प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सूरत पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सूरत पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का जायजा भी लिया है। बता दें कि, पीएम मोदी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा व नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत , बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई समेत प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। यह भी पढ़ें - MHA on Nowgam Blast: गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका गुजरात को देंगे 9700 करोड़ रुपये की सौगात पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नर्मदा जिले में 9700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में आदिवासी कल्याण, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और विरासत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम मोदी के दौरे का पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:45 बजे नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 2:45 बजे डेडियापाड़ा पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों का गृह प्रवेश शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत वाले 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज में एक सक्षमता केंद्र और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए इंफाल में एक जनजातीय अनुसंधान संस्थान भवन का भी उद्घाटन करेंगे। यह भी पढ़ें - बिहार के बाद गर्म हुई बंगाल की राजनीति: भाजपा ने किया जीत का दावा, तो TMC ने कुछ इस अनोखे अंदाज में दिया जवाब 250 बस, 50 नए एकलव्य विद्यालयों की सौगात प्रधानमंत्री गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह आदिवासी क्षेत्रों में 748 किलोमीटर नई सड़कों और डीए-जगुआ के तहत 14 आदिवासी बहु-विपणन केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी 2,320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की भी आधारशिला रखेंगे।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सूरत पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का जायजा भी लिया है। बता दें कि, पीएम मोदी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा व नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई समेत प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। यह भी पढ़ें - MHA on Nowgam Blast: गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका गुजरात को देंगे 9700 करोड़ रुपये की सौगात पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नर्मदा जिले में 9700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में आदिवासी कल्याण, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और विरासत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम मोदी के दौरे का पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:45 बजे नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 2:45 बजे डेडियापाड़ा पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों का गृह प्रवेश शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत वाले 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज में एक सक्षमता केंद्र और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए इंफाल में एक जनजातीय अनुसंधान संस्थान भवन का भी उद्घाटन करेंगे। यह भी पढ़ें - बिहार के बाद गर्म हुई बंगाल की राजनीति: भाजपा ने किया जीत का दावा, तो TMC ने कुछ इस अनोखे अंदाज में दिया जवाब 250 बस, 50 नए एकलव्य विद्यालयों की सौगात प्रधानमंत्री गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह आदिवासी क्षेत्रों में 748 किलोमीटर नई सड़कों और डीए-जगुआ के तहत 14 आदिवासी बहु-विपणन केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी 2,320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की भी आधारशिला रखेंगे।
Pm Modi Pm Modi Gujarat Visit Bullet Train Station Antroli Area Surat Railway Ministry Ashwini Vaishnaw Bullet Train Project Bhupendra Patel Gujarat Bjp India News In Hindi Latest India News Updates गुजरात पीएम मोदी पीएम मोदी का गुजरात दौरा बुलेट ट्रेन स्टेशन आंत्रोली क्षेत्र सूरत रेलवे मंत्रालय अश्विनी वैष्णव बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भूपेन्द्र पटेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gujarat आतंकी साजिश के मामले में NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारीGujarat आतंकी साजिश के मामले में NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारी | Al Qaida Gujarat terror
Read more »
PM Narendra Modi: സദ്ഭരണത്തിനും നല്ല ഭാവിക്കും വേണ്ടിയുള്ള വോട്ട്; ബീഹാർ ജനതയ്ക്ക് നന്ദി പറഞ്ഞ് പ്രധാനമന്ത്രിനിതീഷ് കുമാറിനും ചിരാഗ് പസ്വാനും എൻ ഡി എ സഖ്യകക്ഷികൾക്കും പ്രധാനമന്ത്രി മോദി അഭിനന്ദനങ്ങൾ അറിയിച്ചു.
Read more »
PM Modi Speech Live: बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी, बिहार स्टाइल में लहराया गमछाबिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने एनडीए की जीत का राज बताया. आइए जानते हैं पीएम मोदी के विजयी भाषण की एक एक बातें...
Read more »
Bihar Election Result: '...गर्दा उड़ा दिया', बिहारमधील ऐतिहासिक विजयानंतर PM मोदींचं गमछा फिरवत सेलिब्रेशनPM Narendra Modi on Bihar Election Result: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया अशा शब्दांत पंतप्रधान नरेंद्र मोदींनी बिहारमधील एनडीएच्या ऐतिहासिक विजयावर प्रतिक्रिया दिली आहे.
Read more »
Bihar Election Result 2025: বাংলা জয়ের পথ প্রশস্ত করল বিহার, এভাবেই জঙ্গলরাজ উপড়ে ফেলা হবে: মোদীPM Narendra Modi reacts on Bihar Election Result 2025
Read more »
मोदी आज गुजरात में ₹9700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे: बिरसा मुंडा के जयंती कार्यक्रम में जाएंगे; सूरत ...Prime Minister Narendra Modi Gujarat Bhavnagar Visit LIVE Update.
Read more »
