Under PMMVY 2.0, beneficiaries in UP received assistance of more than Rs 135 crore, PMMVY 2.0 के अंतर्गत यूपी में लाभार्थियों को मिली 135 करोड़ रुपये से अधिक की मदद
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस योजना का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है, जिससे लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं.
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 से वंचित वर्ग की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे वे गर्भावस्था के दौरान सही पोषण और देखभाल प्राप्त कर सकें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. Advertisment यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? तुरंत निपटा लें यह जरूरी काम अब तक 135.31 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिफ्सा द्वारा 1 जनवरी 2025 को आईसीडीएस विभाग के एसएनए खाते में 275.16 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे. इसके बाद, 22 जनवरी 2025 से लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई. अब तक 4,05,379 महिलाओं को कुल 135.31 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है. इस योजना के तहत पहले प्रसव पर 5,000 रुपये दो किस्तों में और दूसरे प्रसव पर बालिका के जन्म पर 6,000 रुपये एकमुश्त प्रदान किए जाते हैं. यह खबर भी पढ़ें- Mahila Samriddhi Yojana : 2500 रुपए लेने के लिए महिलाएं कैसे करें आवेदन? ये है रजिस्ट्रेशन पूरा प्रोसेस कुपोषण को रोकना मकसद योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं. 7 मार्च 2025 तक 31,436 मामले लंबित हैं, जिनमें सुपरवाइजर स्तर पर - 23,694 मामले, सीडीपीओ स्तर पर 7,411 मामले और एसएनओ स्तर पर 321 मामले लंबित हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार की मंशा है कि योजनान्तर्गत हर पात्र महिला को सहायता मिले और कुपोषण को रोका जाए. - सीधे डीबीटी से महिलाओं के खातों में जा रही धनराशि - प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों को निस्तारित करने के आदेश - गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता से पोषण और देखभाल की जा रही सुनिश्चित - योगी सरकार की प्राथमिकता -मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Benefits PMMVY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
45 दिवसीय महाकुंभ ने यूपी को पहुंचाया लाभ , 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई अर्जित45 दिवसीय महाकुंभ ने यूपी को पहुंचाया लाभ , 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई अर्जित
Read more »
जनवरी में यूपीआई ट्रांजैक्शन 16.99 बिलियन से अधिक, मूल्य 23.48 लाख करोड़ रुपये से अधिकजनवरी में यूपीआई ट्रांजैक्शन 16.99 बिलियन से अधिक, मूल्य 23.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक
Read more »
बाप रे! महाकुंभ में एक नाविक परिवार ने कमाएं 30 करोड़ रुपये, विधानसभा में योगी ने बताया प्रदेश को कितना लाभ हुआYogi Adityanath And Sailor Family Earning News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मेला ने 30 करोड़ रुपये से अधिक आर्थिक समृद्धि देने में मदद की। महाकुंभ आयोजन पर 7.
Read more »
Adani Group के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, Adani Green 7% से अधिक उछला, मार्केट कैप 11.53 लाख करोड़ के पारअदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 48,000 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे कुल मार्केट कैप 11.53 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
Read more »
मिस्टर भाविश! कर्मचारियों से बाद में पूछना, पहले ये बताओ- शेयर में 'क्या चल रहा है?' तगड़े नुकसान में निवेश...Ola Shares Fall: लिस्टिंग के बाद से ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है, और भाव 157 रुपये से टूटकर 57 रुपये के स्तर पर आ गया है.
Read more »
महाकुंभ में खादी उत्पादों की बिक्री 12 करोड़ रुपये से अधिक रही: केवीआईसी चीफमहाकुंभ में खादी उत्पादों की बिक्री 12 करोड़ रुपये से अधिक रही: केवीआईसी चीफ
Read more »
