राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेन्द्र और पंचायत सेवक के वायरल ऑडियो की खूब चर्चा हुई। उस ऑडियो की वजह से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक महकमे में भाई वीरेन्द्र और राजद
राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेन्द्र और पंचायत सेवक के वायरल ऑडियो की खूब चर्चा हुई। उस ऑडियो की वजह से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक महकमे में भाई वीरेन्द्र और राजद की खूब किरकिरी हुई। यह मामला थाना तक पहुँच गया और पंचायत सचिव ने भाई वीरेन्द्र पर जाति सूचक शब्दों का प्रोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी था। अब एक ऐसा ही एक और ऑडियो फिर वायरल हुआ है, जिसमें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने न सिर्फ अपनी मर्यादा को तो तार-तार कर ही दिया, बल्कि इसके साथ-साथ तुमताम करते हुए खूब धमकी भी दी। इस वायरल ऑडियो ने भाई वीरेन्द्र के ऑडियो को भी फेल कर दिया। यह बातचीत पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी के बीच हो रही है। इस ऑडियो में सांसद पप्पू यादव अधिकारी पर एक एंबुलेंस ड्राइवर को नौकरी पर रखने के लिए कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। क्या है ऑडियो में? ऑडियो की शुरुआत में पप्पू यादव के पीए आदिल कॉल करते हैं और दूसरी तरफ शेखर झा नाम के एक शख्स बताये जाते हैं। इसके बाद सांसद खुद बात करते हुए एंबुलेंस ड्राइवर मनीष को नौकरी पर रखने के लिए दबाव डालते हैं। सांसद पप्पू यादव अधिकारी पर “लतखोरी” और पैसों के लिए इधर-उधर करने की बात कहते हैं। जब अधिकारी उनसे "इज्जत से बात करने" की गुजारिश बात करते हैं, तो पप्पू यादव का लहजा और सख्त हो जाता है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है, पर यह घटना सरकारी अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव और संवाद के गिरते स्तर को उजागर करती है। यह मामला अब जाँच का विषय बन गया है। ऑडियो को सुनने से पता चलता है कि मामला एम्बुलेंस के ड्राइवर से जुड़ा हुआ है। वायरल ऑडियो में एम्बुलेंस ड्राइवर मनीष को नौकरी पर रखने की पैरवी पप्पू यादव एनएचएआई के अधिकारी से कर रहे हैं। बातचीत की शुरुआत पप्पू यादव के पीए आदिल से होती है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पीए आदिल ने एनएचएआई के अधिकारी को कॉल लगाया और कहा कि इंचार्ज साहब बोल रहे हैं क्या? शेखर झा बोल रहे है क्या? उधर से आवाज आती है कि हां.
.फिर पप्पू यादव के पीए आदिल कहते हैं कि माननीय सांसद पप्पू यादव की टीम से बोल रहे हैं.. माननीय सांसद जी बात करेंगे..मोबाइल पप्पू यादव को दिया जाता है। फिर पप्पू यादव कहते हैं कि शेखर जी...शेखर जी ..इतना सुनते ही एनएचएआई के अधिकारी भाई वीरेन्द्र वाले पंचायत सचिव संदीप कुमार के अंदाज में कहते हैं.. NHAI अफसर: हां.हां.हां। पप्पू यादव: इतना लूज मत होईए हां..हां..थोड़ा सा टाइट रहिये, ये जो मामला बताया आपको..एम्बुलेंस में थे ड्राइवर के पद पर थे.. मनीष को रख लो यार। NHAI अफसर: हमारे अंदर का चीज नहीं है यह। पप्पू यादव: जो है इसको रखो। NHAI अफसर: हम कहां से रखे? पप्पू यादव: अभी कहां हो तुम? NHAI अफसर: हम दिल्ली में हैं। पप्पू यादव: लतखोरी खत्म हो जाएगा 2 मिनट में। NHAI अफसर: अच्छा? पप्पू यादव: ई जो पैसा के लिए इधर-उधर करते हैं 2 मिनट में ठीक हो जाओगे। NHAI अफसर: अच्छा? अधिकारी के इस रवैये से पप्पू यादव आग-बबूला हो जाते है। वह गाली देते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछते हैं कि घर कहां है इस ....