70-80 के दशक की वो टैलेंटेड एक्ट्रेस जिन्होंने अपने दम पर कई हिट और सुपरहिट फिल्में दीं. अपने करियर में एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना समेत हर एक्टर संग काम किया. लेकिन राजेश खन्ना के साथ साल 1971 में तो उन्होंने तहलका ही मचा दिया था.
नई दिल्ली. साल 1971 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में राजेश खन्ना और तनूजा लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म के अलावा भी एक्ट्रेस ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.
एक फिल्म के सेट पर तो डायरेक्टर ने सेट पर एक्ट्रेस को तमाचा ही जड़ दिया था. तनूजा अपने दौर की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वह उस दौर में हिट की गारंटी हुआ करती थीं एक समय में तो मेकर्स उन्हें कास्ट करने के लिए तरस जाया करते थे. क्योंकि वह जिस फिल्म में होती थीं, वो हिट हो जाती थी. हिंदी सिनेमा में 70 के दशक तनूजा ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘अग्नि’, ‘जीने की राह’, ‘दो चोर’, ‘एक जान हैं हम’, ‘प्यार की कहानी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. इन फिल्मों में उनके किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. तनुजा के करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बहुत कम उम्र में की थी. लेकिन बड़े होते ही उन्होंने लीड रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया. बंगाली फिल्मों में सफलता के साथ उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अब हिंदी फिल्मों में भी अपना हुनर आजमाना चाहिए. तनूजा ने लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक्टिंग के प्रति उनका नजरिया उस वक्त बदला जब फिल्म ‘हमारी याद आएगी’ में वह काम कर रही थीं. उस दौरान उन्हें एक रोने वाला सीन करना था. लेकिन डायरेक्टर के कहने के बाद भी वह कर नहीं पा रही थीं.’ तनूजा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उस वक्त डायरेक्टर किदार शर्मा इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने सेट पर सबके सामने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया था. इतना ही नहीं जब उनकी मां को ये बात पता चली तो उन्होंने भी एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद तनूजा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने करियर में खूब काम किया और ज्यादातर वही फिल्में दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. उनकी फिल्में अक्सर हिट हो जाया करती थीं. बता दें कि साल 1971 में तो उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में भी काम किया था. इस फिल्म की सफलता ने मेकर्स को रातोंरात मालामाल कर दिया था. इस फिल्म की कहानी ही नहीं गानों ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था.
Rajesh Khanna Rajesh Khanna Tanuja Films Rajesh Khanna Films Tanuja Films Tanuja Birthday Director Slpaped Tanuja Kajol Mother Tanuja Tanuja Daughters Tanuja Husband Was Tanuja Mother Actress Tanuja Mother Shobhna Rajesh Khanna Bungalow Rajesh Khanna Net Worth Rajesh Khanna Age Rajesh Khanna Movies Rajesh Khanna Wife Rajesh Khanna Ke Gane Rajesh Khanna Ke Purane Gane Rajesh Khanna Death Rajesh Khanna Songs Rajesh Khanna Film Rajesh Khanna Movie List
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' ने बॉक्स ऑफिस पर 6.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Read more »
जिसे हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर, उसी को दिया कैमियो रोल, पिट गई थी फिल्मजिसे आमिर खान की हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर, उसी को दिया कैमियो रोल, बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी फिल्म
Read more »
राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉपअजय देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली फिल्म में अपनी पहली फिल्म में कमाल की कमाई नहीं की है।
Read more »
58 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, हीरो ने शराब पी-पीकर की थी शूटिंग58 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, हीरो ने शराब पी-पीकर की शूटिंग, 23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मच गया था हंगामा
Read more »
वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म स्काई फोर्स ने किया धमालवीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं।
Read more »
द लेडी किलर: स्टार किड्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झुंझला दियाएक्टिंग के दम पर भी फिल्म द लेडी किलर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में बनकर सिर्फ 37 हजार रुपये की कमाई की।
Read more »
