IND vs NZ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव विशाखापट्टनम में भारत के लिए 3000 T20I रन पूरे कर सकते हैं खेल समाचार | क्रिकेट
"IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मैचों में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है.
उन्होंने 5 मैचों में 171 रन बनाए हैं. नागपुर में कप्तान सूर्या ने 32 रनों की पारी खेली, रायपुर में सूर्यकुमार यादव ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. गुवाहाटी में उनके बल्ले से नाबाद 57 रनों की पारी आई. अब सूर्या आज यानी 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में सिर्फ 41 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. Advertisment दरअसल, आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शाम 7 बजे से होने वाला है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. 4-0 in sight 👊🔥Will Team India produce another statement win before entering the ICC Men's T20 World Cup to repeat & defeat history? #INDvNZ 👉 4th T20I, TODAY | 6 PM pic.twitter.com/5LrjbywJuw — Star Sports January 28, 2026 सूर्या के पास होगा इतिहास रचने का मौका सूर्यकुमार यादव के पास टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका होगा. ऐसा करने से सूर्या सिर्फ 41 रन दूर हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर चुके हैं. इसके साथ ही सूर्या अगर 3000 रन पूरे कर लेते हैं तो वो ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे. सूर्या के भारत के लिए शानदार आंकड़े सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 102 टी20 मैचों की 96 पारियों में 4 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 2,959 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.98 और स्ट्राइक रेट 165.03 का रहा है. उनका हाईएस्ट स्कोर 117 है. रोहित-विराट के क्लब में शामिल होंगे सूर्या भारत के लिए रोहित शर्मा ने 159 टी20 मैचों में 5 शतक और 32 अर्धशतक की सहायता के साथ 4,231 रन बनाए हैं. तो वहीं विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 125 टी20 मैचों में 1 शतक और 38 अर्धशतक के साथ 4,188 रन बनाए हैं. ये भी पढ़ें : IND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम में क्यों रहता है बल्लेबाज का दबदबा, जानिए क्या है इसकी असली वजह"
SURYAKUMAR YADAV IND Vs NZ 4Th T20
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs NZ: किशन या फिर संजू सैमसन, Tilak Verma की वापसी से ये धुरंधर होगा बाहर, अजिंक्य रहाणे ने बताया नामIND vs NZ 4th T20I: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक विकेटकीपर ही खेल सकता है. संजू सैमसन या फिर ईशान किशन, इन्हीं में से कोई एक खिलाड़ी रहेगा. लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले संजू खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
Read more »
IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक या सूर्या...गुवाहाटी में किसकी बैटिंग रही नंबर 1? सुनील गावस्कर ने लिया इस खिलाड़ी का नामIND vs NZ 3rd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 जीतकर भारत ने सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 68 जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए. मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया, जिसकी पारी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई.
Read more »
IND vs NZ 4th T20I: वाइजैग में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड है बमबम, ईशान का चला है बल्ला, सूर्या ने क्या किया?भारत और न्यूजीलैंड के बीच वाइजैग (विशाखापत्तनम) में चौथा टी20 बुधवार (28 जनवरी) को है. भारतीय टीम ने कुल 4 टी20 मैच खेले हैं. वहीं इस मैदान पर ईशान किशन ने दो मैच खेले हैं और उनका बल्ला चला है. आइए जाने लेते हैं इस मैदान में टीम इंडिया का रिकॉर्ड और यहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन शानदार रहा है.
Read more »
IND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम में क्यों रहता है बल्लेबाज का दबदबा, जानिए क्या है इसकी असली वजहIND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला क्यों रहता है आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs NZ: अभिषेक-ईशान और सूर्यकुमार से निपटना होगा… चौथे टी20 से पहले मेहमान टीम को कोच ने दी अहम सलाहभारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया है, जिससे भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से आगे है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने अपने खिलाड़ियों को इस चुनौती का सामना करने की सलाह दी है। टी-20 में भारत का न्यूजीलैंड पर बेहतर रिकॉर्ड...
Read more »
LIVE: நாடாளுமன்ற பட்ஜெட் கூட்டத் தொடர்.. இன்று IND vs NZ 4வது டி20LIVE: நாடாளுமன்ற பட்ஜெட் கூட்டத் தொடர்.. இன்று IND vs NZ 4வது டி20 - முக்கிய அப்டேட்ஸ்!
Read more »
