PM Modi@75: तीन बार मां के आंचल की छांव में पीएम मोदी ने बनाया जन्मदिन, तो सात बार ऐसे किया सेलिब्रेट

PM Modi News

PM Modi@75: तीन बार मां के आंचल की छांव में पीएम मोदी ने बनाया जन्मदिन, तो सात बार ऐसे किया सेलिब्रेट
PM Modi BirthdayPM Modi@75
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

PM Modi@75: तीन बार मां की आंचल के छांव में पीएम मोदी ने बनाया जन्मदिन, तो सात बार ऐसे किया सेलिब्रेट; जानें पिछले 10 साल का रिकॉर्ड PM Modi 75 Birthday know how he celebrates from Last 10 Years देश

"PM Modi@75: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर बार प्रधानमंत्री ने खास तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है. अपने जन्मदिन पर हमेशा उन्होंने देश को आगे बढ़ने और कुछ नया करने के लिए प्रेरणा दी है.

आइये खास मौके पर जानते हैं, पीएम मोदी के 2014 से 2024 तक के जन्मदिन कार्यक्रमों के बारे में… साल 2014 Advertisment साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपना 64वां जन्मदिन गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन के साथ मनाया था. उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया था. मां ने पीएम मोदी को मिठाई खिलाई और गिफ्ट के रूप में 5001 रुपये भी दिए. पीएम मोदी ने इसे पीएम राहत कोष में दान कर दिया था. साल 2015 साल 2015 में पीएम मोदी ने 65वां जन्मदिन शौर्यांजलि प्रदर्शनी में शामिल होकर मनाया था. 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर यह प्रदर्शनी राजपथ पर आयोजित हुई थी. देशभर में जन्मदिन का जश्न मनाया गया था. भाजपा कार्यकर्ताओं ने 365 किलोग्राम के लड्डू बांटे थे. साल 2016 साल 2016 में पीएम मोदी फिर से गांधीनगर में अपनी मां के पास गए. उन्होंने मां के आंचल की छांव में अपना 66वां जन्मदिन मनाया. मां का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी नवसारी और दाहोद गए. वहां उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी. साल 2017 साल 2017 में भी पीएम मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और इसके बाद सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया. इसके बाद वे "स्टेच्यू ऑफ यूनिटी" गए. भाजपा ने "सेवा दिवस" के तौर पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया. देशभर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भाजपा के प्रमुख नेता शामिल हुए. साल 2018 साल 2018 में पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मौजूद थे. उन्होंने यहां एक प्राइमरी स्कूल के छात्रों के साथ समय बिताया. पीएम ने खास अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने वाराणसी को 600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. साल 2019 साल 2019 में पीएम मोदी ने 69वां जन्मदिन गुजरात के केवड़िया में मनाया. उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का दौरा किया. इसके बाद पीएम मोदी मां हीराबेन के पास पहुंचे. वहां उन्होंने मां के साथ भोजन किया और अपनी गुजरात यात्रा का समापन किया. साल 2020 2020 में पीएम मोदी 70 साल के हो गए थे. देश कोरोना महामारी से जूझ रहे थे. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश के हर मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए. साल 2021 71वें जन्मदिन के मौके पर भी देश में कोरोना महामारी का दौर था. साल 2021 में पीएम मोदी के बर्थडे के दिन देश ने ढाई करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी पूरा किया था. पीएम मोदी ने इसके लिए देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का आभार जताया. साल 2022 साल 2022 में 72वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने नामीबिया से आए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा. खुद पीएम मोदी ने इस दौरान कैमरे से चीतों की फोटो क्लिक की. साल 2023 2023 में पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि के पहले चरण का उद्घाटन किया. उन्होंने साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का विस्तार भी किया. उन्होंने इस दौरान, विश्वकर्मा योजना की भी शुरुआत की. साल 2024 साल 2024 में जिस दिन पीएम मोदी 74 साल के हुए, ठीक उसी दिन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हो गए. पीएम मोदी ने इस दिन भुवनेश्वर के गडकाना में 26 लाख पीएम आवास घरों का उद्घाटन भी किया. इसी दिन उन्होंने सुभद्रा योजना की भी शुरुआत की. साल 2025 आज यानी 2025 में पीएम मोदी 75 साल के हो गए हैं. इस दौरान, पीएम मोदी मध्यप्रदेश में रहेंगे. वे धार के भैंसोला गांव जाएंगे, जहां महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य और पोषण आधारित अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद पीएम टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे. देशभर में सात PM MITRA पार्कों का निर्माण हो रहा है. "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

