प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलयेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलयेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया। #WATCH | Kuala Lumpur , Malaysia : PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building.
pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI February 8, 2026 पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building. Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour. February 8, 2026 मलयेशियाई पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता वहीं इसके बाद पीएम मोदी और मलयेशियाई पीएम ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत-मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक है और दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री और वहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया, वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर मलयेशियाई जीवन और संस्कृति को जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, उसने इस यात्रा को खास बना दिया। #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. pic.twitter.com/d88u3G3WAy — ANI February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, "I express my heartfelt gratitude to you. The way you welcomed me and my delegation, and the way you presented Malaysian life so beautifully in these few hours, going beyond traditional customs, and the excellent… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/xEw2JE6p4N— ANI February 8, 2026 'भारत और मलयेशिया के रिश्ते बेहद अच्छे' वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम करेंगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा। अनवर इब्राहिम ने यह भी कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim says, "Welcome, PM Modi, we have established excellent relations... Thanks to you and the team. We have discussed that there are some issues are of concern, which I think need to be addressed by our… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/vqFBee37Dz— ANI February 8, 2026 इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत-मलयेशिया दोस्ती की ऊंचाई और गहराई दोनों को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका मलयेशिया का तीसरा दौरा है और अनवर इब्राहिम के कार्यकाल में उनसे यह चौथी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि यही बात दोनों देशों के रिश्तों की गति और मजबूती को दिखाती है। हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों ने जिस रफ्तार और गहराई को छुआ है, वह वाकई प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत और मलयेशिया के बीच सहयोग हर क्षेत्र में बढ़ रहा है- चाहे वह कृषि हो, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा या सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्र हों। दोनों देश कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी अहम साझेदार हैं। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी और कहा कि मलयेशिया के सहयोग से भारत-आसियान रिश्ते और गहरे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत-मलयेशिया संबंधों की असली ताकत लोगों के बीच के रिश्तों में है। मलयेशिया में रहने वाले लगभग 30 लाख भारतीय मूल के नागरिक दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं। #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, "I am fully experiencing the height and depth of this friendship, and for this, I am deeply grateful to you. It is my great fortune that as Prime Minister, I have had the opportunity to visit Malaysia for the… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/OEaVdp3ov8— ANI February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, "Today, our cooperation is deepening in every sector, from agriculture and manufacturing to clean energy and semiconductors. We are also important partners in skill development and capacity building. Our defence… https://t.co/Y1N6KOQHR1 pic.twitter.com/vAPuMRXuQj— ANI February 8, 2026 शनिवार को भारतीयों से मिले पीएम मोदी इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। संबंधित वीडियो
Kuala Lumpur Pm Narendra Mod Guard Of Honour Ceremonial Welcome Perdana Putra Building Anwar Ibrahim Prime Minister Of Malaysia Pm Modi Malaysia Visit Pmo India World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News मलयेशिया कुआलालंपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गार्ड ऑफ ऑनर औपचारिक स्वागत पर्दाना पुत्रा भवन अनवर इब्राहिम मलयेशिया के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी का मलयेशिया दौरा प्रधानमंत्री कार्यालय भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे: 10 साल से फरार जाकिर नाइक का मुद्दा उठाएंगे, कल CEO फोरम में शामि...PM Narendra Modi Malaysia Visit Photos Videos Update; Follow India-Malaysia Relations, Kuala Lumpur CEO Forum Meeting, Zakir Naik Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे: 10 साल से फरार जाकिर नाइक का मुद्दा उठाएंगे, कल CEO फोरम में शामि...PM Narendra Modi Malaysia Visit Photos Videos Update; Follow India-Malaysia Relations, Kuala Lumpur CEO Forum Meeting, Zakir Naik Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM Modi Malaysia Visit Live: मलेशिया यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, स्वागत की भारतीयों ने की भव्य तैयार...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे के लिए रवाना हुए हैं, जहां भारत रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को मजबूत करना चाहता है. यात्रा के दौरान पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे. उनके स्वागत में भारतीय समुदाय भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.
Read more »
PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया स्वागतमलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने
Read more »
मुस्लिम बहुल देश में दिखी पीएम मोदी की कार डिप्लोमैसी, बोले-मलेशियाई PM ने अपनी सीट तक दे दीPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी इस साल के अपने पहले विदेशी दौरे पर मलेशिया पहुंचे हैं. वहां पर पीएम अनवर इब्राहिम ने उनका खास स्वागत किया और अपनी कार में बिठाकर भारतीय जनसमुदाय के लिए आयोजित कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए. उनकी इस आत्मीयता की पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खूब सराहना की.
Read more »
PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलयेशिया की राजधानी पुत्राजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया।
Read more »
