PUBG की बढ़ती लत के मद्देनजर पुलिस सख्त, किसी ने खेला गेम और हुई शिकायत तो होगी कार्रवाई
गुजरात में राजकोट के पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने एक सूचना जारी कर कहा है कि PUBG और मोमो चैलेंज वीडियो गेम के कारण बच्चों और युवाओं में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पत्र में कहा गया है कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो PUBG गेम खेलने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इतना ही नहीं इसके तहत संबंधित व्यक्ति को हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। राजकोट पुलिस कमिश्नर का यह आदेश 9 मार्च से प्रभावी हो गया है और यह 30 मार्च तक जारी रहेगा। इस पत्र में लिखा गया है कि पुलिस ने यह कदम बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है क्योंकि यह गेम खेलने से बच्चों को नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पुलिस के इस आदेश पर कुछ लोगों को आपत्ति है। इनका मानना है कि सुलझाने के लिए कई और भी समस्याएं हैं। यमन वर्मा नामक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि प्रतिबंध ही लगाना है तो बीड़ी, सिगरेट और बीयर पर लगाओ। पुलकित त्रिवेदी ने इस बात का समर्थन किया है और कहा है कि तंबाकू और सिगरेट से कई व्यक्तियों की मौत हो जाती है। सौरभ श्रीवास्तव ने लिखा कि सबसे पहले पोर्न पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।.
गुजरात में राजकोट के पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने एक सूचना जारी कर कहा है कि PUBG और मोमो चैलेंज वीडियो गेम के कारण बच्चों और युवाओं में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पत्र में कहा गया है कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो PUBG गेम खेलने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इतना ही नहीं इसके तहत संबंधित व्यक्ति को हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। राजकोट पुलिस कमिश्नर का यह आदेश 9 मार्च से प्रभावी हो गया है और यह 30 मार्च तक जारी रहेगा। इस पत्र में लिखा गया है कि पुलिस ने यह कदम बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है क्योंकि यह गेम खेलने से बच्चों को नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पुलिस के इस आदेश पर कुछ लोगों को आपत्ति है। इनका मानना है कि सुलझाने के लिए कई और भी समस्याएं हैं। यमन वर्मा नामक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि प्रतिबंध ही लगाना है तो बीड़ी, सिगरेट और बीयर पर लगाओ। पुलकित त्रिवेदी ने इस बात का समर्थन किया है और कहा है कि तंबाकू और सिगरेट से कई व्यक्तियों की मौत हो जाती है। सौरभ श्रीवास्तव ने लिखा कि सबसे पहले पोर्न पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PUBG में ऐसा डूबा कि पानी की जगह पी लिया एसिडदेश में पबजी गेम को लेकर लोगों के बीच दीवानगी की कमी नहीं है। हाल ही में मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां यह गेम खेलते हुए एक युवक इतना मशगूल हो गया कि उसने पानी की जगह एसिड पी लिया।
Read more »
गाजियाबाद पुलिस ने शराब की बड़ी खेप की जब्तगाजियाबाद पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी कि लोकसभा चुनाव से पहले कई तस्कर अवैध शराब की तस्करी में जुटे हुए हैं और अवैध शराब से गोदाम भरे जा रहे हैं.
Read more »
इंजीनियर बिटिया बनी सरपंच तो बदली गांव की सूरत, 23 साल की प्रवीण बनी नजीरहरियाणा के कैथल के एक गांव की इंजीनियर बेटी ने अपने सुनहरे भविष्य की जगह लोगों की सेवा करने की ठानी। उसने सरपंच के रूप में गांव की कमान संभाली और पूरे गांव की तस्वीर बदल दी।
Read more »
शराब तस्कर को खाट सहित उठा ले गई पुलिस-news Video | Navbharat Timesआरोपी ने कहा- मोटा हूं, चल नहीं सकता...तो देखिए पुलिस ने क्या किया via NavbharatTimes
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
“न तो मेरी इच्छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »
