Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में पप्पू यादव का सियासी सफर क्या एक पहेली बन गया है? पहले उन्होंने तेजस्वी यादव को 'जननायक' कहा, और अब राहुल गांधी को यही उपाधि दे दी है.
पटना. पटना. बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही है. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ देश के सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए हैं.
बिहार चुनाव और आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. लेकिन इस बैठक से पहले बीते एक-डेढ़ साल से कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट चर्चा में है. संपूर्ण कांग्रेसी होने का तमगा अभी तक पप्पू यादव को महागठबंधन की आपसी खींचतान में नहीं मिल सका है. यही कारण है कि वह प्रदेश कांग्रेस में दमदार उपस्थिति अभी तक दर्ज नहीं करा पा रहे हैं. इसलिए कांग्रेस की बड़ी बैठक के लिए जब राहुल गांधी पटना पहुंचे तो निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें ‘जननायक’ बता दिया. यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर से एक नई बहस छेड़ सकता है, क्योंकि बीते ‘वोटर अधिकार यात्’रा के दौरान पूर्णिया में पप्पू यादव ने यही उपाधि तेजस्वी यादव को बी दी थी. पप्पू यादव अभी तक आधिकारिक तौर पर कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं. हालांकि उन्होंने अपनी जनाधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय साल 2024 के लोकसबा चुनाव से पहले ही कर दिया था. लेकिन लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने पूर्णिया सीट पर दावा ठोक कर उनका गेम ओवर कर दिया. हालांकि वह निर्दलीय चुनाव जीत गए. लेकिन तेजस्वी यादव से उनकी तनातनी बरकरार रही. महागठबंधन में न जगह बना सके और न ही तेजस्वी-राहुल के मंच पर जगह मिल सकी. ऐसे में जब राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूर्णिया पहुंची तो पप्पू यादव ने तेजस्वी का ने केवल गुणगान किया बल्कि उन्हें जननायक भी बता दिया था. पप्पू के इस बयान के बाद खूब हंगामा मचा था. लेकिन, पटना में 2 सितंबर को इस यात्रा की समाप्ति पर एक बार फिर से पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली. अब जबकि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना में चल रही है तो पप्पू यादव ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते हुए ऐसी बात पोस्ट कर दी है, जिससे तेजस्वी को मिर्ची लगेगी ही विपक्षी एनडीए को भी हमला करने का मौका मिल जाएगा. क्यों बार-बार बदल रहे हैं बयान? पप्पू यादव का यह राजनीतिक दांव बताता है कि वह अभी भी अपनी राजनीतिक पहचान की तलाश में हैं. उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय तो कर दिया था, लेकिन आरजेडी ने पूर्णिया सीट पर दावा ठोककर उनका पत्ता साफ कर दिया था. हालांकि, वह निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंच तो गए, लेकिन बिहार में तेजस्वी यादव ने उन्हें हाशिये पर ही रख रखा है. पप्पू यादव का ‘जननायक’ वाला बयान बार-बार बदलना उनकी राजनीतिक मजबूरी को दर्शाता है. जब राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार में चल रही थी तो पप्पू यादव ने पूर्णिया में तेजस्वी यादव की खूब तारीफ की थी. उन्होंने तेजस्वी को ‘जननायक’ कहा, ताकि महागठबंधन में उन्हें कोई खास जगह मिल सके. कब कहलाएंगे ‘संपूर्ण कांग्रेसी’? लेकिन 2 सितंबर को जब इस यात्रा का पटना में समापन हुआ तो पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली, जिससे उनकी पुरानी टीस फिर से सामने आ गई. ऐसे में एक बार फिर से पप्पू यादव राहुल गांधी की शरण में पहुंचे हैं. अब जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना में हो रही है तो पप्पू यादव ने अपनी निष्ठा एक बार फिर से बदल ली है. वह राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहकर यह संदेश देना चाहते हैं कि वह सच्चे कांग्रेसी हैं, लेकिन उन्हें बिहार में