ModiInVaranasi : मोदी पर फिदा काशी, रोड शो में टूट गये सारे रिकार्ड NarendraModi ModiRoadShow LokSabhaEelctions2019 narendramodi
नामवर तो बनारस की 'सुबह' है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की 'शाम' को यादगार बना दिया। अपने संसदीय क्षेत्र में दूसरी पारी खेलने पहुंचे मोदी केस्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन बजे से उनका रोड शो प्रस्तावित था पर, सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुए इस मेगा शो में अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए। गुरुवार को बीएचयू के सामने लंका चौराहे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए चिलचिलाती धूप में भी लोग पूरे उत्साह से जमे थे। मोदी को तीन बजे यहां पहुंचना था पर वह करीब सवा पांच बजे शाम को काली रेंज रोवर से भगवा कुर्ता पहने उतरे तो मोदी-मोदी के नारे गूंज उठे। मोदी सीढि़यां चढ़कर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुंचे और आधा शरीर झुकाकर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वह जनता की ओर घूमे। जनता-जनार्दन के अभिवादन में भी बिल्कुल वही अंदाज। उन्होंने चारों तरफ प्रणाम की मुद्रा में परिक्रमा की और नीचे उतर आए। अपने वाहन में जाते ही रूफटॉप से जनता की ओर हाथ लहराया और कारवां चल पड़ा। फूलों की बारिश शुरू हो गई। जनसैलाब के इस प्यार और समर्पण को देखकर मोदी की आंखों में उजाले के नये प्रतिबिंब उभर आए। उनका कारवां अस्सी की ओर मुड़ा। दोनों तरफ कतारबद्ध लोग मोदी की झलक पाने के लिए बेचैन हो गए। पीछे एक बड़े वाहन पर बनाये गये रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा.
महेंद्र नाथ पांडेय, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड़डा समेत कई प्रमुख लोग सवार थे। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार। मोदी, छत की मुंडेरों से झांक रहीं महिलाओं, बच्चों व बूढ़ों से हाथ हिलाकर अभिवादन करते और अपने ऊपर बरस रही गुलाब की पंखुडि़यों को चेहरे से हटाते। उनकी काले रंग की रेंज रोवर गुलाबी हो गई थी। जहां तक नजर जा रही थी, बस सिर ही सिर नजर आ रहे थे। कोई केसरिया टीशर्ट पहने तो कोई पगड़ी बांधे। किसी के गले में भाजपा का भगवा दुपट़टा तो कहीं रामायण के पात्रों के वेश में रामजी की सेना। विहंगम दृश्य था और मोदी की भावुकता उनके चेहरे पर झलक रही थी। काशी बोले 'दिल से-मोदी फिर से', जैसे नारे गूंज रहे थे। गंगा आरती का समय सात बजे निर्धारित है। हालांकि लोगों से मिल रहे अपनेपन ने उन्हें जन-जन से जोड़ दिया था। सात बजे तक भी मोदी गोदौलिया नहीं पहुंच सके थे। इसलिए मोदी की यात्रा थोड़ी तेज हो गई। अस्सी से भदैनी तक उन पर जमकर फूल बरसे। अस्सी में भारतीय संस्कृति के प्रतीकों के साथ लोग खड़े थे। सोनारपुरा में तो अद़भुत मंजर था। उत्साह का आलम देखते ही बन रहा था पर, मदनपुरा में गंगा-जमुनी तहजीब जिंदा हो गई। मोदी की अगवानी में मुस्लिम समाज सबसे आगे था। यह पिछले पांच वषरें के विश्वास का नतीजा था। यह समाज अपने एमपी को फिर पीएम बनाने के लिए पूरे उत्साह से आगे आया। मुबारक अली ने कहा यह मोदी के भरोसे की जीत है क्योंकि उन्होंने बिना भेदभाव काम किया। मोदी मदनपुरा पहुंचे तो साढ़े छह बज चुके थे। यह सफर लोगों के उत्साह का गवाह बन गया। मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से काशी गुंजायमान थी। कभी छतों पर देखते हाथ जोड़ते तो कभी दाएं-बाएं लोगों का अभिवादन कबूल करते। हाथ लहराते। उन पर गुलाबों की पंखुडि़या बरस रही थीं। यह सिलसिला बना हुआ था। खुद मोदी फूल मालाओं को जनता की ओर उछाल रहे थे। 40 डिग्री तापमान में लोग उनका स्वागत कर रहे थे। सबसे दिलचस्प तो यह कि मुसलमान टोपी लगाए और गले में भाजपा का दुपट़टा भी पहने थे। मोदी मदनपुरा तक आए तो सड़कें जगमग हो गईं। फूलों से नहाए मोदी को रोशनी भी गले लगा रही थी और उनके चेहरे पर एक दर्प उभर रहा था। दुनिया में खास पहचान बना चुके भारत के इस महानायक को अपने बीच पाकर काशी का भी दर्प उभर आया। गोदौलिया में स्वागत की बड़ी तैयारी थी। लोग उत्साह से कह रहे थे कि काशी ने न तो 2014 में और न ही 2017 में यह जलवा देखा। मोदी के कटआउट भी चारों तरफ लहरा रहे थे। गोदौलिया चौराहे पर बने मंच पर मोदी सरकार की सभी योजनाओं को ठीक ढंग से प्रचारित किया गया था। गोदौलिया में सड़क पर ठसाठस भीड़ थी। इसके आगे दशाश्वमेध घाट पर मोदी को गंगा आरती करनी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उर्मिला मातोंडकर का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मोदी पर बायोपिक मजाकमातोंडकर ने कहा, ‘‘इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया।’’
Read more »
सुशील मोदी के बाद अब ललित मोदी लंदन में करेंगे राहुल गांधी पर केस
Read more »
पीएम मोदी पर आधारित वेब सीरीज के प्रसारण पर चुनाव आयोग की रोक-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर आधारित वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक लगा दी है। आयोग ने इसे प्रसारित करने वाले ऑनलाइन प्लैटफॉर्म को इसे हटाने का आदेश जारी किया है।
Read more »
PM MODI in Jharkhand LIVE: लोहरदगा पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारेPM MODI in Jharkhand LIVE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहरदगा के बीएस कॉलेज में बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।
Read more »
'सब घुंघरू बांध तैयार हैं', PM की उम्मीदवारी पर नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तानाLoksabha Elections 2019: पीएम ने इसके अलावा बताया कि तीन चरण की वोटिंग के बाद यह साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी का सूर्य अस्त होने वाला है।
Read more »
काशी फिर से फतह कर 2014 दोहराने पर मोदी की नजर!
Read more »
BJP से शुरू की थी सियासत, फिर अजय राय देंगे काशी में मोदी को टक्करपांच बार विधायक रहे अजय राय 2014 का चुनाव भी पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुके हैं. खास बात है कि अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी.
Read more »
Live : काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो
Read more »
LIVE: बनारस में PM मोदी का भव्य रोड शो, भगवामय हुई काशीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में भव्य रोड शो कर रहे हैं. गुरुवार को वो बनारस पहुंचे और फिर मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद पीएम मोदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अपने रोड शो की शुरुआत की. उनके रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. पूरी काशी भगवामय हो गई है.
Read more »
वाराणसी LIVE: बीएचयू गेट से पीएम मोदी का रोड शो शुरू, काशी में उमड़ा जनसैलाबपीएम मोदी का यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ. रोड शो दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगा. इस दौरान उनके साथ 52 वीआईपी भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी इस रोड शो के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे.
Read more »