PM Modi Birthday PM Modi@75

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी आज पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन: SSB ग्राउंड में करेंगे जनसभा, मंच पर CM नीतीश-डिप्टी सीएम भ...PM मोदी आज पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन: SSB ग्राउंड में करेंगे जनसभा, मंच पर CM नीतीश-डिप्टी सीएम भ...Prime Minister Narendra Modi Bihar Visit Live Photos Videos Update; Follow PM Modi Purnia Airport Inauguration, MI-70, SSB Ground Speech Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

PM Modi @75: 2014 से शुरू पीएम मोदी के कार्यकाल ने बदली देश की दिशा, 11 वर्षों में लिए ये अहम फैसलेPM Modi @75: 2014 से शुरू पीएम मोदी के कार्यकाल ने बदली देश की दिशा, 11 वर्षों में लिए ये अहम फैसलेPM Modi 75: प्रधानमंत्री मोदी ने जब से सत्ता संभाली है, तभी से जनता के हक वे बड़े निर्णय लेते आए हैं. इस साल 15 अगस्त को लाल ​किले की प्राचीर से उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर बड़ा ऐलान किया. इस तरह के फैसलों ने आम जनता को तो राहत दी है बल्कि देश की दिशा भी बदल दी है.
Read more »

Trumps wishes Modi on Birthday: জন্মদিনের মোদীকে শুভেচ্ছা ট্রাম্পের! প্রধানমন্ত্রী বললেন...Trumps wishes Modi on Birthday: জন্মদিনের মোদীকে শুভেচ্ছা ট্রাম্পের! প্রধানমন্ত্রী বললেন...US President Donald Trump calls PM Modi to convey Birthday wishes
Read more »

अपने 75वें जन्मदिन पर दिनभर क्या करेंगे पीएम मोदी, 17 सितंबर का प्लान क्या है?अपने 75वें जन्मदिन पर दिनभर क्या करेंगे पीएम मोदी, 17 सितंबर का प्लान क्या है?PM Modi's 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए। इस मौके पर मोदी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। कई अन्य विकास पहलों का अनावरण भी करेंगे।
Read more »

PM Modi at 75: నేడు ప్రధాని నరేంద్ర మోడీ 75వ పుట్టినరోజు.. నమో ఖాతాలో ఎన్నో ప్రపంచ రికార్డులు..PM Modi at 75: నేడు ప్రధాని నరేంద్ర మోడీ 75వ పుట్టినరోజు.. నమో ఖాతాలో ఎన్నో ప్రపంచ రికార్డులు..PM Modi at 75: నేడు ప్రధాన మంత్రి నరేంద్ర మోడీ 75వ యేట అడుగుపెట్టారు. ఈ సందర్భంగా ప్రధానికి పుట్టినరోజు శుభాకాంక్షలు వెల్లువెత్తుతున్నాయి. ఈ సందర్బంగా ఈయన ఖాతాలో కొన్ని రికార్డులు..
Read more »

PM Modi@75: पीएम मोदी को मिले तोहफ़ों की ई-नीलामी 17 सितंबर से, सबसे महंगा तोहफ़ा ‘भवानी माता की मूर्तिPM Modi@75: पीएम मोदी को मिले तोहफ़ों की ई-नीलामी 17 सितंबर से, सबसे महंगा तोहफ़ा ‘भवानी माता की मूर्तिकेंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफ़ों की सातवीं ई-नीलामी का ऐलान किया है. यह नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. देश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:45:18