पीएम मोदी बोले- अतिक्रमण से जकड़े हुए थे भोले बाबा, आज उनकी मुक्ति का दिन है narendramodi BJP4India
9:57 am पीएम मोदी ने कहा कि ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जाएगा. इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी. 9:56 am पीएम मोदी ने कहा कि काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है.
लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है. उनकी आस्था को अब बल मिलेगा. 9:56 am पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की. अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई. इसके कारण 40 से ज्यादा पुरातात्विक मंदिर इस पूरे धाम के अंदर से मिले. अब इन मंदिरों की मुक्ति का रास्ता भी खुला है. 9:55 am पीएम मोदी ने कहा कि अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है. अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे. 9:52 am पीएम मोदी ने कहा कि जब महात्मा गांधी यहां आये थे, तो उनके मन में भी ये पीड़ा थी कि भोले बाबा का स्थान ऐसा क्यों? और BHU के एक कार्यक्रम में बापू अपने मन की व्यथा बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे. 9:51 am पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से ये स्थान दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया. लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है. 9:49 am पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए. लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है. 9:38 am Varanasi: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of Kashi Vishwanath Temple Corridor. pic.twitter.com/m4QrbFUECS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विंग कमांडर का राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी के अलावा दूसरे नेताओं ने ऐसे किया 'अभिनंदन'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने अभिनंदन का स्वागत किया.
Read more »
योगी ने पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- अगर मोदी फिर पीएम बने तो...मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महाराजगंज में 131 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.
Read more »
IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »
पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद- Amarujalaपीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद LokSabhaElections2019 gujarat narendramodi BJP4India
Read more »
पीएम मोदी ने मंच पर केशुभाई के पैर छुए, पटेल ने इस तरह किया स्वागतगांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के चरण छू लिए। पटेल ने भी उन्हें मुस्कुराते हुए गले लगा लिया। मोदी वर्ष 2001 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने पटेल का ही स्थान लिया था।
Read more »
VIDEO: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पीएम मोदी ने छुए पैरसोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
Read more »
'मोदी मंत्र', 'मोदी सूत्र' के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरीश चंद्र बर्णवाल की नई पुस्तक 'मोदी नीतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को कलमबद्ध कर इतिहास में दर्ज कराने की कोशिश जोरों पर है. मोदी मंत्र और मोदी सूत्र के बाद पत्रकार और लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल की मोदी पर तीसरी किताब मोदी नीति नाम से आई है.
Read more »
कुंभ सफाईकर्मियों के लिए पीएम मोदी ने निजी बचत से दान किए 21 लाख-Navbharat Timesपीएम मोदी ने कुंभ में जाकर वहां के सफाई अभियान की तारीफ की थी। पीएम ने कहा था कि 22 करोड़ लोगों के बीच सफाई बड़ी जिम्मेदारी थी और अपने साबित किया कि दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं।
Read more »
फेसबुक विज्ञापनों में छाए हैं पीएम मोदी के पेज, सबसे ज्यादा पैसा BJP ने किया खर्चLoksabha election Facebook advertisements फेसबुक ने हाल के दिनों में जारी राजनीतिक विज्ञापनों के बारे में डेटा जारी किया है. इनके मुताबिक राजनीतिक विज्ञापन खर्च देने के मामले पीएम मोदी से जुड़े पेज और बीजेपी सबसे आगे है.
Read more »
