हर्षल पटेल ने धोनी को क्लीन बोल्ड कर दिया और वो पंजाब के खिलाफ डक पर आउट हुए।
आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बनाए। सीएसके की तरफ से इस मैच में रवींद्र जडेजा बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 43 रन की पारी खेली जबकि इस मैच में चेन्नई के दो बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हुए। इस मैच में शिवम दूबे पहले गोल्डन डक पर आउट हुए तो वहीं एमएस धोनी ने इस मैच में अपनी रणनीति बदली और बल्लेबाजी के लिए 9वें नंबर पर आए, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल पाए और वो भी गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड कर दिया और पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद धोनी को सम्मान देते हुए हर्षल ने उनकी विकेट का जश्न नहीं मनाया। धोनी ने भुगता बदली हुई रणनीति का खमियाजा पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के विकेट लगातार गिर रहे थे और क्रिकेट फैंस को लग रहा था कि धोनी शायद ऊपर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब सीएसके का 7वां विकेट 150 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा फिर धोनी बल्लेबाजी के लिए 9वें नंबर पर आए। उस वक्त मैच में 9 गेंद का खेल शेष था और ऐसा लग रहा था कि धोनी कुछ खास करेंगे जैसा की वो करते आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्हें पंजाब के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया और वो गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए नौवें नंबर पर आए। इस मैच में धोनी के पास ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को और मजबूत करने का अच्छा मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हर्षल ने धोनी को आईपीएल में तीसरी बार किया आउट हर्षल पटेल ने धोनी को आईपीएल में पहली बार गोल्डन डक पर आउट किया और उनसे पहले 5 और गेंदबाज उन्हें डक पर आउट कर चुके हैं। हर्षल से पहले धोनी को डक पर आउट करने वाले गेंदबाज शेन वॉटसन, डर्क नानेस, हरभजन सिंह, आवेश खान और मोहित शर्मा थे। वहीं आईपीएल में ये तीसरा मौका था जब धोनी हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। धोनी ने आईपीएल में हर्षल पटेल की 33 गेंदों का सामना किया है और उस पर 25 रन बनाए हैं। हर्षल के खिलाफ धोनी का औसत 8.
33 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 75.75 का रहा है। उन्होंने हर्षल के 33 गेंदों पर 2 चौके लगाए हैं जबकि एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 16 डॉट गेंदें खेली है। जहां तक धोनी को आईपीएल में बोल्ड आउट करने का सवाल है तो वो इससे पहले आवेश खान की गेंद पर ही एक बार बोल्ड हुए थे। आईपीएल में नंबर 9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर 6 बार - महेश रावत दो बार - पीनल शाह एक बार - उदय कौल एक बार - रिद्धिमान साहा एक बार - एमएस धोनी Also ReadRCB vs GT: डुप्लेसिस ने आरसीबी के लिए लगाया IPL का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, गेल समेत इन दो बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड
PBKS Vs CSK IPL 2024 TATA IPL 2024 MS Dhoni Dhoni Dhoni Golden Duck Duck Shivam Dube Dhoni IPL Career Dhoni Age Chennai Super Kings Punjab Kings Harshal Patel Ravindra Jadeja
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान का इजरायल पर हमला : सीरिया की 'चिंगारी' से भड़की 45 साल पुरानी दुश्मनी की आगइजराइल पर हमले के बाद ईरान में लोगों ने जश्न मनाया.
Read more »
मिलिए कानपुर के 'गूगल गोल्डन बाबा' से, कहलाते हैं चलती-फिरती सोने की दुकान, हर दिन पहनते हैं 4 किलो सोनागोल्डन बाबा कोरोना काल में सोने की मास्क पहनने के लिए हुए मशहूर
Read more »
IPL 2024, CSK vs PBKS Dream11 Prediction: पंजाब-चेन्नई के मैच की फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौकाCSK vs PBKS Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Playing XI: जनसत्ता.कॉम वे पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
PBKS:82-1(9) CSK vs PBKS Live Cricket Score and Updates IPL 2024: PBKS On TopPBKS:82-1(9), CSK vs PBKS Live Cricket Score and Updates, IPL 2024: PBKS On Top
Read more »
PBKS vs CSK LIVE Score, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्सIPL 2024, PBKS vs CSK LIVE Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पंजाब किंग्स
Read more »
PBKS vs CSK : पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11PBKS vs CSK : पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Read more »