PHOTOS: बीजेपी कर रही अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर लोग मार रहे ताने-
वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की तस्वीर के इस्तेमाल पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर ले लिया। लोगों ने अभिनंदन की तस्वीर वाले बीजेपी के पोस्टर्स को लेकर शेयर करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को जमकर ताने मारे। कहा कि आप में बिल्कुल भी शर्म नहीं बची, जो वोटों के लिए आपके नेता विंग कमांडर के फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप चुनाव के मद्देनजर ऐसा निजी स्वार्थ को भुनाने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, 27 फरवरी को पाक ने भारत पर हवाई कार्रवाई की थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभिनंदन का प्लेन पाक में गिर गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, बाद में पाक ने उन्हें भारत को सौंप दिया, जिसके बाद विभिन्न राज्यों में बीजेपी के नेताओं ने उनकी 'वतन वापसी' से जुड़े पोस्टर लगवाए। उन्हीं पर पार्टी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। देखिए टि्वटर से लेकर फेसबुक पर लोगों ने कैसे बीजेपी को खरी-खोटी सुनाई।महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव अप्सरा आर ने फोटो ट्वीट कर लिखा- बेशर्म बीजेपी वोटों के लिए अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है।कमल कुमार नाम के हैंडल से कहा गया कि प्रिय बीजेपी, वोटों के लिए कृपया अभिनंदन का प्रयोग न करें। आप उसके बजया राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कीजिए।कांग्रेसी नेता आकांक्षा ओला बोलीं कि बीजेपी के पास बिल्कुल भी शर्म नहीं बची है। वह अपने स्वार्थ के लिए अभिनंदन का फोटो इस्तेमाल कर रही है। चौकीदार चोर है से बच नहीं सकते।सचिन कृष्णा नाम के यूजर ने ट्वीट के साथ पूछा,"विंग कमांडर अभिनंदन अब बीजेपी पोस्टर्स तक पहुंच गए। क्या यह हमारी सेना की बेइज्जती नहीं है?"राज1202 के अकाउंट से लिखा गया- क्या अभिनंदन बीजेपी या फिर आरएसएस के सदस्य हैं? अगर नहीं तो फिर वह अपने बीजेपी में उनकी तस्वीर का किस लिए प्रचार कर रही है, आखिर चल क्या रहा है? वहीं, नीचे अपलोड किए गए फोटो में लिखा था- यह एक सैनिक का सम्मान है या घोर अपमान?एमसीटैपर नाम के अकाउंट से एयर स्ट्राइक को लेकर बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा लगवाया गया पोस्टर का फोटो अपलोड किया गया। उसी के आधार पर लिखा गया- साफ देखा जा सकता है कि राजतीनिक फायदे के लिए इसका पोस्टर में इस्तेमाल हुआ है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि आखिर क्यों वह विंग कमांडर अभिनंदन पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं।फेसबुक पर नवीन कुमार ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी को दो पोस्टर अपलोड किए थे। उनमें अभिनंदन के फोटो थे, जबकि लिखा गया था- मोदी है तो यह मुमकिन है। नवीन ने उसी को लेकर टिप्पणी की,"वोट की इतनी भूख? सत्ता की इतनी हवस? घटिया राजनीति सेना के पराक्रम की तौहीन के इससे फूहड़, इससे लिजलिजे स्तर पर नहीं उतर सकती। लानत है।"बीजेपी पुदुचेरी के टि्वटर हैंडल से कहा गया,"मान लीजिए कि हमारे देश में कांग्रेस की सरकार होती, यकीन है कि उस स्थिति में अभी तक अभिनंदन सर को रिहा न किया गया होता। पर ये मोदी काल है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने 56 घंटों के भीतर ही उन्हें देश को सौंप दिया। मोदी वंस अगेन।".
वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की तस्वीर के इस्तेमाल पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर ले लिया। लोगों ने अभिनंदन की तस्वीर वाले बीजेपी के पोस्टर्स को लेकर शेयर करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को जमकर ताने मारे। कहा कि आप में बिल्कुल भी शर्म नहीं बची, जो वोटों के लिए आपके नेता विंग कमांडर के फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप चुनाव के मद्देनजर ऐसा निजी स्वार्थ को भुनाने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, 27 फरवरी को पाक ने भारत पर हवाई कार्रवाई की थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभिनंदन का प्लेन पाक में गिर गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, बाद में पाक ने उन्हें भारत को सौंप दिया, जिसके बाद विभिन्न राज्यों में बीजेपी के नेताओं ने उनकी 'वतन वापसी' से जुड़े पोस्टर लगवाए। उन्हीं पर पार्टी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। देखिए टि्वटर से लेकर फेसबुक पर लोगों ने कैसे बीजेपी को खरी-खोटी सुनाई।महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव अप्सरा आर ने फोटो ट्वीट कर लिखा- बेशर्म बीजेपी वोटों के लिए अभिनंदन की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है।कमल कुमार नाम के हैंडल से कहा गया कि प्रिय बीजेपी, वोटों के लिए कृपया अभिनंदन का प्रयोग न करें। आप उसके बजया राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कीजिए।कांग्रेसी नेता आकांक्षा ओला बोलीं कि बीजेपी के पास बिल्कुल भी शर्म नहीं बची है। वह अपने स्वार्थ के लिए अभिनंदन का फोटो इस्तेमाल कर रही है। चौकीदार चोर है से बच नहीं सकते।सचिन कृष्णा नाम के यूजर ने ट्वीट के साथ पूछा,"विंग कमांडर अभिनंदन अब बीजेपी पोस्टर्स तक पहुंच गए। क्या यह हमारी सेना की बेइज्जती नहीं है?"राज1202 के अकाउंट से लिखा गया- क्या अभिनंदन बीजेपी या फिर आरएसएस के सदस्य हैं? अगर नहीं तो फिर वह अपने बीजेपी में उनकी तस्वीर का किस लिए प्रचार कर रही है, आखिर चल क्या रहा है? वहीं, नीचे अपलोड किए गए फोटो में लिखा था- यह एक सैनिक का सम्मान है या घोर अपमान?एमसीटैपर नाम के अकाउंट से एयर स्ट्राइक को लेकर बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा लगवाया गया पोस्टर का फोटो अपलोड किया गया। उसी के आधार पर लिखा गया- साफ देखा जा सकता है कि राजतीनिक फायदे के लिए इसका पोस्टर में इस्तेमाल हुआ है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि आखिर क्यों वह विंग कमांडर अभिनंदन पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं।फेसबुक पर नवीन कुमार ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी को दो पोस्टर अपलोड किए थे। उनमें अभिनंदन के फोटो थे, जबकि लिखा गया था- मोदी है तो यह मुमकिन है। नवीन ने उसी को लेकर टिप्पणी की,"वोट की इतनी भूख? सत्ता की इतनी हवस? घटिया राजनीति सेना के पराक्रम की तौहीन के इससे फूहड़, इससे लिजलिजे स्तर पर नहीं उतर सकती। लानत है।"बीजेपी पुदुचेरी के टि्वटर हैंडल से कहा गया,"मान लीजिए कि हमारे देश में कांग्रेस की सरकार होती, यकीन है कि उस स्थिति में अभी तक अभिनंदन सर को रिहा न किया गया होता। पर ये मोदी काल है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने 56 घंटों के भीतर ही उन्हें देश को सौंप दिया। मोदी वंस अगेन।"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंडीगढ़: बीजेपी नेता के बेटे पर लड़की का पीछा, बंदूक दिखाकर अगवा करने का आरोपचंडीगढ़ की एक 26 वर्षीय महिला ने भाजपा प्रदेश सचिव अनीता चौधरी के बेटे के खिलाफ पीछा करने, धमकी देने और बंदूक की नोक पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Read more »
त्रिश्शूर लोकसभा सीटः कांग्रेस बनाम CPI के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही BJPयहां अब तक दस बार सीपीआई कैंडिडेट सांसद बन चुके हैं. साल 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद इस सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया और उसके बाद कभी कांग्रेस तो कभी सीपीआई कैंडिडेट जीतता रहा है. लेकिन बीजेपी यहां के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है.
Read more »
विपक्ष के संयुक्त बयान पर बीजेपी का पलटवार, जेटली ने कहा- आत्मनिरीक्षण करें-Navbharat TimesIndia News: 21 विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि पुलवामा हमले के बाद बीजेपी के नेताओं ने जवानों की शहादत का राजनीतिकरण किया, जो गंभीर चिंता का विषय है। इसके बाद अरुण जेटली और प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उसे आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
Read more »
PM मोदी 15000 जगहों से बीजेपी के 1 करोड़ बूथ वर्कर्स को देंगे जीत का मंत्रमिशन 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के 15 हजार स्थानों पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे. एक करोड़ बीजेपी कार्यकर्ता नमो (NaMo) ऐप के माध्यम से पीएम मोदी के साथ जुड़ेंगे.
Read more »
योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »
यूपी के सीएम योगी का बड़ा ऐलान- अबकी अमेठी भी जीत लेगी बीजेपीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा अमेठी सीट जीतेगी।
Read more »
मुस्लिम तुष्टिकरण के मुद्दे पर क्यों भिड़े कांग्रेस और बीजेपी के नेताथरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर कैमरों के बीच गंगा में डुबकी लगाते हैं तो यह उनकी निजी पसंद है, मुझे नहीं लगता कि इससे देश के मुद्दों पर कोई असर होना चाहिए, साथ ही मुझे इससे कोई दिक्कत भी नहीं है.
Read more »
MP: दिग्विजय के एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर बीजेपी जलाएगी कांग्रेस का पुतलामध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें पाक परस्त कहा है. राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने आज इमरान खान की प्रशंसा करके भारतीय सेना के पराक्रम को नीचा दिखाया है. यह वही कांग्रेस है जिसके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी सबूत मांगे थे.
Read more »
भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »
