लोकसभा चुनाव /कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं INCIndia LokSabhaElections2019
राहुल संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैंलगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को बैठक है। माना जा रहा है कि हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद से इस्तीफा की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी उनके नेतृत्व में काम करने का भरोसा जताएगी।इस्तीफे की पेशकश से राहुल यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के 2014 जैसे बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को आठ सीटों का फायदा हुआ। माना जा रहा कि बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हो सकती है। खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, जहां पार्टी ने पांच महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई हार पर भी मंथन हो सकता है। यहां कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा। इस बीच न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी को लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।.
राहुल संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैंलगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को बैठक है। माना जा रहा है कि हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद से इस्तीफा की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी उनके नेतृत्व में काम करने का भरोसा जताएगी।इस्तीफे की पेशकश से राहुल यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के 2014 जैसे बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को आठ सीटों का फायदा हुआ। माना जा रहा कि बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हो सकती है। खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, जहां पार्टी ने पांच महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई हार पर भी मंथन हो सकता है। यहां कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा। इस बीच न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी को लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी मैजिक तय करेगा अंतिम चरण का परिणाम?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, उनमें 5 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उसके आस-पास की हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार मोदी मैजिक के सहारे चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हो तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी जातीय गणित के सहारे मोदी मौजिक को चुनौती देने की कोशिश में लगे हैं. बात करें वाराणसी की तो यहां कांग्रेस के अजय राय हो या गठबंधन की शालिनी यादव दोनों में कोई भी पीएम मोदी को चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है. लेकिन बाकि सीटों पर हालात ऐसे नहीं हैं.
Read more »
पीएमओ में जब मोदी बैठक लेते हैं तो इंटरनेट की कई सर्विस बंद हो जाती हैंपीएमओ में जब मोदी बैठक लेते हैं तो इंटरनेट की कई सर्विस बंद हो जाती हैं BJP4India INCIndia narendramodi PMOIndia
Read more »
Exit Poll: क्या NYAY योजना की घोषणा चुनावों में नहीं की कांग्रेस की मदद ?गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के 45 फीसदी परिवारों ने बीजेपी गठबंधन का समर्थन किया है. जबकि इसी वर्ग के 27 फीसदी परिवारों ने कांग्रेस का समर्थन किया है. गरीब परिवारों से अलग हटकर, सभी तरह की आयवर्ग के 40 फीसदी मतदाताओं ने बीजेपी गठबंधन को सपोर्ट किया है.
Read more »
शिवसेना ने की राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ- चुनाव में कड़ी मेहनत की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की तारीफ की। शिवसेना ने कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी।
Read more »
शिवसेना ने कहा- राहुल, प्रियंका ने खूब मेहनत की, कांग्रेस संसद में मजबूत विपक्ष बनेगी11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में संपन्न हुई लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया 23 को घोषित होंगे चुनाव परिणाम, एग्जिट पोल्स में भाजपा-एनडीए को बहुमत अमित शाह के न्योते पर डिनर में शामिल होने दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे | Lok Sabha Chunav 2019, Shiv Sena: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi worked hard, Congress will be a strong Opposition
Read more »
Loksabha election results 2019: क्या राहु की दशा के कारण राहुल गांधी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषीLoksabha election results 2019: राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं इस बात की चर्चा राजनीति से लेकर आम लोगों के बीच अकसर होती रही है। खैर यह तो अब कुछ ही देर में पता चल जायेगा कि राहुल गांधी को इस लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी या नहीं लेकिन केरल के जाने-माने ज्योतिषी कन्निपय्यूर नारायण और चित्रभानु के पोदुवाल इस बात की भविष्यवाणी पहले ही कर चुके हैं कि राहुल 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।
Read more »
नतीजों का असर: कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, कुछ ने दे दिया, कुछ कतार में हैंकांग्रेस 55 के आंकड़े के भी नीचे ठहर गई है जिसके बाद अब सिलसिला शुरू हो गया है इस्तीफों का ResultsWithAmarUjala Mahasangram LokSabhaElections2019
Read more »
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, राहुल गांधी कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकशमौजूदा लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है जिसमें राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
Read more »