का ? तब बताया जाता है कि सर यही पूर्णिया में रहता है, हॉस्पिटल में। पप्पू यादव- हॉस्पिटल में क्या करता है वह? सर एनएचएआई रोड में रहता है, जिसके बाद पप्पू यादव बोलते हैं कि ये तो बोल रहा है कि हम दिल्ली में रहते हैं? उस वक्त उक्त अधिकारी लाइन पर बने रहते हैं। फिर पप्पू यादव पूछते हैं कि..कब आ रहे हैं आप इधर? NHAI अफसर: काहे हम आपको बोले? पप्पू यादव: तुम्हारा दिमाग खराब है क्या रे? NHAI अफसर: सांसद जी। पप्पू यादव: तुम्हारा दिमाग खराब है ? NHAI अफसर: सांसद जी आप सांसद हैं। पप्पू यादव: हम जो पूछ रहे हैं उसका जवाब दो। NHAI अफसर: सांसद जी आप सांसद हैं। NHAI अफसर: सांसद हैं इज्जत से बात कीजिए। पप्पू यादव: तुम्हारा दिमाग खराब है का? पप्पू यादव: तुम आओ लौट के । तुम लौट के आओ दिन में तुमको बताता हूं। NHAI अफसर: इज्जत से बात कीजिए। फिलहाल इस वायरल ऑडियो की एक बार फिर चर्चा बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में सत्ता पक्ष को एक मुद्दा मिल गया है। ऐसे में एनडीए पार्टी आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में इस मुद्दे को भी खूब भुनाएगी।
Rjd Party Mla Bhai Virendra Purnea Mp Pappu Yadav Pappu Yadav Viral Audio Pappu Yadav Abusive Language Pappu Yadav Abused Abusive Language Pappu Yadav Pappu Yadav Bad Language Bhai Virendra Abused Pappu Yadav Congress Party Purnea News In Hindi Latest Purnea News In Hindi Purnea Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैसे हुई थी शिवपाल यादव की सरला यादव से शादी? खुद ही बता दिया वो किस्सा, मुलायम का भी जिक्रShivpal Yadav Marriage Story: शिवपाल सिंह यादव ने अपनी शादी की कहानी का खुलासा किया है। उन्होंने परिवार के बड़े-बुजुर्गों की ओर से शादी तय किए जाने की बात कही है।
Read more »
Saokat Molla Pilot Car accident: বিধায়ক শওকত মোল্লার পাইলট কারের ধাক্কায় ভাইয়ের মৃত্যু, সেই শোকে এবার দাদাও...মর্মান্তিক..Elder brother of person dies after hit by MLA Saokat Molla pilot care, is dead
Read more »
अब कांग्रेस MLA ने NHAI के खिलाफ खोला मोर्चा, आधी रात को अनशन का ऐलानअब कांग्रेस MLA चंद्रशेखर ने NHAI के खिलाफ खोला मोर्चा, आधी रात को अनशन का ऐलान किया, बुलाने पर भी नहीं आया प्रोजेक्ट डायरेक्टर
Read more »
Pappu Yadav News: हिमाचल के BJP सांसदों को पप्पू यादव से सीखना चाहिए! बाढ़ पीड़ित इन 3 राज्यों के लिए की बड़ी घोषणाPappu Yadav News: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए अपने पांच महीने का वेतन देने का ऐलान किया है. उनके इस काम की काफी तारीफ हो रही है.
Read more »
सूर्यकुमार बोले-मैदान पर एग्रेशन के बिना काम नहीं चल सकता: पाकिस्तान से मुकाबला 14 सितंबर को, प्लेइंग-इलेवन...Suryakumar Yadav Press Conference Update. Follow India VS Pakistan Asia Cup Match Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
ஆசிய கோப்பை 2025: சஞ்சு சாம்சன் பிளேயிங் 11ல் இருக்கிறாரா? சூர்யகுமார் யாதவ் சொன்ன பதில்!Suryakumar Yadav On Sanju Samson: ஆசிய கோப்பை தொடருக்கான இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11ல் சஞ்சு சாம்சன் உள்ளாரா என்பது குறித்து சூர்யகுமார் யாதவ் பேசி உள்ளார்.
Read more »
