Pak-Afghan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर से तनाव, सीमा के पास पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत Pak-Afghan tension as 5 Soldiers killed News in hindi विदेश
"Pak-Afghan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर से हिंसा भड़क गई है. अफगान सीमा के पास फिर से हमला हो गया, जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. हमले में 25 आतंकियों की भी जान गई है. खास बात है कि ये झड़प ऐसे वक्त पर हुई है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल में तनाव कम करने के लिए शांति वार्ता कर रहा था.
Advertisment अफगानिस्तान से पाकिस्तान में हुई घुसपैठ पाकिस्तान की सेना का दावा है कि शुक्रवार और शनिवार को आतंकियों ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश की. खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान जिले में घुसपैठ हुई है. बता दें, ये क्षेत्र बहुत ही कठिन पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है. लंबे वक्त से यहां आतंकियों और उनकी गतिविधियों का बोल बाला है. पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pakistan News: "खुले तौर पर युद्ध होगा", पड़ोसी देश को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर से दी धमकी पाकिस्तान की सेना ने जताई नाराजगी पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने इस हमले के बाद अफगानिस्तानी सरकारी की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं. सेना की विंग ने कहा कि क्या अफगान सरकार अपने देश से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए गंभीर नहीं है क्या. उन्होंने कहा कि इस हमले से दोनों देशों के बीच के विश्वास को नुकसान हुआ है. पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan War: "मेरे लिए ये बहुत आसान है", पाकिस्तान-अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने पर बोले डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी थी धमकी बता दें, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक दिन पहले ही अफगानिस्तान को खुले युद्ध की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर इस्तांबुल में शांति समझौता किसी भी वजह से रद्द होता है तो पाकिस्तान खुले युद्ध में उतरेगा. तालिबान ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, तालिबान पाकिस्तान के हमले को संप्रभुता का उल्लंघन मानता है. अफगानिस्तान ने आतंकियों को पनाह देने वाले दावे को साफ तौर पर खारिज कर चुका है. पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pak-Afghan War: पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत, ACB ने T20 सीरीज खेलने से मना किया पाक-अफगान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Kabul Attack: काबुल में पाकिस्तान ने अलग-अलग दो जगहों पर किए हवाई हमले, तालिबान ने कहा- हम सभी सुरक्षित"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शांति वार्ता के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान को दी खुली जंग की धमकीPak Afghan Peace: हाल ही में सियालकोट में आसिफ ने कथित तौर पर दावा किया कि बातचीत के इस नए दौर का नतीजा रविवार तक सामने आ सकता है लेकिन आसिफ ने यह भी कहा अगर अफगानिस्तान के साथ बातचीत फेल हो जाती है, तो पाक के पास अफगान के साथ खुली जंग में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.
Read more »
Why Pakistans Generals Are Sleepless, Terrified by Indias Mega War DrillsIndia has unleashed its most massive military exercise ever along the Pakistan border, a war game so enormous, so unprecedented, that it has transformed Pakistans fears into terrifying reality.
Read more »
Russia-Ukraine War: रूस ने नौ मिसाइल और 62 ड्रोन से यूक्रेन पर किया अटैक, इतने सारे लोगों की हुई मौतRussia-Ukraine War: रूस ने नौ मिसाइल और 62 ड्रोन से यूक्रेन पर किया अटैक, इतने सारे लोगों की हुई मौत विदेश Russia Air attack on Ukraine 4 killed
Read more »
Pakistan War with Afghanistan?: শান্তিবৈঠকের মধ্যেই পাকিস্তান ঝাঁপিয়ে পড়ল আফগানিস্তানের উপর? এশিয়ার আকাশে আগুন-বারুদ? যুদ্ধ?Pakistan War with Afghanistan Pakistan issues open threat to Afghanistan Khawaja Asif issues Big statement Pakistani Army may launch open war with Kabul
Read more »
India Trishul Exercise 2025: খাস স্যর ক্রিকেই ভারতের ত্রিশূল তাণ্ডব! ২৮ হাজার ফুটে সেনার ভয়ংকর খেলা, থরহরিকম্প পাকিস্তান ভয়েই...Rattled Pak restricts airspace ahead of India Trishul Exercise 2025 near Sir Creek
Read more »
बुज़ुर्ग सिख का PAK गांव दौरा, हिंदू-सिख न मिले, वीडियो देख आंसू रुकेंगे नहींबुज़ुर्ग सिख मां जब लौटी पाकिस्तान के पुश्तैनी गांव, एक भी हिंदू-सिख न मिला, वीडियो देख आंसू नहीं रुकेंगे
Read more »
