PUBG में ऐसा डूबा कि पानी की जगह पी लिया एसिड

United States News News

PUBG में ऐसा डूबा कि पानी की जगह पी लिया एसिड
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 63%

PUBG का साइड इफेक्ट: गेम खेलने में इस कदर डूबा था युवक, पानी की जगह पी लिया एसिड

PUBG का साइड इफेक्ट: गेम खेलने में इस कदर डूबा था युवक, पानी की जगह पी लिया एसिड जनसत्ता ऑनलाइन March 5, 2019 5:20 PM पबजी गेम खेलते हुए युवक ने पी लिया एसिड फोटो सोर्सः इंडियन एक्सप्रेस देश में एक तरफ पबजी गेम सभी को अट्रैक्ट कर रहा है। वहीं, इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। यहां एक शख्स पबजी गेम खेलने में इतना मशगूल हो गया कि उसने पानी की जगह एसिड पी लिया। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही घरवालों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। इलाज के दौरान भी खेलता रहा PUBG: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित शख्स मूल रूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला है और फिलहाल भोपाल में रहता है। युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर मनन ने बताया कि 25 वर्षीय युवक घर के आंगन में बैठकर PUBG गेम खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते वह उसमें इतना ज्यादा मशगूल हो गया कि उसने पास रखी एसिड बोतल को पानी समझकर कर पी लिया। एसिड पीने से युवक के पेट में अल्सर हो गया और उसकी आंतें चिपक गईं। उसे नागपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉ.

मनन ने बताया कि युवक को इस गेम की इतनी बुरी लत है कि इलाज के दौरान भी वह PUBG खेलता रहा। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। उठ चुकी है गेम को बैन करने की मांगः बता दें कि तमिलनाडु के बाद अब मध्य प्रदेश PUBG गेम को बैन करने की मांग उठी है। मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिसौदिया ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन पबजी गेम को बैन करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि PUBG गेम को बैन किया जाए, क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही, इस गेम से बच्चे हिंसक हो रहे हैं। उनके पास लगातार अभिभावकों की ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं। क्या है PUBG: PUBG एक ऑनलाइन वीडियो गेम है, जिसकी डिवेलपर एक साउथ कोरियन कंपनी ‘ब्लूहोल’ है। दुनियाभर में इस गेम के करीब 20 करोड़ से ज्यादा प्लेयर्स हैं। इसे कई जगहों पर ई-स्पोर्ट्स की तरह खेला जाता है। PUBG की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोग PUBG रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। साथ ही, इस थीम पर ही शादियां भी हो रही हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »

पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaपीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

बिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार में पिछले दिनों जिस तरीके से अपराध में वृद्धि हुई है, उसकी एक बड़ी वजह जेल में बैठे अपराधी और वहां से उनके द्वारा संचालित हो रही अपराधिक घटनाएं हैं और इसी को लेकर सरकार की नजर खासतौर पर जेल पर है.
Read more »

मसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां-Navbharat Timesमसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां-Navbharat TimesIndia News: पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की मौत को लेकर अटकलें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी खबरें वायरल हैं। ऐसे में अब देश की खुफिया एजेंसियां भी इन रिपोर्ट्स की जांच में जुट गई हैं।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaसूत्रों के अनुसार बीते विधानसभा चुनावों में बागी नेताओं के मजबूत प्रदर्शन के बाद भाजपा राजस्थान में उनकी वापसी पर
Read more »

'Catastrophic' Tornado Claims 14 Lives in US State of Alabama अमेरिका में 'टॉरनेडो' की तबाही में 14 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी– News18 Hindi'Catastrophic' Tornado Claims 14 Lives in US State of Alabama अमेरिका में 'टॉरनेडो' की तबाही में 14 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी– News18 Hindiहवा अगर मनमानी पर आ जाए तो फिर उसे कहर बनकर टूटने में जरा भी देर नहीं लगती. अमेरिका के अल्बामा में रविवार को आए भीषण तूफान 'टॉरनैडो' की ताकत का उस वक्त अंदाजा हुआ, जब उसने अपनी चपेट में कई घरों को तहस नहस कर दिया. इस तूफान में कम से कम 14 लोगों की जान जा चुकी है. तस्वीरों में देखें तूफान टोरनैडो ने कैसे मचाई तबाही...
Read more »

माल्या मामले में सेबी ने कंपनी कानून में संशोधन की मांग की- Amarujalaमाल्या मामले में सेबी ने कंपनी कानून में संशोधन की मांग की- Amarujalaअयोग्य करार दिए जाने के बाद विजय माल्य के निदेशक के पद से नहीं हटने के मद्देनजर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सरकार से कंपनी
Read more »

PUBG गेम में खोया युवक, पानी की जगह एसिड पी गयाPUBG गेम में खोया युवक, पानी की जगह एसिड पी गयाडॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि हैरान करने वाली बात तो यह कि इस हादसे के बाद भी युवक ने सबक नहीं सीखा. वह इलाज के दौरान भी PUBG खेलता रहा. उसे गेम खेलने की बुरी लत लगी है. समझाइश देने के बावजूद वह नहीं माना.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:03