भारत की नई सरकार से पाकिस्तान बातचीत को बेकरार: कुरैशी Pakistan India PMModi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश भारत की नई सरकार से सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत को तैयार है। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, कुरैशी ने शनिवार रात मुल्तान में एक इफ्तार पार्टी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को क्षेत्र की समृद्धि और शांति के लिए बातचीत कर मुद्दों को सुलझाना चाहिए। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और जल्द नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी रविवार को ही विदेश मंत्रालय ने सूचना दी थी कि Lok Sabha Election 2019 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर फिर से सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फोन करके बधाई दी है। इमरान ने इस दौरान पीएम मोदी से दोनों देशों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं पीएम मोदी ने इस दौरान क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए आतंकवाद और हिंसामुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी ने इमरान खान को टेलीफोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और अपनी सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति पर भी बात की। इस दौरान मोदी ने गरीबी से लड़ने के लिए खान को पहले दिए गए सुझाव का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंसा मुक्त वातावरण बनाना आवश्यक है। हालांकि रविवार से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भी मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दे चुके है। उन्होंने तब क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी। खान ने अंग्रेजी और उर्दू में ट्वीट कर कहा था, 'मैं भाजपा और सहयोगी दलों की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।' इससे पहले पाक प्रधानमंत्री ने अप्रैल में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि अगर आम चुनाव में मोदी जीतते हैं तो भारत के साथ शांति वार्ता करने तथा कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। बता दें कि भारत में आम चुनाव के नतीजे पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नई दिल्ली में नई सरकार भारत-पाकिस्तान के संबंधों के भविष्य की दिशा पर विचार करेगी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में दरार और बढ़ गई है। उल्लेखनीय है, चुनाव परिणामों की घोषणा से एक दिन पहले ही कुरैशी और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक दूसरे का हालचाल पूछा था। कुरैशी ने स्वराज को संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों के समाधान की पाकिस्तान की इच्छा से अवगत कराया था।.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश भारत की नई सरकार से सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत को तैयार है। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, कुरैशी ने शनिवार रात मुल्तान में एक इफ्तार पार्टी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को क्षेत्र की समृद्धि और शांति के लिए बातचीत कर मुद्दों को सुलझाना चाहिए। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और जल्द नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी रविवार को ही विदेश मंत्रालय ने सूचना दी थी कि Lok Sabha Election 2019 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर फिर से सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फोन करके बधाई दी है। इमरान ने इस दौरान पीएम मोदी से दोनों देशों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं पीएम मोदी ने इस दौरान क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए आतंकवाद और हिंसामुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी ने इमरान खान को टेलीफोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और अपनी सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति पर भी बात की। इस दौरान मोदी ने गरीबी से लड़ने के लिए खान को पहले दिए गए सुझाव का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंसा मुक्त वातावरण बनाना आवश्यक है। हालांकि रविवार से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भी मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दे चुके है। उन्होंने तब क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी। खान ने अंग्रेजी और उर्दू में ट्वीट कर कहा था, 'मैं भाजपा और सहयोगी दलों की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।' इससे पहले पाक प्रधानमंत्री ने अप्रैल में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि अगर आम चुनाव में मोदी जीतते हैं तो भारत के साथ शांति वार्ता करने तथा कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। बता दें कि भारत में आम चुनाव के नतीजे पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नई दिल्ली में नई सरकार भारत-पाकिस्तान के संबंधों के भविष्य की दिशा पर विचार करेगी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में दरार और बढ़ गई है। उल्लेखनीय है, चुनाव परिणामों की घोषणा से एक दिन पहले ही कुरैशी और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक दूसरे का हालचाल पूछा था। कुरैशी ने स्वराज को संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों के समाधान की पाकिस्तान की इच्छा से अवगत कराया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीवीसी-सीबीआई की तरह चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में हो बदलाव : एसवाई कुरैशीसीवीसी-सीबीआई की तरह चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में हो बदलाव : एसवाई कुरैशी LokSabhaElections2019 ResultsWithAmarUjala CVC CBI ElectionCommission Election2019 DrSYQuraishi INCIndia BJP4India
Read more »
मोदी को इमरान-जिनपिंग ने दी बधाई, नेतन्याहू बोले- महान लोकतंत्र को चलाने वाले की जीतलोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए को 542 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत-इजराइल के साथ काम करने की इच्छा जताई | Elections 2019: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए की जीत पर दुनियाभर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने में जुटे हैं।
Read more »
CWC Meeting Live Updates: राहुल के इस्तीफे की पेशकश की खबर को कांग्रेस ने किया खारिजमौजूदा लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। इसमें राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है।
Read more »
मेघालय हाईकोर्ट ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने संबंधी अपने विवादित फैसले को पलटा10 दिसंबर, 2018 को दिए एक फैसले में मेघालय हाईकोर्ट के जस्टिस सुदीप रंजन सेन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, खासी, जयंतिया और गारो लोगों को बिना किसी सवाल या दस्तावेजों के नागरिकता दी जाए.
Read more »
मोदी की सांसदों को नसीहत- मंत्री पद की लालच में गुमराह न हों, अफवाह से बचें
Read more »
होटल में घुसा सिरफिरा और इस अभिनेत्री को बना लिया बंधकभोजपुरी फिल्म ‘अभागिन बिटिया’ की शूटिंग रॉबर्ट्सगंज में हो रही है। इसके लिए मुंबई से 70 लोगों की टीम आई है, जो 3 अलग-अलग होटल में रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार (25 मई) सुबह करीब 11 बजे एक युवक फिल्म की अभिनेत्री के कमरे में पिस्टल लेकर घुस गया और अभिनेत्री पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
Read more »
सांसदों से बोले मोदी- घर में कोई भी पूजा पद्धति हो, बाहर भारत माता ही ईष्ट हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य को अपनी नई सरकार के मूल मंत्र के तौर पर पेश किया. मोदी ने कहा कि भारत आशा का किरण बना हुआ है. उसके लिए हमें संयुक्त प्रयास करना होगा.
Read more »
विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- हम भारत की नई सरकार से बातचीत को तैयारकुरैशी ने मंत्रियों से कहा- बातचीत के जरिए दोनों देशों की समस्या को सुलझाया जा सकता है पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों के बीच सीमा पर व्यापार भी बंद | Pakistan, Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi, Indian government, Afghanistan, regional peace
Read more »
बंगाल को 'भगवा' करने में CPM कैडर की मदद, जानिए 'पोरिवर्तन' के पीछे की कहानीPoll Result 2019: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत में सीपीएम काडर का भी हाथ रहा है। इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमीन पर लगातार संघर्ष, असंतुष्ट टीएमसी नेताओं का गोपनीय ढंग से सहयोग और ध्रुवीकरण का बड़ा हाथ है।
Read more »
इमरान खान ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, कहा- पाकिस्तान मिलकर काम करना चाहता हैपाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोनकर बातचीत की। उन्होंने जीत की बधाई देते हुए भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की है।
Read more »
