कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क का सपना जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 6 जून को कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेल लिंक कनेक्टिविटी में सुधार पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का पहला...
राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सपनों की रेल शुक्रवार 6 जून को वास्तविकता बन जाएगी। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार सिर्फ आम लोगों को ही नहीं है, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसके लिए उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कटड़ा-बनिहाल रेल खंड के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कल जम्मू-कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब आखिरकार घाटी देश के बाकी हिस्सों से रेलवे लिंक के जरिए जुड़ जाएगी, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री करेंगे। ऐतिहासिक उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके जवाब में कटड़ा से श्रीनगर तक ट्रेन के उद्घाटन को जम्मू-कश्मीर के लिए एक 'विशेष दिन' करार देते हुए कहा कि इस रेल लिंक से कनेक्टिविटी में सुधार होगा, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आजीविका के अवसर पैदा होंगे। शुक्रवार का दिन मेरे जम्मू कश्मीर के भाई बहनों के लिए बहुत खास है। बढ़ा दी पुलिस व अर्धसैनिकबलों की तैनाती और गश्त प्रधानमंत्री शुक्रवार को कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक, चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड केबल स्टेयड पुल का उदघाटन करेंगे। वह कटड़ा से श्रीनगरके लिए वंदे भारत ट्रेन को भी रवाना करेंगे। सिर्फ यही नहीं प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे और जम्मू कश्मीर में में बुनियादी ढांचे के विकास की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह कटड़ा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे। इस बीच, कटड़ा, माहौर, रियासी को अगले 24 घंटे के लिए नो फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमस्थलों को सुरक्षाबलों ने सील करते हुए, आम लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया है। इसके साथ ही सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिकबलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा बैसरन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का यह जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क के सपने के पूरा होने की राह में कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक ही बाधा बना हुआ था। अन्यथा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल- और उधमपुर-कटड़ा तक रेल परिचालन पहले ही बहाल हो चुका है। कटड़ा-बनिहाल सेक्शन की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर इसे पूरा करने में कई दिक्कतों को पार पाना पड़ा, जिससे काम पूरा करने में देरी हुई। इसी सेक्शन में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब और अंजी खड्ड केबल स्टेयड ब्रिज भी है। कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक 111 किलोमीटर लंबा है। वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए करेंगे रवाना प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और एस-70 व्यूपॉइंट की ओर बढ़ेंगे। इसके बाद, ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का दौरा करने से होगी, और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे इसके बाद वह अंजी केबल पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दोपहर 12 बजे वह कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद वह जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास से संबधित 46 हजार करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर,उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क को वास्तविकता में बदलने वाले इंजीनियरों व अन्य कर्मियों से भी मिलेंगे। इसके बाद, ववह स्टेडियम की ओर चलेंगे, जहां लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे के आसपास समाप्त होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रधानमंत्री दोपहर 2:15 बजे उधमपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे वे उधमपुर से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह व अश्विनी वैष्णव के अलावा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।.
राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सपनों की रेल शुक्रवार 6 जून को वास्तविकता बन जाएगी। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार सिर्फ आम लोगों को ही नहीं है, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसके लिए उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कटड़ा-बनिहाल रेल खंड के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कल जम्मू-कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब आखिरकार घाटी देश के बाकी हिस्सों से रेलवे लिंक के जरिए जुड़ जाएगी, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री करेंगे। ऐतिहासिक उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके जवाब में कटड़ा से श्रीनगर तक ट्रेन के उद्घाटन को जम्मू-कश्मीर के लिए एक 'विशेष दिन' करार देते हुए कहा कि इस रेल लिंक से कनेक्टिविटी में सुधार होगा, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आजीविका के अवसर पैदा होंगे। शुक्रवार का दिन मेरे जम्मू कश्मीर के भाई बहनों के लिए बहुत खास है। बढ़ा दी पुलिस व अर्धसैनिकबलों की तैनाती और गश्त प्रधानमंत्री शुक्रवार को कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक, चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड केबल स्टेयड पुल का उदघाटन करेंगे। वह कटड़ा से श्रीनगरके लिए वंदे भारत ट्रेन को भी रवाना करेंगे। सिर्फ यही नहीं प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे और जम्मू कश्मीर में में बुनियादी ढांचे के विकास की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह कटड़ा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे। इस बीच, कटड़ा, माहौर, रियासी को अगले 24 घंटे के लिए नो फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमस्थलों को सुरक्षाबलों ने सील करते हुए, आम लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया है। इसके साथ ही सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिकबलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा बैसरन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का यह जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क के सपने के पूरा होने की राह में कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक ही बाधा बना हुआ था। अन्यथा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल- और उधमपुर-कटड़ा तक रेल परिचालन पहले ही बहाल हो चुका है। कटड़ा-बनिहाल सेक्शन की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर इसे पूरा करने में कई दिक्कतों को पार पाना पड़ा, जिससे काम पूरा करने में देरी हुई। इसी सेक्शन में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब और अंजी खड्ड केबल स्टेयड ब्रिज भी है। कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक 111 किलोमीटर लंबा है। वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए करेंगे रवाना प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और एस-70 व्यूपॉइंट की ओर बढ़ेंगे। इसके बाद, ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा सुबह 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का दौरा करने से होगी, और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे इसके बाद वह अंजी केबल पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दोपहर 12 बजे वह कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद वह जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास से संबधित 46 हजार करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर,उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क को वास्तविकता में बदलने वाले इंजीनियरों व अन्य कर्मियों से भी मिलेंगे। इसके बाद, ववह स्टेडियम की ओर चलेंगे, जहां लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे के आसपास समाप्त होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रधानमंत्री दोपहर 2:15 बजे उधमपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे वे उधमपुर से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह व अश्विनी वैष्णव के अलावा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
Jammu News Kashmir To Kanyakumari Rail Link Katra Banihal Rail Link Vande Bharat Train Jammu Kashmir Development Projects Chenab Bridge Anji Khad Bridge Udhampur Srinagar Baramulla Rail Link Shri Mata Vaishno Devi Institute Narendra Modi Jammu Kashmir Visit PM Modi PM Modi Visit Jammu Vande Bharat Vande Bharat Train Kashmir To Kanyakumari Jammu And Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीकानेर को नई सौगात, मुंबई के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, देखें रूट और टाइमिंगभारतीय रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और बीकानेर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है, जिसे 22 मई को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.
Read more »
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडीपीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
Read more »
वैष्णो देवी की यात्रा के बाद आगे भी ट्रेन से ही कर सकेंगे कश्मीर की सैर, PM मोदी वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को कटड़ा से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन रवाना करेंगे। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु अब सीधे रेल मार्ग से कश्मीर जा सकेंगे। अमरनाथ यात्रा के दौरान भी यह रेल सेवा उपयोगी होगी और इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पीएम के दौरे को लेकर कटड़ा में तैयारियां जोरों पर...
Read more »
ट्रेन से श्रीनगर जाने का सपना होगा पूरा, पीएम मोदी इस तारीख को वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी!Katra-Sangaldan Section: सूत्रों का दावा है कि केंद्र की मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल का एक साल (9 जून) पूरा होने से पहले इस रेलवे लाइन की शुरुआत करना चाहती है. एक अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री यूएसबीआरएल (USBRL) के पूरे हिस्से, चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे.
Read more »
दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का पीएम मोदी 6 जून को करेंगे उद्घाटन, फिलहाल चलेंगी दिन में दो वंदे भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
Read more »
कल होगा ऐतिहासिक दिन! श्रीनगर तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी कश्मीरियों को सौंपेंगे 46 हजार के विकास प्रोजेक्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वह कटड़ा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त वह 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे जिसमें श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी...
Read more »
