45 दिवसीय महाकुंभ ने यूपी को पहुंचाया लाभ , 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई अर्जित
नई दिल्ली, 27 फरवरी । उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर संपन्न हुए महाकुंभ मेले-2025 ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है। 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि इस उत्सव के दौरान प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर पवित्र स्नान में 66.
21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।उद्योग जगत के लीडर्स के अनुसार, इस भव्य उत्सव से वस्तुओं और सेवाओं के माध्यम से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है, जो महाकुंभ का नाम देश के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों की लिस्ट में जोड़ता है।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि महाकुंभ शुरू होने से पहले शुरुआती अनुमानों में 40 करोड़ लोगों के आने और करीब 2 लाख करोड़ रुपये के व्यापारिक लेन-देन का अनुमान लगाया गया था।हालांकि, देश-विदेश से मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के कारण दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिससे 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।मौसमी रूप से कमजोर यात्रा अवधि में मार्च तिमाही में हवाई किराए में भी तेजी रही। यह उछाल महाकुंभ के लिए प्रयागराज की उड़ानों पर केंद्रित था।कई व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां देखी गईं, जिनमें आतिथ्य और आवास, खाद्य और पेय क्षेत्र, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, धार्मिक पोशाक, पूजा और हस्तशिल्प, कपड़ा और परिधान और दूसरे उपभोक्ता सामान शामिल हैं।न केवल प्रयागराज बल्कि 100-150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों और कस्बों में भी व्यापार में शानदार उछाल आया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हुईं।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।राज्य सरकार के अनुसार, 14 नए फ्लाईओवर, छह अंडरपास, 200 से अधिक चौड़ी सड़कें, नए गलियारे, विस्तारित रेलवे स्टेशन और एक आधुनिक हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने पर 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए।इसके अलावा, कुंभ मेले की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से 1,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए।--आईएएनएसएसकेटी/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बजट 2025: मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा, 12 लाख रुपये तक इनकम हुई टैक्स फ्रीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में मध्यम आय वर्ग के करदाताओं के लिए 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर-मुक्त करने का एलान किया है।
Read more »
महाकुंभ में कल्पवास: १० लाख से अधिक लोगों ने किया व्रतमहाकुंभ में कल्पवास करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस वर्ष महाकुंभ में १० लाख से अधिक लोगों ने कल्पवास किया है। १२ फरवरी, माघ पूर्णिमा के दिन कल्पवास का पारण होगा।
Read more »
योगी आदित्यनाथ का महाकुंभ पर बड़ा बयान, 50-55 करोड़ लोग आएंगेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा है कि महाकुंभ में 50 से 55 करोड़ लोग आएंगे, जिससे यूपी की इकॉनोमी को बूस्ट मिलेगा. उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन में 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए और बदले में 3 लाख करोड़ का लाभ हो रहा है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक महाकुंभ-2025 में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार कर गई है.
Read more »
महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नानमहाकुंभ 2025 में भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है।
Read more »
भारत की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा, टीसीएस को हुआ सबसे अधिक नुकसानभारत की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा, टीसीएस को हुआ सबसे अधिक नुकसान
Read more »
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभकिसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
Read more »
