Punjab Kings vs Gujarat Titans Highlights: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। आईपीएल में डेब्यू कर रहे कूपर कॉनली ने
न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीजन के चौथे मुकाबले में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 20वेंओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कूपर कोनोली ने पंजाब को जीत दिलाई12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 110 रन था। यहां से गुजरात ने दमदार वापसी की लेकिन अंत में पंजाब ने मैच जीत लिया। आईपीएल डेब्यू कर रहे 22 साल के कूपर कोनोली पंजाब की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 44 गेंद पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली। 118 रन पर पंजाब के 6 विकेट गिर चुके थे। यहां से पहले मार्को यानसेन के साथ कोनोली ने 26 रनों की साझेदारी बनाई। जोवियन बार्टलेट के साथ 8वें विकेट के लिए 9 गेंद पर कोनोली ने 21 रन जोड़े। 5 गेंद पर बार्टलेट ने 11 रन बनाए। 72 रनों की पारी में बार्टलेट ने 5 चौके और इतने ही छक्के मारे। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 4 छक्के और एक चौका लगाकर 37 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात के लिए तीन शिकार किए। गुजरात के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाएगुजरात को साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.
4 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान 27 गेंदों में 6 छक्कों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया। जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान दिया। पारी के अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कुल 11 बॉल फेंकी। इस दौरान 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल थी। इस पूरे ओवर में अर्शदीप ने 12 रन लुटाए। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक ने 34 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट निकाले। मार्को यानसेन ने एक शिकार किया।
Ipl 2026 Pbks Vs Gt Highlights Cooper Connolly आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स Vs गुजरात टाइटंस IPL 2026 Match 4 Highlights
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: कब-कहां और कैसे फ्री में देखें पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच? नोट करें डिटेल्सआईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स PBKS और गुजरात टाइटंस GT के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
Read more »
न्यू चंडीगढ़ में PBKS और GT के बीच मुकाबला आज, GT को खिताबी जीत का इंतजारIPL के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर, न्यू चंडीगढ़ में होगा मैच। GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मौसम विभाग ने बारिश की 25% आशंका जताई है।
Read more »
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
PBKS vs GT, IPL 2024: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, लाइव स्कोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच का लाइव अपडेट। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर, रनों की बारिश और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। मैच के रोमांचक पलों और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
Read more »
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस ने बनाए 162 रनआईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स के वैशाक विजयकुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले।
Read more »
PBKS vs GT IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स के लिए वन मैन आर्मी बने 22 वर्षीय कूपर कॉनली, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरायाPBKS vs GT IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. पंजाब के लिए डेब्यू मैच में कूपर कॉनली ने नाबाद 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. खेल समाचार | IPL
Read more »
