प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इत्रनगरी कन्नौज पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री कन्नौज की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं... ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 LokSabhaElections2019 MeraPowerVote IndiaElections2019 IndiaDecides2019 PMModi
लोकसभा चुनाव 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव से जीत का अंतर बढ़ाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इत्रनगरी कन्नौज का मूड जानने के लिए पहुंच चुके हैं। भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित करके कन्नौज की जनता से संवाद करेंगे। यहां पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करके उनका स्वागत कर रहे हैं। मंच पर भाजपा के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं और प्रधानमंत्री की अगवानी कर रहे हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री कन्नौज की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की यहां पहली चुनावी सभा के लिए डीएन कालेज के निकट तिर्वा में सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर के सामने मेला मैदान तैयारी की गई है। बढ़ते तापमान और सूरज की गर्मी के बीच समर्थक प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वायुसेना और एसपीजी तैनात है। जनसभा स्थल के पीछे प्रधानमंत्री समेत तीन हेलीकाप्टर व एक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए चार हेलीपैड तैयार किए गए। कन्नौज में चौथे चरण में मतदान 29 अप्रैल को है, जिसका प्रचार आज शाम को थम जाएगा। कन्नौज में गठबंधन की प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव के सामने भाजपा के सुब्रत पाठक हैं। कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव के सामने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है।.
लोकसभा चुनाव 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव से जीत का अंतर बढ़ाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इत्रनगरी कन्नौज का मूड जानने के लिए पहुंच चुके हैं। भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित करके कन्नौज की जनता से संवाद करेंगे। यहां पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करके उनका स्वागत कर रहे हैं। मंच पर भाजपा के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं और प्रधानमंत्री की अगवानी कर रहे हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री कन्नौज की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की यहां पहली चुनावी सभा के लिए डीएन कालेज के निकट तिर्वा में सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर के सामने मेला मैदान तैयारी की गई है। बढ़ते तापमान और सूरज की गर्मी के बीच समर्थक प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वायुसेना और एसपीजी तैनात है। जनसभा स्थल के पीछे प्रधानमंत्री समेत तीन हेलीकाप्टर व एक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए चार हेलीपैड तैयार किए गए। कन्नौज में चौथे चरण में मतदान 29 अप्रैल को है, जिसका प्रचार आज शाम को थम जाएगा। कन्नौज में गठबंधन की प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव के सामने भाजपा के सुब्रत पाठक हैं। कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव के सामने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कन्नौज: सपा ने जताया डिंपल यादव पर फिर भरोसा, बीजेपी ने खेला सुब्रत पाठक पर दांवKannauj Constituency राजा जयचंद के दौर में कभी उत्तर भारत की राजधानी रहा कन्नौज आजकल उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु है. इस बार कन्नौज में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. उन्हें चुनौती देने बीजेपी ने सुब्रत पाठक पर दांव खेला है. मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होना है.
Read more »
मुलायम, धर्मेंद्र और अक्षय के बाद आज डिंपल के लिए वोट मांगेंगी मायावतीमायावती की सपा मुखिया के परिवार के सदस्यों के समर्थन में यह चौथी जनसभा होगी। Mayawati dimpleyadav yadavakhilesh samajwadiparty Election2019 LokSabhaElection2019
Read more »
VIDEO: कन्नौज की रैली में मंच पर डिंपल यादव ने मायावती के पैर छूए, लिया आशीर्वादकन्नौज में गुरुवार को डिंपल के समर्थन में एक रैली हुई. इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंचीं. यहां पर अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज और सांसद डिंपल यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
Read more »
डिंपल ने मायावती के छुए पैर, बीएसपी सुप्रीमो ने बताया,‘परिवार की बहू’मायावती ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ एक जुमला था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ खोखले वादे किए. उन्होंने कन्नौज के लोगों से अपने विशेष जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज को जिला हमने बनाया व अन्य विकास कार्य भी कराए.
Read more »
क्या कन्नौज में डिंपल यादव इस बार लगा पाएंगी जीत की हैट्रिकयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की राजनीतिक यात्रा में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं. अपना पहला चुनाव हारने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में उतर गईं. फिर पति अखिलेश यादव ने खुद जीती हुई कन्नौज लोक सभा सीट उनके लिए खाली कर दी. संसद में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं.
Read more »
पीएम मोदी की कन्नौज एवं हरदोई में जनसभा आज, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेगे वोटकन्नौज के बाद हरदोई में करेंगे चुनावी जनसभा चौथे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम | pm modi live update on hardoi railly in uttar pradesh
Read more »
ANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीऐसे में बीजेपी ने इस सीट की चक्रव्यू रचना में पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्मल तिवारी को अपने पाले में कर लिया है , निर्मल तिवारी को पिछले चुनाव में एक लाख 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. बीजेपी की कोशिश इस सीट पर यादव वोटों में सेध लगाने के साथ-साथ अन्य पिछड़े वोटों को अपने पाले में करने की है. हालांकि, शिवपाल यादव द्वारा यहां से उम्मीदवार न खड़ा करने के फसैले ने बीजेपी की राह मुश्किल कर दी है लेकिन बीजेपी इस सीट को किसी कीमत पर जीतने की तैयारी में है.
Read more »
LIVE: कन्नौज में बोले PM- जनता लड़ रही है चुनाव, आएगा तो मोदी हीकन्नौज में पीएम मोदी ने कहा — विजय का डंका बजने वाला है LokSabhaElections2019 लाइव अपडेट्स
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News ON 27th April 2019 - एसपी-बीएसपी वाले एक बार भी आतंकवाद पर बोले क्या? मोदी को इतनी गाली दी, लेकिन आतंकवाद को एक भी गाली दी क्या? क्या एसपी-बीएसपी वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं?लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां पूरे शबाब पर हैं। तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, वहीं चौथे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी में ताबड़तोड़ तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ यूपी में संयुक्त रैली करेंगे। पीएम मोदी इस समय कन्नौज में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
