PM Modi Visit Jammu Kashmir Today flag off Vande Bharat Train Katra to Srinagar and will inaugurate Chenab Bridge । PM मोदी आज कश्मीर को देंगे बड़ी सौगात, चिनाब ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 6 जून को जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी केंद्र शासित राज्य को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. जिसमें चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन भी शामिल है.
इसके अलावा पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें कि चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो कश्मीर घाटी को पूरे भारत को रेल यातायात के जरिए जोड़ेगा. Advertisment46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास यही नहीं इस रेलवे ब्रिज से हर मौसम में ट्रेन दौड़ेगी. जिससे कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय भी काफी काम हो जाएगा. चिनाब ब्रिक की ऊंचाई एफिल टावर से अधिक है. जो भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक माना जा रहा है. इसे बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जा रहे हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर को 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा देंगे. #WATCH | Reasi, Jammu and Kashmir | Security heightened in Katra ahead of PM Modi's visit today. The Prime Minister will flag off two Vande Bharat Express trains from Shri Mata Vaishno Devi Katra to Srinagar and back. These trains will offer a swift, comfortable, and reliable… pic.twitter.com/UJx5orEDym — ANI June 6, 2025 सीएम उमर अब्दुल्ला ने तैयारियों का लिया जायजा इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटड़ा-बनिहाल रेल खंड के उद्घाटन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल जम्मू-कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब आखिरकार घाटी देश के बाकी हिस्सों से रेलवे लिंक के जरिए जुड़ जाएगी, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. Visited the tallest railway bridge in the world, The Chenab Bridge, to review arrangements for the visit of the Hon PM @narendramodi ji tomorrow. Tomorrow is a landmark day for J&K when, finally, the valley will be connected to the rest of the country by a railway link to be… pic.twitter.com/bthZVHQ33j — Omar Abdullah June 5, 2025 पीएम मोदी ने किया पोस्ट वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को एक पोस्ट कर जम्मू-कश्मीर दौरे की जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कल, 6 जून, जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए वाकई एक खास दिन है. 46,000 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसका लोगों के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा." Tomorrow, 6th June is indeed a special day for my sisters and brothers of Jammu and Kashmir. Key infrastructure projects worth Rs. 46,000 crores are being inaugurated which will have a very positive impact on people"s lives. In addition to being an extraordinary feat of… https://t.co/cPJ15HqOTb — Narendra Modi June 5, 2025 PM मोदी ने आगे लिखा, "वास्तुकला की एक असाधारण उपलब्धि होने के अलावा, चिनाब रेल पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क में सुधार करेगा. अंजी ब्रिज चुनौतीपूर्ण इलाके में भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करती है और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेनें आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी और आजीविका के अवसर पैदा करेंगी." ये भी पढ़ें: 'मेरे बिना चुनाव नहीं जीत सकते थे ट्रंप', एलन मस्क ने फिर जताई अमेरिकी राष्ट्रपति से नाराजगी ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बदला ऐतिहासिक ट्रॉफी का नाम, अब वर्ल्ड के 2 दिग्गजों के नाम से खेली जाएगी सीरीज
Chenab Bridge Jammu-Kashmir Pm Modi Jammu Kashmir Visit PM Modi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडीपीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
Read more »
पीएम मोदी आज सिक्किम और बंगाल को देंगे कई परियोजनाओं की सौगातपीएम मोदी आज सिक्किम और बंगाल को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
Read more »
दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का पीएम मोदी 6 जून को करेंगे उद्घाटन, फिलहाल चलेंगी दिन में दो वंदे भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
Read more »
पीएम मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब ब्रिज का उद्घाटन…जानिए कैसे यात्रियों को पहुंचाएगा पुल फायदाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज 'चिनाब रेल ब्रिज' का उद्घाटन 6 जून 2025 को करेंगे। इसी दिन कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। ये दोनों कदम जम्मू-कश्मीर के प्रमुख इलाकों को जोड़ने में मदद करेंगे और यहां यातायात, पर्यटन और विकास को बढ़ावा...
Read more »
LIVE: कश्मीर को बड़ी सौगात... आज चेनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. यहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) को देश को समर्पित करेंगे. साथ ही दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे.
Read more »
PM मोदी का जम्मू दौरा आज, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन बनेगी हकीकतकश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क का सपना जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 6 जून को कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेल लिंक कनेक्टिविटी में सुधार पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का पहला...
Read more »
