Pawan singh new Car: अब लेजेंडर की सवारी करेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नई गाड़ी की कीमत सुन छूट जाएंगे पसी...

Pawan Singh News

Pawan singh new Car: अब लेजेंडर की सवारी करेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नई गाड़ी की कीमत सुन छूट जाएंगे पसी...
Pawan Singh NewPawan Singh Car CollectionPawan Singh New Car
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह अब नई कार खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत लाखों में है और ये नया मॉडल है. पावरस्टार की टीम के कई सदस्यों ने भी तस्वीरें साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. नई गाड़ी के साथ पवन सिंह का यह नया अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है.

पटना:- भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह न सिर्फ अपने दमदार अंदाज के लिए, बल्कि महंगी गाड़ियों के शौक के लिए भी मशहूर हैं. उनकी गैराज में पहले से ही लैंड रोवर, रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों का मौजूद हैं.

अब उनकी इस कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी जुड़ गई है. पवन सिंह की नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और करीबी लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. पावरस्टार की टीम के कई सदस्यों ने भी तस्वीरें साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. पवन सिंह के बेहद करीबी प्रियांशु सिंह ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर की फोटो अपलोड कर बधाई दी है. नई गाड़ी के साथ पवन सिंह का नया अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है. कीमत सुन रह जाएंगे दंग पवन सिंह भोजपुरी के लीजेंड हैं. यही कारण है कि अब वो फॉर्च्यूनर के लेजेंडर गाड़ी की सवारी करते दिखाई देंगे. पावरस्टार ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर नाम की नई गाड़ी खरीदी है. बाजार में इसकी कीमत 52 लाख से 57 लाख रूपये के बीच है. यह गाड़ी पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और डीजल से चलती है. यह गाड़ी पावर, स्टाइल और कंफर्ट के लिए जानी जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पवन सिंह इस नई गाड़ी को बेहद करीब से देख रहे हैं और इसके फीचर्स से रूबरू हो रहे हैं. सफेद रंग की यह लेजेंडर पवन सिंह की शान में चार चांद लगाने वाला है. ये भी पढ़ें:- इस लड़के का गजब जुनून, बड़े-बड़ों के छूट जाए पसीने! महाकुंभ में स्नान करने दौड़ते हुए पहुंचेगा प्रयागराज क्या है इस गाड़ी की खासियत टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर का बाहर और अंदर से लुक बिल्कुल लग्जरी है. इसकी गिनती प्रीमियम एसयूवी में होती है. यह फॉर्च्यूनर का अपडेटेड वेरिएंट है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ फोर व्हील ड्राइव और टू व्हील ड्राइव तकनीक से सजी हुई है. इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , हिल स्टार्ट एसिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका इंजन 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें कैटामारेन स्टाइल फ्रंट और रियर बंपर के साथ ही पियानो ब्लैक एक्सेंट वाली ग्रिल, 18 इंच की मल्टी लेयर्ड मशीन कट अलॉय व्हील्ज, क्वॉड एलईडी हेडलैंप्स, एंबिएंट इल्यूमिनेशन इंटीरियर, वेंटिलेटेड सीट, रियर यूएसबी पोर्ट, पावर बैक डोर, 11 स्पीकर के साथ JBL ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Pawan Singh New Pawan Singh Car Collection Pawan Singh New Car Fortuner Legender Fortuner Legender Pawan Singh Pawan Singh New Fortuner Pawan Singh Car Pawan Singh New Car Video New Fortuner Pawan Singh Fortuner Legender Features पवन सिंह फॉर्च्यूनर लेजेंडर पवन सिंह का नया कार Bihar News Bhojpuri News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पवन सिंह को भाजपा से बगावत के बाद सपा के रंग की पगड़ी पहनाईपवन सिंह को भाजपा से बगावत के बाद सपा के रंग की पगड़ी पहनाईभोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा को टिकट देने से इनकार कर लोकसभा चुनाव लड़ा है। इस बीच पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने उन्हें सपा के रंग की पगड़ी पहनाई।
Read more »

पवन सिंह की बीजेपी वापसी की अटकलें?पवन सिंह की बीजेपी वापसी की अटकलें?लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से पवन सिंह की बीजेपी में वापसी की अटकलें बढ़ गई हैं।
Read more »

खास प्रोजेक्ट के लिए साथ में शूटिंग करते नजर आए भोजपुरी स्टार पवन सिंह-मनीष पॉलखास प्रोजेक्ट के लिए साथ में शूटिंग करते नजर आए भोजपुरी स्टार पवन सिंह-मनीष पॉलखास प्रोजेक्ट के लिए साथ में शूटिंग करते नजर आए भोजपुरी स्टार पवन सिंह-मनीष पॉल
Read more »

सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत में हुई भारी कमी, अब इतने में ले जाएं ये फोन!सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत में हुई भारी कमी, अब इतने में ले जाएं ये फोन!सैमसंग ने गैलेक्सी S24 की कीमत में भारी कमी की है। अब यह फोन बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है। नई कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।
Read more »

पवन सिंह का गैंगस्टर अवतार! 'काला ओढ़नी' से मचा धमाकापवन सिंह का गैंगस्टर अवतार! 'काला ओढ़नी' से मचा धमाकापवन सिंह की नई भोजपुरी फिल्म 'काला ओढ़नी' का ओपनिंग सीन काफी एक्शन से भरपूर है जहाँ पवन सिंह गैंगस्टर अवतार में नजर आ रहे हैं. इस सीन में पवन सिंह को गाड़ी में कुछ लोगों द्वारा घेर लिया जाता है और उनके ऊपर गोलियों की बौझार की जाती है. पवन सिंह अपने सिंघम जैसे अंदाज में गाड़ी से बाहर निकलते हैं और सभी गुंडों की कुटाई करते हैं.
Read more »

पवन सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडरपवन सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडरभोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपनी गैराज में एक नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार जोड़ी है। इसकी कीमत 52 लाख से 57 लाख रूपये के बीच है। नई कार के साथ पवन सिंह का नया अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:05:15