PAK vs AUS 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहले मुकाबले में कंगारू टीम ट्रैविस हेड की कप्तानी में मैदान पर उतर रही है.
PAK vs AUS 1st T20I: टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले सभी टीमें अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हैं. एक तरफ जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज हो रही है, वहीं आज यानी 29 जनवरी से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है.
सीरीज में कुल तीन मैच होंगे. पहला मुकाबला लाहौर में होने जा रहा है, जिसके लिए कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. पहले मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे. इसलिए ट्रैविस हेड को कप्तानी मिली है. उनकी कप्तानी में एक युवा ऑस्ट्रेलिया टीम लाहौर में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतर रही है. यह 3 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया ने मैच से चार घंटे पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की. रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श, विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस इस मैच में नहीं खेल रहे. जोश फिलिप विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि मैट रेनशॉ, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और तेज गेंदबाज महली बीयर्डमैन डेब्यू करने जा रहे हैं. ये सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं पाकिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल को जगह नहीं मिली है. ये सभी सीधे विश्व कप 2026 के लिए टीम से जुड़ जाएंगे. हेड के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपन करते दिखेंगे, जो लंबी और तेज पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते हैं. प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर मिचेल ओवेन भी हैं, जो गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 ट्रैविस हेड , मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, महली बीयर्डमैन दोनों टीमों का स्क्वाड ऑस्ट्रेलिया टीम- मिचेल मार्श , ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस , मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, महली बीयर्डमैन, मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, कूपर कॉनॉली पाकिस्तान टीम- साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा , फखर ज़मान, उस्मान खान , शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह ये भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I: इतिहास रचने की दहलीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, 33 रन बनाते ही रोहित-विराट के खास क्लब में मारेंगे एंट्री
Pakistan Vs Australia Australia Playing 11 For The First T20I Travis Head Matthew Short Cameron Green Matt Renshaw Jack Edwards ट्रैविस हेड पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20I में भारत के लिए सबसे सफल कप्तानटी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read more »
IND vs NZ 4th T20I Pitch Report: बल्लेबाजों की रहेगी मौज या गेंदबाज उड़ाएंगे गर्दा, Vizag की पिच से जानें किसको मिलेगा फायदाभारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को विशाखापट्टनम में चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उसने पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है। मेजबान टीम अपनी विजय लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा सीरीज में पहली जीत का स्वाद चखने के लिए जोर लगाएगी। ऐसे में...
Read more »
SA vs WI 1st T20: मार्करम का 'तूफान' और दक्षिण अफ्रीका की दहाड़… पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदाSA vs WI 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। कप्तान एडन मार्करम की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रोटियाज टीम ने 174 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/7 रन बनाए थे, जिसमें जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट लिए। मार्करम और रयान रिकेलटन की अटूट...
Read more »
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास वाइजैग में इतिहास रचने का मौका, इन दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में होंगे शामिलIND vs NZ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव विशाखापट्टनम में भारत के लिए 3000 T20I रन पूरे कर सकते हैं खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
अभिषेक शर्मा लगातार 6 महीने से टी-20 टॉप बैटर: कप्तान सूर्या की एक महीने बाद टॉप-10 में वापसी, ऑलराउंडर्स म...ICC Men’s T20I Batting Bowling Rankings 2026 Update;
Read more »
IND vs NZ 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवनIndia vs New Zealand 4th T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड बीच टी20 सीरीज का चौथा टी20 विशाखापत्तनम में हो रहा है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है।
Read more »