उनका हक नहीं मिल रहा है. ये भी पढ़ें: PK को 100 करोड़ का नोटिस देने के बाद CM नीतीश के ‘मानस पुत्र’ अशोक चौधरी क्यों बजाने लगे झाल? लोग ले रहे चटकारे हालांकि, पप्पू यादव के लिए ‘संपूर्ण कांग्रेसी’ कहलाने की राह आसान नहीं है. वह अभी भी आरजेडी और कांग्रेस के बीच फंसे हुए हैं. बिहार में आरजेडी ही महागठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में है. ऐसे में आरजेडी उन्हें अपने साथ रखना नहीं चाहती. पप्पू यादव बीते कई सालों से दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं, ताकि उन्हें बिहार में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सके. पत्नी रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर पहले से ही राज्यसभा सांसद हैं. इसके बावजूद वह संपूर्ण कांग्रेसी अबी तक नहीं हो सके हैं. ऐसे में पप्पू यादव का ‘जननायक’ वाला बयान उनकी राजनीतिक मजबूरी को दर्शाता है. वह एक मजबूत नेता हैं, लेकिन उनके पास एक स्पष्ट राजनीतिक पहचान की अबी तलाश है.
Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Jannayak Political Identity Congress Meeting Bihar Politics Bihar Chunav 2025 Patna News Bihar News Purnia News पप्पू यादव कब कांग्रेस में वापसी करेंगे पप्पू यादव राहुल गांधी तेजस्वी यादव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में जाति के प्रदर्शन पर लगा बैन, PDA पर पड़ी आंच तो भड़के अखिलेश यादव, कहा- 5000 साल का...Akhilesh Yadav News : उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद जातिगत पहचान के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. नेम प्लेट, एफआईआर, थानों और सार्वजनिक स्थानों से जाति का उल्लेख हटाने के इस आदेश पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़क उठे.
Read more »
कौन है अंशुल यादव? अखिलेश के भाई को लेकर क्या है मुलायम परिवार की नई टेंशन, जानिए पूरा मामलाWho is Anshul Yadav: अंशुल यादव की फोटो को न लगाने का विवाद गरमा गया है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी से इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे निशाने पर आ गए हैं।
Read more »
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: आजम बोले- जेल से छूटने पर बड़ा नेता नहीं आया, रवि किशन ने कहा- अखिलेश को जैकेट दि...नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर । चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1-Uttar Pradesh News in Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, Yogi Adityanath Akhilesh Yadav, Azam Khan Jail Release
Read more »
लालू परिवार के अंदर कलह की अनकही कहानी, बड़े भाई तेज प्रताप ने किया शुरू और बहन रोहिणी ने दिया रफ्तार, जानेंLalu Prasad Yadav: बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तेजस्वी यादव के चेहरे पर भले ही बिहार अधिकार यात्रा को लेकर मुस्कान हो। लेकिन चेहरा कुछ बुझा- बुझा सा लग रहा है। बड़े भाई तेज प्रताप यादव ब्लैक बोर्ड लेकर तैयार हैं। रोहिणी एक्स पर गरज रही हैं। लालू यादव महज मूकदर्शक बनकर बैठे हैं। हालांकि, सियासी जानकार मानते हैं...
Read more »
अरे उन्हें शैंपू की क्या जरूरत है भाई... सीएम योगी पर अखिलेश का तंज, वीडियो पर उठने लगे सवालAkhilesh Yadav on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निजी हमला बोला है। इसको लेकर अब सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। मामला गोरखपुर पदयात्रा से जुड़ा है।
Read more »
Bhojpuri News: हसीना को गोद में बैठा जमकर नाचे खेसारी! डबल मीनिंग गाने ने गर्दा उड़ा दियाKhesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का एक करीब दो साल पुराना म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. इस गाने में वह एक्ट्रेस संग जमकर डांस कर रहे हैं. सपना चौहान और खेसारी की जोड़ी को फैन्स आज भी खूब पसंद कर रहे हैं.
Read more »
