President Uttarakhand Visit: नैनीताल आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मु, महान हस्तियों की पसंदीदा छोटी विलायत

President Droupadi Murmu News

President Uttarakhand Visit: नैनीताल आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मु, महान हस्तियों की पसंदीदा छोटी विलायत
Uttarakhand VisitNainital TourismFirst Woman President
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नैनीताल की यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी, जो एक ऐतिहासिक घटना है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू भी नैनीताल में पर्यटकों के साथ बोटिंग का आनंद लेते थे। राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे के लिए तैयारियां चल रही हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए...

किशोर जोशी, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों के साथ ही देश की महान हस्तियों का पसंदीदा शहर रहा है। देश के शीर्ष व संवैधानिक पदों पर रहे राजनेताओं ने पद पर रहते व पद से हटने तथा संघर्ष के दौर में छोटी विलायत या नैनीताल में शुकुन के पल बिताए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आजादी के बाद सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रही पहली राष्ट्रपति व तीसरी देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद व कार्यवाहक राष्ट्रपति विवि गिरी नैनीताल आ चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल आगमन को लेकर शहर में उत्साह व उत्सुकता है। राष्ट्रपति कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के इतिहास में पहली बार दीक्षा समारोह में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। बाबा नीब करौरी स्थापित प्रसिद्ध कैंची धाम के भी दर्शन करेंगी। शहर के इतिहास के जानकार पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण बताते हैं कि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद 1959 में नैनीताल आये और उन्होंने नगरपालिका की ओर से निर्मित जिला क्रीड़ा संघ के स्टेडियम फ्लैट्स का उद्घाटन किया जबकि 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निधन के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने वीवी गिरी उसी साल नैनीताल आये और मल्लीताल में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा का अनावरण किया। वह मूर्ति के अनावरण के लिए ही खास तौर पर नैनीताल आये। अब मौजूदा राष्ट्रपति देश की तीसरी संवैधानिक प्रमुख हैं, जो नैनीताल आ रही हैं। नेहरू ने पर्यटकों के साथ किया नौकायन नैनीताल: सरोवर नगरी की झील में नौकायन हर किसी का सपना होता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण के अनुसार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू 1963 में नैनीताल भ्रमण को आये और खुली जीप में घूमे। उन्होंने पर्यटकों के साथ झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। नेहरू आजादी आंदोलन के दौर में भी नैनीताल आये जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1929 में पहली बार नैनीताल आये। इसके अलावा बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी 2002 में तथा डाक्टर मनमोहन सिंह 2006 तथा 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा नैनीताल आए। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी कुमाऊं विवि के दीक्षा समारोह में शामिल हो चुके हैं। बाजपेयी ने तो नैनीताल झील के लिए विशेष पैकेज भी दिया जबकि यूपीए सरकार के कार्यकाल में मनमोहन सिंह व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नैनीताल आई। तब नैनीताल में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नैनीताल क्लब में सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन के बहाने तत्कालीन लोनिवि मंत्री इंदिरा हृदयेश की मॉनिटरिंग में नैनीताल क्लब का कायाकल्प किया गया। इसी साल जून में बतौर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल आये। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री नैनीताल आ चुके हैं।.

