Paneer Vs Tofu: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या होता है बेहतर?

Paneer Vs Tofu News

Paneer Vs Tofu: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या होता है बेहतर?
Diabetic Patients DietDiabetes DietPaneer For Diabetic Patients
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Paneer Vs Tofu: पनीर और टोफू दोनों फूड आइटम्स लोगों के रेगुलर डायट में शामिल हो चुके हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन-सा फूड आइटम बेहतर है? लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य

" Paneer Vs Tofu : भारतीय घरों में पनीर की सब्जी, पनीर भुर्जी और पनीर टिक्का बड़े चाव से खाए जाते हैं. वहीं टोफू को भी इन दिनों हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाने लगा है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि पनीर और टोफू में से क्या खाया जाए, जिससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहे और सेहत भी अच्छी बनी रहे.

ऐसे में आज हम इस खबर में जानेंगे कि पनीर और टोफू में क्या फर्क है और डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से कौन सा बेहतर विकल्प हो सकता है.Advertisment पनीर और टोफू में पोषण का फर्क पनीर और टोफू दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इनके पोषण में काफी अंतर होता है. 100 ग्राम पनीर में करीब 265 से 300 कैलोरी होती हैं, जबकि 100 ग्राम टोफू में सिर्फ 70 से 144 कैलोरी होती हैं. प्रोटीन की बात करें तो पनीर में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि टोफू में 8 से 17 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. फैट के मामले में पनीर में 15 से 25 ग्राम फैट होता है जो ज्यादातर सैचुरेटेड होता है, वहीं टोफू में सिर्फ 4 से 9 ग्राम फैट होता है जो अनसैचुरेटेड होता है. कार्बोहाइड्रेट दोनों में बहुत कम होता है, इसलिए ब्लड शुगर पर दोनों का असर काफी सीमित रहता है. टोफू में फाइबर भी होता है जो पनीर में बिल्कुल नहीं होता. ये भी पढ़ें- जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन ब्लड शुगर पर पनीर और टोफू का असर डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी यह जानना है कि कोई भी खाना ब्लड शुगर को कितना बढ़ाता है. पनीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 27 से 30 होता है, जबकि टोफू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 15 के आसपास होता है. यानी दोनों ही लो ग्लाइसेमिक फूड हैं और सीमित मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाते. दोनों में मौजूद प्रोटीन और फैट खाना पचने की गति को धीमा करते हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है. रिसर्च यह भी बताती है कि टोफू में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स नामक तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए पनीर के फायदे डायबिटीज के मरीजों के लिए पनीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत रखता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. पनीर में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को ज्यादा प्रभावित नहीं करता. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद कर सकते हैं. पालक पनीर, पनीर भुर्जी और ग्रिल्ड पनीर जैसी डिशेज में इसे आसानी से शामिल किया जा सकता है. हालांकि ध्यान रखें कि मलाई पनीर या फुल फैट पनीर ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है, जिसका असर ब्लड शुगर पर पड़ सकता है. इसलिए घर पर बना लो फैट पनीर ही बेहतर रहता है और एक बार में 50 से 100 ग्राम से ज्यादा न खाएं. डायबिटीज के मरीजों के लिए टोफू के फायदे टोफू डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसमें कैलोरी और सैचुरेटेड फैट दोनों बहुत कम होते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है. इसमें फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. टोफू में आइसोफ्लेवोन्स नामक प्लांट कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मददगार हो सकते हैं. अगर आपका वजन ज़्यादा है, कोलेस्ट्रॉल हाई है या आप प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं, तो टोफू आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकता है. पनीर और टोफू में से डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या बेहतर है? अगर दोनों की तुलना करें तो टोफू को डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ा बेहतर विकल्प माना जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका वजन ज्यादा है, कोलेस्ट्रॉल हाई है या जो कैलोरी कंट्रोल करना चाहते हैं. इसका कम फैट, कम कैलोरी और फाइबर व आइसोफ्लेवोन्स जैसे पोषक तत्व इसे लंबे समय तक ब्लड शुगर और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पनीर बिल्कुल छोड़ दें. अगर आप हाई प्रोटीन डाइट चाहते हैं, पनीर का स्वाद पसंद है और लो फैट या घर का बना पनीर खाते हैं, तो पनीर भी सीमित मात्रा में खाया जा सकता है. दोनों को बारी-बारी से डाइट में शामिल करना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है. ये भी पढ़ें- जानिए क्या है पनीर और टोफू में अंतर? रोजाना सेवन से होंगे कई फायदे"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Diabetic Patients Diet Diabetes Diet Paneer For Diabetic Patients Tofu For Diabetic Patients

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL में आज पंजाब vs गुजरात: न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब क...IPL में आज पंजाब vs गुजरात: न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब क...PKBS Vs GT; Punjab Kings Vs Gujarat Titans Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, PKBS Vs GT IPL LIVE Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »

ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा: हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लोट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा: हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लोUS Israel vs Iran War Live Updates Trump Netanyahu Hormuz Strait
Read more »

PBKS vs GT Match 4 Highlights: 163 का टारगेज चेज करने में पंजाब किंग्स के पसीने छूटे, डेब्यू मैच में हीरो बने कूपर कोनोलीPBKS vs GT Match 4 Highlights: 163 का टारगेज चेज करने में पंजाब किंग्स के पसीने छूटे, डेब्यू मैच में हीरो बने कूपर कोनोलीPunjab Kings vs Gujarat Titans Highlights: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। आईपीएल में डेब्यू कर रहे कूपर कॉनली ने
Read more »

IPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाIPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाLSG vs DC; Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG vs DC IPL LIVE, Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Updates On Dainik English.
Read more »

IPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाIPL में आज LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हरायाLSG vs DC; Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, LSG vs DC IPL LIVE, Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Updates On Dainik English.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:24:01