PM Modis Punjab Visit Today: Jalandhar Dera Ballan, Adampur Airport Renaming & Ludhiana Terminal Inauguration. Follow Latest Updates.
डेरा बल्लां में पंगत में लंगर खाएंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलेंगे, हलवारा एयरपोर्ट का भी उद्घाटनPM नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। गुरु रविदास की जयंती पर PM रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी।इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर PM पंजाब के लिए 2 बड़ी सौगात देंगे। डेरा बल्लां से जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। PM के दौरे पर सीएम भगवंत मान के भी जालंधर पहुंचने की उम्मीद है। PIB की तरफ से जारी सूचना में सीएम के पहुंचने की भी बात कही गई है। उधर, जालंधर BJP के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि सभी नेता प्रधानमंत्री मोदा का स्वागत करने आदमपुर एयरपोर्ट जाएंगे। पीएम को रिसीव कर वहां से उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आज से होगा श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट आदमपुर। एयरपोर्ट के नाम के बैनर की पहली तस्वीर आई सामनेजालंधर के डेरा बल्लां पहुंचकर PM गुरु रविदास की 649वीं जयंती की पंजाबियों को बधाई देंगे। PM डेरे में माथा टेक संतों का आशीर्वाद लेंगे। यहां से वह देशवासियों को गुरु रविदास के समानता और भाइचारे के सिद्धांत का संदेश देंगे। इस दौरान वे संगत के साथ भी कुछ समय बिताएंगे। भाजपा की तरफ से पीएम से मुलाकात के लिए 100 के करीब लोगों का चुनाव किया गया है। पीएम डेरे से संतों की वाणी के संदेश के साथ बीजेपी की पंजाब को लेकर सोच को भी दोहराएंगे। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के इस दौरे को बीजेपी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।PM अपने दौरे के दौरान संत निरंजन दास के साथ अकेले मुलाकात करेंगे। इसके लिए भाजपा नेता तरुण चुघ पर्सनली संत निरंजन दास से मिले हैं। उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आपसे मिलने के लिए आ रहे हैं। वह कुछ देर आपके साथ मुलाकात करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। पीएम के दौरे की पॉलिटिकल माइलेज पर पंजाब BJP के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि इस दौरे को राजनीति से न जोड़ा जाए। पीएम का डेरा बल्लां के साथ पुराना भावनात्मक नाता है। PM संत निरंजन दास के साथ बंद कमरे में 10 मिनट की मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को उनको सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री देने की घोषणा की है।PM अपने इस दौरे पर 2 बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पहली जालंधर के लिए होगी। संत रविदास जयंती पर पीएम आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास जी करेंगे। इसके बाद लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट करना इलाके के लोगों की पुरानी मांग है। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से पंजाब के उद्योग और व्यापार के लिए विकास का नया दरवाजा खुलेगा।धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। इसमें वे पंजाब के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक हालातों का फीडबैक लेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र पंजाब की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति होगी।CM मान ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की। हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह निर्णय केंद्र पहले ही ले चुका था। बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि सीएम जानते हैं कि नाम बदलने को लेकर मुहर लग चुकी है। इस वक्त वो राजनीतिक माइलेज के लिए ऐसी मांग कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर पंजाब का रुका हुआ 9,000 करोड़ रुपए का ग्रामीण विकास कोष जारी करने का आश्वासन दें। साथ ही, उन्होंने पिछले साल आई बाढ़ के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपए की राहत राशि और पंजाब के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी मांग की है।विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि PM भारत-यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते का फायदा सीधे पंजाब के किसानों और इंडस्ट्री को दिलाएं। उन्होंने पंजाब को लैंड-बेस्ड ट्रेड हब बनाने के लिए विशेष निवेश की मांग की है। बाजवा ने कहा कि बाघा बॉर्डर का रास्ता खोलने के लिए PM पहल करें तभी पंजाब की तरक्की होगी। अगर ये रास्ता खुल गया तो राजपुरा से अमृतसर तक सिंगापुर बन जाएगा।पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पीएम मोदी अपने दौरे पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी का भरोसा दें। हाल ही में आई बाढ़ में किसानों को नुकसान के मुआवजे के तौर पर राहत पैकेज दें। केंद्र विशेष आर्थिक मदद दे।अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि PM अपने पंजाब दौरे के दौरान बंदी सिखों की रिहाई पर कोई ठोस घोषणा करें। इसके साथ ही सतलुज-यमुना लिंक पर राज्य के हितों की रक्षा का आश्वासन दें।आदमपुर से जालंधर तक छतों पर पुलिस तैनात पीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को पंजाब DGP गौरव यादव ने सिक्योरिटी रिव्यू किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के 500 से ज्यादा जवानों को रोड पर सुरक्षा में लगाया है। आदमपुर से लेकर जालंधर तक छतों पर पुलिस तैनात है। PM के आने और वापसी तक पुलिस की तैनाती रहेगी। पंजाब पुलिस के जवान घरों की छतों से दूरबीन के जरिए नजर रख रहे हैं। बड़ी संख्या में मुलाजिम सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे ताकि पीएम की सिक्योरिटी में किसी तरह की ढील न रहे।हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना-दिल्ली की पहली फ्लाइट:कैप्टन ने की शुरुआत, चन्नी ने लगाई दीवार, मान-बिट्टू ने उड़ान को किया तैयार; PM आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लुधियाना के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी जालंधर से वर्जुअल माध्यम से ये उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हलवारा एयरपोर्ट पर अफसर, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक व भाजपा नेता शामिल रहेंगे।यूपी में ओले गिरे, सड़क पर सफेद चादर बिछीकोहरे के कारण सवारियों से भरी बस पलटीमुरैना में रात 2 बजे के बाद हुई बारिश.
डेरा बल्लां में पंगत में लंगर खाएंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलेंगे, हलवारा एयरपोर्ट का भी उद्घाटनPM नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। गुरु रविदास की जयंती पर PM रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी।इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर PM पंजाब के लिए 2 बड़ी सौगात देंगे। डेरा बल्लां से जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। PM के दौरे पर सीएम भगवंत मान के भी जालंधर पहुंचने की उम्मीद है। PIB की तरफ से जारी सूचना में सीएम के पहुंचने की भी बात कही गई है। उधर, जालंधर BJP के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि सभी नेता प्रधानमंत्री मोदा का स्वागत करने आदमपुर एयरपोर्ट जाएंगे। पीएम को रिसीव कर वहां से उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आज से होगा श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट आदमपुर। एयरपोर्ट के नाम के बैनर की पहली तस्वीर आई सामनेजालंधर के डेरा बल्लां पहुंचकर PM गुरु रविदास की 649वीं जयंती की पंजाबियों को बधाई देंगे। PM डेरे में माथा टेक संतों का आशीर्वाद लेंगे। यहां से वह देशवासियों को गुरु रविदास के समानता और भाइचारे के सिद्धांत का संदेश देंगे। इस दौरान वे संगत के साथ भी कुछ समय बिताएंगे। भाजपा की तरफ से पीएम से मुलाकात के लिए 100 के करीब लोगों का चुनाव किया गया है। पीएम डेरे से संतों की वाणी के संदेश के साथ बीजेपी की पंजाब को लेकर सोच को भी दोहराएंगे। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के इस दौरे को बीजेपी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।PM अपने दौरे के दौरान संत निरंजन दास के साथ अकेले मुलाकात करेंगे। इसके लिए भाजपा नेता तरुण चुघ पर्सनली संत निरंजन दास से मिले हैं। उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आपसे मिलने के लिए आ रहे हैं। वह कुछ देर आपके साथ मुलाकात करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। पीएम के दौरे की पॉलिटिकल माइलेज पर पंजाब BJP के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि इस दौरे को राजनीति से न जोड़ा जाए। पीएम का डेरा बल्लां के साथ पुराना भावनात्मक नाता है। PM संत निरंजन दास के साथ बंद कमरे में 10 मिनट की मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को उनको सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री देने की घोषणा की है।PM अपने इस दौरे पर 2 बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पहली जालंधर के लिए होगी। संत रविदास जयंती पर पीएम आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास जी करेंगे। इसके बाद लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट करना इलाके के लोगों की पुरानी मांग है। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से पंजाब के उद्योग और व्यापार के लिए विकास का नया दरवाजा खुलेगा।धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। इसमें वे पंजाब के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक हालातों का फीडबैक लेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र पंजाब की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति होगी।CM मान ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की। हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह निर्णय केंद्र पहले ही ले चुका था। बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि सीएम जानते हैं कि नाम बदलने को लेकर मुहर लग चुकी है। इस वक्त वो राजनीतिक माइलेज के लिए ऐसी मांग कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर पंजाब का रुका हुआ 9,000 करोड़ रुपए का ग्रामीण विकास कोष जारी करने का आश्वासन दें। साथ ही, उन्होंने पिछले साल आई बाढ़ के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपए की राहत राशि और पंजाब के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी मांग की है।विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि PM भारत-यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते का फायदा सीधे पंजाब के किसानों और इंडस्ट्री को दिलाएं। उन्होंने पंजाब को लैंड-बेस्ड ट्रेड हब बनाने के लिए विशेष निवेश की मांग की है। बाजवा ने कहा कि बाघा बॉर्डर का रास्ता खोलने के लिए PM पहल करें तभी पंजाब की तरक्की होगी। अगर ये रास्ता खुल गया तो राजपुरा से अमृतसर तक सिंगापुर बन जाएगा।पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पीएम मोदी अपने दौरे पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी का भरोसा दें। हाल ही में आई बाढ़ में किसानों को नुकसान के मुआवजे के तौर पर राहत पैकेज दें। केंद्र विशेष आर्थिक मदद दे।अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि PM अपने पंजाब दौरे के दौरान बंदी सिखों की रिहाई पर कोई ठोस घोषणा करें। इसके साथ ही सतलुज-यमुना लिंक पर राज्य के हितों की रक्षा का आश्वासन दें।आदमपुर से जालंधर तक छतों पर पुलिस तैनात पीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को पंजाब DGP गौरव यादव ने सिक्योरिटी रिव्यू किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के 500 से ज्यादा जवानों को रोड पर सुरक्षा में लगाया है। आदमपुर से लेकर जालंधर तक छतों पर पुलिस तैनात है। PM के आने और वापसी तक पुलिस की तैनाती रहेगी। पंजाब पुलिस के जवान घरों की छतों से दूरबीन के जरिए नजर रख रहे हैं। बड़ी संख्या में मुलाजिम सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे ताकि पीएम की सिक्योरिटी में किसी तरह की ढील न रहे।हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना-दिल्ली की पहली फ्लाइट:कैप्टन ने की शुरुआत, चन्नी ने लगाई दीवार, मान-बिट्टू ने उड़ान को किया तैयार; PM आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लुधियाना के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी जालंधर से वर्जुअल माध्यम से ये उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हलवारा एयरपोर्ट पर अफसर, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक व भाजपा नेता शामिल रहेंगे।यूपी में ओले गिरे, सड़क पर सफेद चादर बिछीकोहरे के कारण सवारियों से भरी बस पलटीमुरैना में रात 2 बजे के बाद हुई बारिश
Jalandhar Dera Ballan Adampur Airport Shri Guru Ravidas Airport Ludhiana Halwara Airport Bhagwant Mann Satguru Ravidas Jayanti
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Anandapur Fire: আনন্দপুর অগ্নিকাণ্ডে এবার বড় ঘোষণা মোদীর, শুভেন্দুর মিছিলে ডিজে-বিতর্কের পরই...PM Narendra Modi announces Ex gratia in Anandapur fire
Read more »
PM Kisan Yojana 22nd Installment: क्या कल खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार?प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त PM Kisan Yojana 22nd Installment का इंतजार कर रहे किसानों के लिए 1 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण है, जब बजट पेश होगा। किसानों को आस है कि शायद कल उनका यह इंतजार खत्म हो जाए। हालांकि, इस दिन किस्त जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इसलिए किस्त बजट के बाद आने की संभावना...
Read more »
दावा- कनाडा के दुश्मनों से मिले अमेरिकी अधिकारी: अल्बर्टा को आजाद देश बनाने की कोशिश में अलगाववादी; PM कार्...Alberta separatists meet US officials, PM Trudeau reacts. Follow latest updates on Canada-US relations and Albertas independence movement.
Read more »
दावा- कनाडा के दुश्मनों से मिले अमेरिकी अधिकारी: अल्बर्टा को आजाद देश बनाने की कोशिश में अलगाववादी; PM कार्...Alberta separatists meet US officials, PM Trudeau reacts. Follow latest updates on Canada-US relations and Albertas independence movement.
Read more »
‘Trashy ruminations’: MEA dismisses PM Modis mention in Epstein filesThe Ministry of External Affairs dismissed an Epstein Files email mentioning PM Modis 2017 Israel visit as trashy ruminations by a convicted criminal, worthy of utmost contempt.
Read more »
सुनेत्राताईंचं अभिनंदन करत मोदींनी घराणेशाहीच्या आरोपातून मोक्ष मिळवला, संजय राऊत असं का म्हणाले?DCM Sunetra Ajit Pawar Sajnay Raut PM Modi : सुनेत्रा पवार यांनी उपमुख्यमंत्रीपदाची शपथ घेतल्यानंतर त्यावर विविध नेत्यांच्या प्रतिक्रिया येत असतानाच संजय राऊत यांनीसुद्धा ठामपणे आपली भूमिका मांडली.
Read more »
