PBKS vs CSK: 'मेरे दिल में धोनी के प्रति सम्मान है', थाला को शून्य पर बोल्ड करने के बाद बोले हर्षल, कही यह बात

Pbks Vs Csk News

PBKS vs CSK: 'मेरे दिल में धोनी के प्रति सम्मान है', थाला को शून्य पर बोल्ड करने के बाद बोले हर्षल, कही यह बात
Harshal PatelMs DhoniIpl 2024
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। धोनी इस मैच में नंबर नौ पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में हर्षल पटेल ने महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड कर दिया। गेंदबाज ने दिग्गज बल्लेबाज को शून्य पर आउट किया। इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर को आउट किया। इस मैच में हर्षल ने गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। पारी खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि धोनी के प्रति उनके दिल में सम्मान है, इसलिए उन्हें उस विकेट का सेलिब्रेशन नहीं किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। धोनी इस मैच में नंबर नौ पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस सीजन में पहली बार वह गोल्डन डक पर आउट हुए। Deceived 🤯Reactions says it all as MS Dhoni departs to a brilliant slower one from Harshal Patel 👏Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #PBKSvCSK | @PunjabKingsIPL pic.

twitter.com/gYE5TqnqaY— IndianPremierLeague May 5, 2024 क्यों नहीं मनाया जश्न? पारी के बाद हर्षल पटेल ने कहा, "मैंने उन्हें आउट करने के बाद जश्न इसलिए नहीं मनाया क्योंकि मेरे दिल में उनके प्रति बहुत सम्मान है।" इस दौरान उन्होंने बताया कि वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं जिसका परिणाम मैच में देखने को मिल रहा है। इस सीजन में 33 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं। पर्पल कैप की दौड़ में हर्षल ने बुमराह की बराबरी कर ली है। मुंबई के गेंदबाज ने इस सीजन में अब तक 17 विकेट हासिल किए हैं। मैच का हाल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त चेन्नई का स्कोर आठवें ओवर में एक विकेट पर 69 रन था। इसके बाद टीम ने 98 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए शिवम दुबे लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। वह पारी की अपनी पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी पारी की अपनी पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 32 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रहाणे नौ रन, मोईन अली 17 रन, मिचेल सैंटनर 11 रन, शार्दुल ठाकुर 17 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले। वहीं, सैम करन को एक विकेट मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Harshal Patel Ms Dhoni Ipl 2024 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates हर्षल पटेल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2024: ‘सीएसके और एमआई के बाद अपना ही मैच सबसे ज्यादा देखा जाता है’, पंजाब पर जीत के बाद बोला कप्तानपंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन मैदान पर ही पंजाब और राजस्थान के खिलाड़ियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने यह बात कही।
Read more »

IPL Highlights: 11 गेंद में टॉप-ऑर्डर ढेर, बुमराह का पंजाब पर कहर, मुंबई इंडियंस ने बदला Point Table का गणि...IPL Highlights: 11 गेंद में टॉप-ऑर्डर ढेर, बुमराह का पंजाब पर कहर, मुंबई इंडियंस ने बदला Point Table का गणि...IPL MI vs PBKS Highlights: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की आक्रामक पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया.
Read more »

'धोनी मेरे लिए पिता जैसे और...', श्रीलंका क्रिकेटर ने की माही से बड़ी अपील'धोनी मेरे लिए पिता जैसे और...', श्रीलंका क्रिकेटर ने की माही से बड़ी अपीलCSK: धोनी का चेन्नई के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका रही है
Read more »

'धोनी मेरे लिए पिता जैसे और...', श्रीलंकाई क्रिकेटर ने की माही से बड़ी अपील'धोनी मेरे लिए पिता जैसे और...', श्रीलंकाई क्रिकेटर ने की माही से बड़ी अपीलCSK: धोनी का चेन्नई के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका रही है
Read more »

ये मसाला शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को चूसकर निकाल सकता है बाहर, जानिए हार्ट के लिए कितना फायदेमंदये मसाला शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को चूसकर निकाल सकता है बाहर, जानिए हार्ट के लिए कितना फायदेमंदHow To Reduce cholesterol: यह दिल के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
Read more »

CSK vs PBKS: Dhoni की रणनीति उनके लिए साबित हुआ घातक, गोल्डन डक पर हुए आउट; हर्षल पटेल ने नहीं मनाया जश्नहर्षल पटेल ने धोनी को क्लीन बोल्ड कर दिया और वो पंजाब के खिलाफ डक पर आउट हुए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:25:27