CWC Meeting Live Updates: राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश सिर्फ अफवाह, बोले- कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला RahulGandhiResign CWC RahulGandhi rssurjewala
लोकसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल, मनमोहन सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केसी वेणुगोपाल समेत कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। - कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि बैठक के अंत में राहुल गांधी संबोधित करेंगे। अभी तक राहुल गांधी ने सदस्यों के बीच अपनी राय नहीं रखी है। - कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे की खबरें गलत हैं। बैठक जारी है.
.. - सूत्र बताते हैं कि बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल को समझाया कि इस्तीफे की जरूरत नहीं है। हार जीत लगी रहती है। - राहुल की पेशकश के बाद सभी सदस्यों ने कहा कि आप इस्तीफा न दें। बैठक से पहले प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह ने बात की। - सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए इस्तीफे की पेशकश की जिसे सदस्यों ने ठुकरा दिया। - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बैठक में मध्य प्रदेश और कर्नाटक में पार्टी की एकजुटता को भी बनाए रखने पर चर्चा हुई। - कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ पहुंचीं। ऐसा लग रहा था मानो संदेश देना चाहती हैं कि वह हर मुश्किल परिस्थिति में राहुल के साथ हैं। - मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता एके एंटनी, अशोक गहलोत, आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया और मोतीलाल वोरा।सूत्रों ने बताया बैठक में हार के कारणों पर हो सकती है चर्चा... - बैठक में भाग लेने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। - पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राहुल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, राज बब्बर का हटना तय माना जा रहा है।फिलहाल, कर्नाटक कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एचके पाटिल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि यह हम सभी के लिए आत्मनिरीक्षण करने का वक्त है। मुझे लगता है कि इस हार की जिम्मेदारी लेना हमारा नैतिक कर्तव्य है, इसलिए मैं पद से अपना इस्तीफा देता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक के सबसे बुरे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। वैसे इस बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। योगेंद्र ने इस हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा की स्मृति इरानी ने भारी अंतर से राहुल को शिकस्त दी है। राहुल को 4,13,394 मत जबकि स्मृति ईरानी को 4,68,514 मत मिले। हालांकि राहुल ने केरल की वायनाड सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी। ओडिशा अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कर्नाटक चुनाव प्रभारी एसके पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें हासिल करके एकबार फिर इतिहास रच दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सुनामी विपक्षी किला ध्वस्त हो गया है। इस 'मोदी सुनामी' का ही नतीजा है कि तीन राज्यों को छोड़कर पूरा देश मोदीमय हो गया है। इस सुनामी में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। साल 1971 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब किसी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनकी पार्टी केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातआखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरें हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं.
Read more »
शिवसेना ने की राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ- चुनाव में कड़ी मेहनत की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की तारीफ की। शिवसेना ने कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी।
Read more »
नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर खतरा, मंत्रियों ने की इस्तीफे की मांगबाजवा ने कहा, 'अगर सिद्धधू को कैप्टन अमरिंदर की लीडरशिप पर भरोसा नहीं है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। अगर वह नैतिक तौर पर इतने मजबूत हैं तो अपनी कुर्सी से चिपके क्यों हुए हैं?
Read more »
NEWS FLASH: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे की घोषणा की : समाचार एजेंसी AFPसत्रहवीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नये सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे. साथ ही सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. वहीं भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व की सराहना की गयी तथा पार्टी के एजेंडे का समर्थन करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया गया.
Read more »
राहुल के सामने नई मुसीबत, राज्यों से अध्यक्षों के इस्तीफे की ताबड़तोड़ पेशकशPoll Result 2019: कांग्रेस को मिली बड़ी हार के बाद राहुल गांधी के सामने एक और चुनौती पेश आने लगी है। राज्यों के पार्टी अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। वहीं, अमेठी कांग्रेस कमेटी के प्रमुख योगेंद्र मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।
Read more »
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, राहुल गांधी कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकशमौजूदा लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है जिसमें राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
Read more »
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैंराहुल संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को 8 सीटों का फायदा हुआ | CWC meet tomorrow news and update, Rahul may offer to quit
Read more »
CWC Meeting: राहुल गांधी के इस्तीफे पर सस्पेंस, कांग्रेस के पास हैं ये तीन विकल्पकांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के लोग हार को सामूहिक जिम्मेदारी कहते हुए उनके इस्तीफे को अस्वीकार कर सकते हैं. बैठक में ऐसा होने की संभावना बताई जा रही है.
Read more »
LIVE: सोनिया-राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी, बड़े फैसलों की संभावनालोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। INCIndia CWC CongressWorkingCommittee
Read more »
CWC Meeting Live Updates: बैठक जारी, राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश...मौजूदा लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है जिसमें राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
Read more »
राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की, सीडब्ल्यूसी ने इसे नामंजूर कियाराहुल संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं बैठक से पहले राहुल मनमोहन से मिले, सोनिया-प्रियंका ने भी उनसे बात की | Congress Working Committee (CWC) meeting लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है। सोनिया-राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद
Read more »
