Pappu Yadav News: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए अपने पांच महीने का वेतन देने का ऐलान किया है. उनके इस काम की काफी तारीफ हो रही है.
Pappu Yadav Helped Flood Victim States: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की एक तस्वीर सोशल माीडिया पर काफी वायरल होती है, जिसमें वो साल 2017 में बिहार में आई बाढ़ के दौरान लोगों की मदद कर रहे थे.
इन तस्वीरों से वह चर्चा में आए और पूरे देश के नेताओं के लिए मिशाल बन गए. देश के कई राज्य इस वक्त भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं. ऐसे में पप्पू यादव की दरियादिली एक बार फिर से सामने आई है. वह इस बार बाढ़ पीड़ित हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने इन तीन राज्यों की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए अपने पांच महीने का वेतन दान दिया है. पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं सांसद के रूप में अपने पांच महीने का वेतन देश के अभूतपूर्व बाढ़ पीड़ित राज्यों के लोगों के लिए समर्पित कर रहा हूं. दो महीने का वेतन हिमाचल, दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के पीड़ितों के नाम. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का नुकसान हुआ है. गुजरात में भी हालत चिंताजनक है. अगर बाढ़ के हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा. खुद उनकी सेवा के लिए भी जाऊंगा. सोशल मीडिया पर अब पप्पू यादव की काफी तारीफ हो रही है. साथ ही लोग कह रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के बीजेपी सांसदों को पप्पू यादव से कुछ सीखने की जरूरत है. ये भी पढ़ें- तेजस्वी सरकार बनतो, यादव रंगदार बनतो.. गाना बजा लोगों ने लहराया कट्टा! BJP ने घेरा बता दें कि इस मानसून सीजन में देश के पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा रखी है. वहीं पंजाब, गुजरात, राजस्थान और बिहार में बाढ़ ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पीएम मोदी आज को बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं. सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Pappu Yadav Latest News Pappu Yadav Helped For Flood Victim States Himachal Pradesh Flood Punjab Flood Gujarat Flood Pappu Yadav News Purnea News Purnea MP Bihar Flood Bihar Politics Bihar News Bihar Latest News Bihar Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खड़गे का सवाल- क्या चुनाव आयोग भाजपा का ऑफिस बना: वोटर फ्रॉड की जानकारी रोकी; कर्नाटक की अलंद सीट पर गड़बड़ी ...Election Commission Karnataka Voter Fraud Case Update; Follow Mallikarjun Kharge, Congress BJP, ECI Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
BJP Workshop: ‘टिफिन मीटिंग और स्वच्छता अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्कशॉप में सांसदों की ये सलाहBJP Workshop: ‘टिफिन मीटिंग और स्वच्छता अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्कशॉप में सांसदों की ये सलाह BJP Workshop 1st Day PM Modi suggests MPs for Tiffin Meeting and Swachhta Abhiyan
Read more »
WB Assembly Elections 2026: ছাব্বিশের নির্বাচনের আগে বিজেপিতে ব্যাপক ভাঙন! ডুগডুগি বাজানোর হুংকার...massive landslides in local bjp wings in sonamukhi Bishnupur significant before West Bengal Assembly elections 2026
Read more »
BJP MPs Sister Assault: বাথরুমে ফাঁক দিয়ে বিজেপি নেতার বোনের নগ্ন স্নানের ভিডিয়ো! প্রতিবাদ করতেই বউদিকে দুই দেওর...BJP MPs Sister Alleges Assault By In Laws Says Was Filmed While Bathing
Read more »
कैसे हुई थी शिवपाल यादव की सरला यादव से शादी? खुद ही बता दिया वो किस्सा, मुलायम का भी जिक्रShivpal Yadav Marriage Story: शिवपाल सिंह यादव ने अपनी शादी की कहानी का खुलासा किया है। उन्होंने परिवार के बड़े-बुजुर्गों की ओर से शादी तय किए जाने की बात कही है।
Read more »
NIT Durgapur: পুরীর শঙ্করাচার্য আসছেন দুর্গাপুর NIT-তে, ধর্মীয় মেরুকরণের চেষ্টা! শুরু হয়ে গেল প্রতিবাদ...BJP TMC opposed Puri Shankaracharya s visit to NIT Durgapur
Read more »
