जमने न दें. गर्मी में रोज और सर्दी में हर 2–3 दिन में पानी देना होता है. ज्यादा पानी डालने से बेल की जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूख सकता है. हर 15 दिन में ये खाद घर में बनाकर डालें. गुड़+पानी+गोबर की खाद का घोल या मछली अमीनो/सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर का हल्का घोल. इससे पत्तियां बड़ी और चमकदार होंगी. बेल तेजी से फैलेगी. छंटाई भी जरूरी है. सूखी या पीली पत्तियां काट दें, क्योंकि ये दूसरी ताजी पत्तियों के लिए घातक हैं. बेल की बढ़त के लिए उसे ऊपर चढ़ने में सहारा दें क्योंकि तभी बेल लंबी हो पाएंगी. घरेलू ग्रोथ बूस्टर का यूज भी कर सकते हैं. पान बेल ग्रोथ टॉनिक हफ्ते में 1 बार डालना है, उसमें 1 लीटर पानी, 1 चम्मच गुड़, 1 चम्मच सरसों खली पाउडर, 1 चम्मच नीम और खली पाउडर डालें. इन सभी चीजों को 24 घंटे भिगोकर छान लें फिर पौधे में डालें. सर्दियों में कुछ बातों का ध्यान रखें. बेल को ठंडी हवा से बचाने के लिए गमले को किसी गर्म, छायादार कोने में रखें. सुबह की हल्की धूप अच्छा होती है. कीटनाशक छिड़कने का भी ध्यान रखें क्योंकि बेल पर कीड़े लगने का खतरा बना रहता है.
Betel Vine Cultivation Tips Betel Vine Cultivation Tips In Winter Paan Cultivation Tips Paan Growing Betel Vine Cultivation In Winter पान की खेती पान की खेती कैसे करें सर्दियों में पान की खेती कैसे करें सर्दियों में पान की खेती का तरीका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव के इन टिप्स से दूर हो जाएंगी ये बीमारियां, आप भी करें अपनाएं उपायBaba Ramdev Tips: बाबा रामदेव के इन टिप्स से दूर हो जाएंगी ये बीमारियां, आप भी करें अपनाएं उपाय Patanjali Tips: These diseases to be cured by these tips of Baba Ramdev
Read more »
₹100 से कम कीमत वाला ये सरकारी शेयर कराएगा कमाई, चेक करें टारगेट प्राइसStock Tips :₹100 से कम कीमत वाले इस सरकारी स्टॉक में दिख रहा दम, ब्रोकरेज ने बताया- कहां तक जाएगा भाव
Read more »
जरूरत की खबर- रजाई-कंबल से आ रही खराब स्मेल: स्मेल भगाने के 5 टिप्स, ड्रायक्लीन कराना कब जरूरी, स्टोरेज से ...Winter Season Blanket Hygiene Tips (Blanket Se Bad Smell Khatam Karne Ka Tarika) - How To Remove Smell From Blanket Without Washing At Home.
Read more »
Winter Home Tips: हीटर-ब्लोअर छोड़ो, ये अपनाओ... कड़ाके की सर्दी में भी कमरा बनेगा भट्टी, जानें 5 देसी जुग...Winter Home Tips: सर्दियों में दरवाजों खिड़कियों की सीलिंग, मोटे परदे, कालीन, धूप, मोमबत्ती, दीये और गर्म पानी से सफाई से घर गर्म और आरामदायक बना रहता है.
Read more »
Guava Plant Growing Tips: ठंड के मौसम में करें बागवानी, अमरूद की ये खास वैरायटी कर देंगे मालामालGuava Gardening Tips: अगर आप ठंड मौसम में अमरुद की बागवानी करना चाहते हैं, तो सदिर्यो में लखनऊ 49, इलाहाबाद सफेदा और सरदार जैसी किस्मों की बागवानी कर सकते हैं.
Read more »
Bengal Weather Update: এসেই গেল শীত, আর এসেই হাওড়ায় ঝোড়ো ইনিংস! প্রথম ওভারেই বোল্ড উত্তরবঙ্গকে! হাড় কাঁপিয়ে কতটা নামবে পারদ?winter in Bengal Setting in of Winter in bengal howrah uluberia more cold Santiniketan Temperature beats kalimpong Bengal Winter Updates
Read more »
