पांच बार के विधायक रहे अजय राय 2014 का चुनाव भी पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुके हैं
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के अजय राय एक बार फिर टक्कर देंगें. पांच बार के विधायक रहे अजय राय 2014 का चुनाव भी पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुके हैं. इस दौरान उनकी जमानत जब्त हो गई थी.
इसके बाद 2017 में वह अपनी पिंडरा विधानसभा सीट से भी चुनाव हार गए थे. खास बात है कि अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी. शुरुआत में अजय राय बीजेपी की यूथ विंग के सदस्य थे. 1996 में अजय बीजेपी के टिकट पर वाराणसी की कोलसला विधासनभा सीट से चुनाव लड़े. उन्होंने नौ बार के सीपीआई विधायक उदल को 484 मतों के अंतर से हराया था. 2002 और 2007 का भी चुनाव अजय राय बीजेपी के टिकट पर इसी विधानसभा क्षेत्र से लड़े और जीते. 2009 में अजय राय वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी का टिकट चाहते थे. पार्टी ने उन्हें टिकट देने से मना किया तो वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. 2009 का चुनाव अजय राय सपा के टिकट पर वाराणसी से लड़े और तीसरे नंबर पर रहे. अजय राय को इस चुनाव में 1.23 लाख वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी जीते थे और दूसरे नंबर पर बसपा के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी थे. इस हार के बाद अजय राय ने सपा छोड़ दी और अपनी पारंपरिक सीट कोलासला से विधानसभा का उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा. यह चुनाव अजय राय जीत गए. इसके बाद अजय राय कांग्रेस में शामिल हो गए और 2012 का विधानसभा चुनाव पिंडरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीता. 2014 मे कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को महज 75 हजार वोट मिले और उनकी जमानत तक जब्त हो गई. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर अजय राय पिंडरा सीट से उतरे. बीजेपी प्रत्याशी अवधेश सिंह से वह हार गए. खास बात है कि इस चुनाव में अजय राय 48 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे. अब कांग्रेस ने अजय राय को फिर से वाराणसी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. इस बार भी उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव होंगी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2019 में BJP की सरकार बनी तो POK को भारत हासिल कर लेगा : नित्यानंद रायबिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनती है तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को भारत हासिल कर लेगा. यहां आपको बता दें कि कश्मीर के एक बड़े भू-भाग पर पाकिस्तान का कब्जा है, जिसे पाक अधिकृत कश्मीर (POK) कहते हैं.
Read more »
मुस्लिमों के लिए मां से अलग है वरुण गांधी की रायLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने मुस्लिमों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो उनकी मां मेनका गांधी के बयान के बिल्कुल उलट है।
Read more »
पहले बोर्ड एग्ज़ाम फिर बॉलीवुड, फिल्मों के लिए छोटी है काजोल-अजय की बेटी नायसा |Nysa Devgan bollywood debut| Ajay devgan daughter| Nysa Devgan Denut– News18 Hindiनायसा के डेब्यू की बात सुनकर काजोल का चेहरा देखने वाला था. उनके एक्सप्रेशन ऐसे थे जैसे कि कोई गलत सवाल पूछ लिया गया हो. काजोल ने जवाब भी ऐसा दिया कि आगे कोई कुछ बोल नहीं सकता.
Read more »
सस्पेंस खत्म, वाराणसी से अजय राय होंगे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस ने वाराणसी सीट से एकबार फिर अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही प्रियंका के मोदी के खिलाफ उतरने की अटकलें खत्म हो गई हैं। 2014 के चुनाव में अजय राय यहां से तीसरे नंबर पर रहे थे।
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Roadshow Today News - कांग्रेस ने गोरखपुर सीट से मधुसूदन तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है।लोकसभा चुनाव 2019 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अभी 4 चरणों का चुनाव होना बाकी है। राजनीतिक दलों ने जनादेश जुटाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में खत्म किया सस्पेंस खत्म करके अजय राय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। आज प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में रोड शो करके अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर हलचल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...
Read more »
चुनावी हलचल LIVE: वाराणसी में मोदी बनाम अजय राय का मुकाबला, प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाववाराणसी में प्रियंका बनाम मोदी नहीं....कांग्रेस ने अजय राय को उतारा Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी नहीं अजय राय देंगे पीएम मोदी को चुनौती, मिला टिकटवाराणसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने के कयासों पर कांग्रेस ने ब्रेक लगा दिया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से अजय राय को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
वाराणसी : कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ इस बार भी अजय राय को उतारापिछली बार अजय राय को सिर्फ 75000 वोट मिले थे अजय पहले भाजपा में थे, कोलसला विधानसभा से लगातार 3 बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे अजय 2009 के निर्दलीय विधायक रहे, इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए | Lok Sabha Chunav 25 april 2019
Read more »
