पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पूछा-क्या आपने सुना है कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए?
दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छुट्टियों का मामला उठाते हुए पूछा कि क्या आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए? आप इस सवाल से हैरान मत होइये, ये हुआ है और हमारे ही देश में हुआ है.
पीएम मोदी ने कहा कि देश की रक्षा करने वालों को अपनी जागीर कौन समझता रहा है. ये भी मैं आज दिल्ली की धरती से उन लोगों की आंख में आंख मिलाकर देश और दिल्ली की जनता को बताना चाहता हूं. कांग्रेस के नामदार परिवार ने आईएनएस विराट का व्यक्तिगत टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया, उसका अपमान किया था. ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और 10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे. एक घटना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों में, उनकी ससुराल वाले यानी इटली वाले भी शामिल थे. सवाल ये कि क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया गया था? या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो राजीव गांधी की ससुराल के लोग थे. इन सब लोगों की खातिरदारी के लिए सेना लगी हुई थी. सेना के हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है. जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की चिंता भी नहीं रह जाती. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक साथ 2 बड़े आयोजन करने में सरकार के हाथ पांव फूल जाते थे. 2009 में और 2014 में तो कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव और आईपीएल एक साथ नहीं करा पाई थी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी ने नीरज चोपड़ा के ठीक होने की दुआ की, कहा- आप बहुत बहादुर हैंऑपरेशन के कारण नीरज का वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध हो गया है नीरज का ऑपरेशन मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टर दिनशॉ पर्दीवाला ने किया | Narendra Modi prayed for a speedy recovery of Neeraj Chopra
Read more »
नीरज चोपड़ा की कोहनी की सर्जरी, पीएम मोदी ने किया ट्वीट-बहादुर नौजवाननीरज को डॉक्टरों ने डेढ़-दो महीने आराम की सलाह दी है। नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया कि मैं कुछ महीनों के आराम के बाद मजबूती के साथ वापस आऊंगा। हर झटका वापसी के लिए एक सेटअप है... JavelinThrowerNeeraj NeerajChopra WorldChampionship जेवलिनथ्रोअरनीरजचोपड़ा
Read more »
मोदी की बुराई करते थे केजरीवाल इसलिए मारा थप्पड़, सुरेश की पत्नी ने किया खुलासानई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में शनिवार को मोतीनगर के कर्मपुरा इलाके में एक शख्स ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। शख्स की पहचान सुरेश के तौर पर की गई है। सुरेश की पत्नी ममता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई से वह काफी नाराज था। इसी वजह से सुरेश ने यह कदम उठाया।
Read more »
LIVE: कांग्रेस ने भारत की गरीबी को दुनिया में ब्रांड की तरह बेचा- PM मोदीकांग्रेस ने भारत की गरीबी को दुनिया में ब्रांड की तरह बेचा: PM मोदी ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें:
Read more »
डिंपल ने बताया, कैसा था वो वक्त जब आमने-सामने थे पति अखिलेश और ससुर मुलायम सिंहइस इंटरव्यू के दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं, जिन्होंने भी कई सवालों के जवाब दिए. डिंपल ने उस वक्त के बारे में बताया, जब यादव परिवार में कलह अपने चरम पर थी.
Read more »
तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद बहुत अच्छा था. मैं खुद भी निगरानी कर रहा था. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. इसके आगे 1000 करोड़ रुपया और भी दिया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल गनेशी लाल जोशी, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ तूफान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम पटनायक और अधिकारियों ने हालात की समीक्षा भी की.
Read more »
क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान की महिलाओं ने मोदी के लिए जीत की दुआ मांगी...जानिए सच...वीडियो में बुरका पहनी महिलाएं भाजपा के झंडों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाती और लोकगीत गाती नजर आ रही हैं।
Read more »
मोदी के कट्टर समर्थक जफर सरेशवाला ने की राहुल गांधी की तारीफ, जानें क्या कहाकभी मोदी की खुलेआम तारीफ करने वाले जफर सरेशवाला ने पीएम के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी की तारीफ कर सबको हैरान कर दिया।
Read more »
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को मतदान है। पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर यहां से अजय राय को टिकट दिया है। वहीं, एसपी-बीएसपी गठबंधन की तरफ से एसपी की शालिनी यादव मैदान में हैं।
Read more »
कांग्रेस नेता ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना..संजय निरुपम ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि वाराणसी के लोगों ने औरंगजेब के आधुनिक अवतार को चुना है।
Read more »
