Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर आज NIA दाखिल करेगी चार्जशीट, मास्टरमाइंड का होगा खुलासा

National News In Hindi News

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर आज NIA दाखिल करेगी चार्जशीट, मास्टरमाइंड का होगा खुलासा
Pahalgam Terror Attack NewsPahalgam Attack NewsNIA Chargesheet Pahalgam Terror Attack
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच पूरी होने के बाद NIA आज (15 दिसंबर) चार्जशीट दाखिल करेगी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की भूमिका उजागर होगी.

"Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे.

आतंकियों ने बेसरन वैली में लोगों से धर्म पूछकर, कलमा पढ़वाकर उनकी हत्या की थी. यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला मानी गई.Advertisment अब इस हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी आज यानी 15 दिसंबर को जम्मू की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. करीब 8 महीने से ज्यादा चली जांच के बाद एजेंसी चार्जशीट के जरिए हमले की पूरी साजिश, इसमें शामिल आतंकियों और उनके आकाओं का खुलासा करेगी. मास्टरमाइंड का खुलासा संभव अधिकारियों के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों का हाथ था. चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी को मास्टरमाइंड के तौर पर नामजद किया जा सकता है. NIA की जांच में सामने आया है कि तीन पाकिस्तानी आतंकवादी सीधे तौर पर इस हमले में शामिल थे. बाद में ये तीनों आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए. हमले के करीब दो महीने बाद, जून में NIA ने दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया था. इन पर आतंकियों को शरण देने और मदद करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम निवासी बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि आतंकियों को खाना, ठहरने की जगह और अन्य जरूरी सहायता दी गई थी. पहलगाम हमले के बाद सेना की कार्रवाई NIA के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी डाचीगाम-हरवान के जंगलों में छिपे हुए थे. 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुए एनकाउंटर में इन्हें मार गिराया गया. इस कार्रवाई को "ऑपरेशन महादेव" नाम दिया गया था. इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं. यह भी पढ़ें- Pakistan: जैश-लश्कर के कार्यक्रम में शामिल हुआ हाफिज सईद का बेटा, भारत विरोधी गाने बज रहे थे; सामने आया VIDEO"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Pahalgam Terror Attack News Pahalgam Attack News NIA Chargesheet Pahalgam Terror Attack NIA Chargesheet Pahalgam Attack Pahalgam Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR in Bengal: কমিশনের সাইটে বাবার নামে ভুল! দেখেই হার্ট অ্যাটাক, মৃত্যু TMC কর্মীর...SIR in Bengal: কমিশনের সাইটে বাবার নামে ভুল! দেখেই হার্ট অ্যাটাক, মৃত্যু TMC কর্মীর...Mistake in Fathers Name on Commission Site TMC Worker Dies of Heart Attack After Seeing It
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का शिकंजा, हमले में शामिल आतंकी डॉक्टर अहमद राथर भगोड़ा घोषितदिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का शिकंजा, हमले में शामिल आतंकी डॉक्टर अहमद राथर भगोड़ा घोषितदिल्ली में लाल किले के पास आत्मघाति आतंकी हमले में लिप्त आतंकी डा मुजफ्फर अहमद राथर को श्रीनगर स्थित एनआइए विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने उसे 28 जनवरी 2026 तक अदालत में पेश होने का अवसर दिया है। वह जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवतुल हिंद नामक आतंकी संगठनों के व्हाईट कालर टेरर माडयूल का सदस्य...
Read more »

PM Modi Condemns Bondi Beach Terror Attack, Extends Condolences, Says India Has Zero Tolerance Towards TerrorismPM Modi Condemns Bondi Beach Terror Attack, Extends Condolences, Says India Has Zero Tolerance Towards TerrorismPrime Minister Modi on Sunday strongly condemned the ghastly terrorist attack at Bondi Beach in Australia, which targeted Jewish people celebrating the first day of the Jewish festival of Hanukkah.
Read more »

Bondi Beach Terror Attack: 12 Dead Including Gunman, 29 InjuredBondi Beach Terror Attack: 12 Dead Including Gunman, 29 InjuredA horrific shooting took place at Bondi Beach in Sydney on Sunday, claiming the lives of 12 people, including the gunman, during celebrations marking the start of Hanukkah.”
Read more »

Australia’s Bondi Beach Shooting: Death Toll Rises To 16 | Top 5 Chilling DetailsAustralia’s Bondi Beach Shooting: Death Toll Rises To 16 | Top 5 Chilling DetailsSixteen people died and 40 were hospitalised after a targeted mass shooting at Bondi Beach during Hanukkah, prompting condemnation as an antisemitic terror attack by Australian authorities.
Read more »

पहलगाम आतंकवादी हमले में एनआईए आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जानें एक्शन की बड़ी बातेंपहलगाम आतंकवादी हमले में एनआईए आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जानें एक्शन की बड़ी बातेंNIA Chargesheet Pahalgam Terror Attack: अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए की टीम लगातार जांच में जुटी रही। अब जांच एजेंसी चार्जशीट दायर करने जा रही है। इस तीन आतंकवादियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है। जानें जांच में हुए कौन-कौ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:32