मोदी ने सबको किया टैग, केजरीवाल को छोड़ा
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले राजनीतिक सौहार्द दिखाने की कोशिश करते हुए तमाम विपक्षी नेताओं को टैग कर अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मायावती, स्टालिन, तेजस्वी यादव, चंद्र बाबू नायडू, नीतीश कुमार, हरसिमरत कौर बादल और आदित्य ठाकरे समेत तमाम विपक्षी और सहयोगी दलों के नेताओं को उन्होंने टैग किया है। हालांकि इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल नहीं है। यही नहीं पीएम मोदी ने फिल्मी सितारों, खेल की हस्तियों समेत सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी टैग कर अधिक मतदान कराने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल के अलावा जम्मू-कश्मीर के फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं को भी पीएम मोदी ने अपनी अपील में जगह नहीं दी है। अकसर चर्चा में रहने वाले और ट्विटर पर सक्रिय अरविंद केजरीवाल अकसर केंद्र पर दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते रहे हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके इनकार के बाद सभी सातों सीटों पर कैंडिडेट घोषित करने का फैसला लिया है।.
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले राजनीतिक सौहार्द दिखाने की कोशिश करते हुए तमाम विपक्षी नेताओं को टैग कर अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मायावती, स्टालिन, तेजस्वी यादव, चंद्र बाबू नायडू, नीतीश कुमार, हरसिमरत कौर बादल और आदित्य ठाकरे समेत तमाम विपक्षी और सहयोगी दलों के नेताओं को उन्होंने टैग किया है। हालांकि इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल नहीं है। यही नहीं पीएम मोदी ने फिल्मी सितारों, खेल की हस्तियों समेत सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी टैग कर अधिक मतदान कराने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल के अलावा जम्मू-कश्मीर के फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं को भी पीएम मोदी ने अपनी अपील में जगह नहीं दी है। अकसर चर्चा में रहने वाले और ट्विटर पर सक्रिय अरविंद केजरीवाल अकसर केंद्र पर दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते रहे हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके इनकार के बाद सभी सातों सीटों पर कैंडिडेट घोषित करने का फैसला लिया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन ने BJP सांसदों को बताया गुंडा, मवालीजैन ने कहा कि एक तरफ गुंडे मवाली बदमाशों को सांसद बनाकर देख लिया आपने, इधर ऑक्सफोर्ड से पढ़ी लिखी आतिशी हैं जो दिल्ली सरकार में काम कर चुकी हैं.
Read more »
LIVE: पीएम मोदी बोले- मेरा सौभाग्य है कि मैं आज काशी में हूं– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की आधारशिला रही. इसके बाद पीए मोदी ने लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए. लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से ये स्थान दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया. लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है.
Read more »
कोई हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं देगा, मुसलमानों को भी है संदेह- अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल ने गठबंधन पर मौजूदा स्थिति साफ करते हुए कहा कि जितनी जानकारी आपके पास है उतनी जानकारी हमारे पास है. मीडिया में लगातार कांग्रेस और शीला दीक्षित के बयान आ रहे हैं कि कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन मैं आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते हमारे निजी सर्वे में समाने आया है कि दिल्ली के लोग, पूर्ण राज्य पर आम आदमी पार्टी के सातों उम्मीदवार को जिता रहे हैं.
Read more »