किशोर जोशी, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों के साथ ही देश की महान हस्तियों का पसंदीदा शहर रहा है। देश के शीर्ष व संवैधानिक पदों पर रहे राजनेताओं ने पद पर रहते व पद से हटने तथा संघर्ष के दौर में छोटी विलायत या नैनीताल में शुकुन के पल बिताए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आजादी के बाद सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रही पहली राष्ट्रपति व तीसरी देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद व कार्यवाहक राष्ट्रपति विवि गिरी नैनीताल आ चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल आगमन को लेकर शहर में उत्साह व उत्सुकता है। राष्ट्रपति कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के इतिहास में पहली बार दीक्षा समारोह में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। बाबा नीब करौरी स्थापित प्रसिद्ध कैंची धाम के भी दर्शन करेंगी। शहर के इतिहास के जानकार पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण बताते हैं कि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद 1959 में नैनीताल आये और उन्होंने नगरपालिका की ओर से निर्मित जिला क्रीड़ा संघ के स्टेडियम फ्लैट्स का उद्घाटन किया जबकि 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निधन के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने वीवी गिरी उसी साल नैनीताल आये और मल्लीताल में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा का अनावरण किया। वह मूर्ति के अनावरण के लिए ही खास तौर पर नैनीताल आये। अब मौजूदा राष्ट्रपति देश की तीसरी संवैधानिक प्रमुख हैं, जो नैनीताल आ रही हैं। नेहरू ने पर्यटकों के साथ किया नौकायन नैनीताल: सरोवर नगरी की झील में नौकायन हर किसी का सपना होता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण के अनुसार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू 1963 में नैनीताल भ्रमण को आये और खुली जीप में घूमे। उन्होंने पर्यटकों के साथ झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। नेहरू आजादी आंदोलन के दौर में भी नैनीताल आये जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1929 में पहली बार नैनीताल आये। इसके अलावा बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी 2002 में तथा डाक्टर मनमोहन सिंह 2006 तथा 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा नैनीताल आए। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी कुमाऊं विवि के दीक्षा समारोह में शामिल हो चुके हैं। बाजपेयी ने तो नैनीताल झील के लिए विशेष पैकेज भी दिया जबकि यूपीए सरकार के कार्यकाल में मनमोहन सिंह व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नैनीताल आई। तब नैनीताल में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नैनीताल क्लब में सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन के बहाने तत्कालीन लोनिवि मंत्री इंदिरा हृदयेश की मॉनिटरिंग में नैनीताल क्लब का कायाकल्प किया गया। इसी साल जून में बतौर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल आये। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री नैनीताल आ चुके हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Uttarakhand Visit Nainital Tourism First Woman President Nehru Nainital Boating President Uttarakhand Visit Droupadi Murmu Nainital Uttarakhand Tourism Historic Presidential Visit Nainital News Nainital Latest News Nainital News In Hindi Nainital Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड में बादल छाए: मैदानों में हल्की गर्मी, पहाड़ों में सर्दी तेज; बारिश की उम्मीद नहींउत्तराखंड में बादल छाए: मैदानों में हल्की गर्मी, पहाड़ों में सर्दी तेज; बारिश की उम्मीद नहींUttarakhand to witness dry weather today with mild warmth in plains and rising cold in hills. Check district-wise temperature and AQI updates.
Read more »

PM Visit Uttarakhand: VVIP ड्यूटी में मोबाइल पर रोक और ड्रोन पर बैन... राष्ट्रपति और पीएम के दौरे पर कड़ी सुरक्षाPM Visit Uttarakhand: VVIP ड्यूटी में मोबाइल पर रोक और ड्रोन पर बैन... राष्ट्रपति और पीएम के दौरे पर कड़ी सुरक्षाउत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं एसएसपी ने वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया...
Read more »

PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यासPM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यासPM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास PM Modi Chhattisgarh Visit 14 thousand Crores Development Project Inauguration राज्य
Read more »

President Visit Uttarakhand: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों को किया ब्रीफPresident Visit Uttarakhand: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों को किया ब्रीफराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों को ब्रीफिंग में सतर्क रहने और सुरक्षा प्रबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध रहेगा और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की...
Read more »

President Uttarakhand Visit: नैनीताल पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु, 1500 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्माPresident Uttarakhand Visit: नैनीताल पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु, 1500 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्मानैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वीवीआईपी दौरे के लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और रूट को सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस बल को ब्रीफ किया गया और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया...
Read more »

President Uttarakhand Visit: हमारे विद्यार्थी जाब सीकर नहीं, जाब क्रिएटरPresident Uttarakhand Visit: हमारे विद्यार्थी जाब सीकर नहीं, जाब क्रिएटरपतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया गया। स्वामी रामदेव ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं और 'जॉब क्रिएटर' हैं। आचार्य बालकृष्ण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कार्यान्वयन और विश्वविद्यालय की उच्च गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:36:53