Prediction 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए क्या लेकर आया है 2026, जानें कौन होगा इस साल का लकी नंबर?

Numerology 2026 News

Prediction 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए क्या लेकर आया है 2026, जानें कौन होगा इस साल का लकी नंबर?
Mulank Predictions 20262026 Numerology ForecastUniversal Lucky Number 2026 Predictions
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 159 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 53%

अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 का यूनिवर्सल लकी नंबर 1 है, जिसका स्वामी सूर्य है और यह नई शुरुआत, ऊर्जा तथा सफलता का प्रतीक है। यह आत्मनिर्भरता का साल है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 2026 Mulank Prediction 2026 क्या सौगात लेकर आया...

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mulank Prediction 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर साल का अपना एक खास अंक और ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है। साल 2026 का यूनिवर्सल लकी नंबर 1 है। अंक ज्योतिष में '1' अंक का स्वामी सूर्य है, जो नई शुरुआत, ऊर्जा और सफलता का प्रतीक है। यह आत्मनिर्भरता का साल है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 2026 क्या सौगात लेकर आया है? मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल AI Generated मूलांक 1 साल 2026 का अंक भी 1 है। इसलिए मूलांक 1 के लिए यह गोल्डन ईयर साबित होगा। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी और करियर में बड़ा बदलाव आएगा। साथ ही इस पूरे साल आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। टिप - इस साल मूलांक 1 वालों को रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। मूलांक 2 सूर्य की ऊर्जा आपके चंद्रमा की कोमलता के साथ मिलकर आपको क्रिएटिव बनाएगी। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। टिप - इस साल ज्यादा से ज्यादा सफेद कपड़ों का प्रयोग करें। मूलांक 3 गुरु और सूर्य का मेल आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। शिक्षा और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल बेहतरीन है। साथ ही धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। टिप - इस साल रोजाना आप माथे पर केसर का तिलक लगाएं। मूलांक 4 यह साल मेहनत का है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन ज्यादा कन्फ्यूज्ड होने से बचें। राहु की ऊर्जा आपको लीक से हटकर सोचने पर मजबूर करेगी। टिप - पक्षियों को दाना डालें। मूलांक 5 बुध और सूर्य का तेज आपको बिजनेस में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस साल आप बड़ी डील कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्राओं के योग हैं। टिप - गाय को हरा चारा खिलाएं। मूलांक 6 लव लाइफ और सुख-सुविधाओं के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं। हालांकि खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए बजट का थोड़ा ध्यान रखें। टिप - शुक्रवार को मिश्री का दान करें। मूलांक 7 यह साल आत्म-मंथन का है। रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए योग करें। टिप - शनिवार को मंदिर में काला तिल दान करें। मूलांक 8 शनि और सूर्य के प्रभाव से मूलांक 8 वालों को भारी मेहनत के बाद बड़ी जीत मिलेगी। प्रॉपर्टी और निवेश से फायदा होगा। आलस्य से बचें, वरना अवसर हाथ से निकल सकते हैं। टिप - हनुमान चालीसा का पाठ करें। मूलांक 9 मंगल और सूर्य की ऊर्जा आपको साहसी बनाएगी। अधूरे काम पूरे होंगे। इस साल क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। टिप - मंगलवार को गुड़ का दान करें। इस साल का लकी नंबर कौन सा है? साल 2026 में मूलांक 1, 3 और 5 के जातक सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाले हैं। हालांकि, साल का यूनिवर्सल लकी नंबर 1 रहेगा। ऐसे में अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो 1, 10, 19 या 28 तारीखें आपके लिए बहुत शुभ और फलदायी साबित हो सकती हैं। पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mulank Prediction 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर साल का अपना एक खास अंक और ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है। साल 2026 का यूनिवर्सल लकी नंबर 1 है। अंक ज्योतिष में '1' अंक का स्वामी सूर्य है, जो नई शुरुआत, ऊर्जा और सफलता का प्रतीक है। यह आत्मनिर्भरता का साल है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 2026 क्या सौगात लेकर आया है? मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल AI Generated मूलांक 1 साल 2026 का अंक भी 1 है। इसलिए मूलांक 1 के लिए यह गोल्डन ईयर साबित होगा। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी और करियर में बड़ा बदलाव आएगा। साथ ही इस पूरे साल आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। टिप - इस साल मूलांक 1 वालों को रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। मूलांक 2 सूर्य की ऊर्जा आपके चंद्रमा की कोमलता के साथ मिलकर आपको क्रिएटिव बनाएगी। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। टिप - इस साल ज्यादा से ज्यादा सफेद कपड़ों का प्रयोग करें। मूलांक 3 गुरु और सूर्य का मेल आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। शिक्षा और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल बेहतरीन है। साथ ही धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। टिप - इस साल रोजाना आप माथे पर केसर का तिलक लगाएं। मूलांक 4 यह साल मेहनत का है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन ज्यादा कन्फ्यूज्ड होने से बचें। राहु की ऊर्जा आपको लीक से हटकर सोचने पर मजबूर करेगी। टिप - पक्षियों को दाना डालें। मूलांक 5 बुध और सूर्य का तेज आपको बिजनेस में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस साल आप बड़ी डील कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्राओं के योग हैं। टिप - गाय को हरा चारा खिलाएं। मूलांक 6 लव लाइफ और सुख-सुविधाओं के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं। हालांकि खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए बजट का थोड़ा ध्यान रखें। टिप - शुक्रवार को मिश्री का दान करें। मूलांक 7 यह साल आत्म-मंथन का है। रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए योग करें। टिप - शनिवार को मंदिर में काला तिल दान करें। मूलांक 8 शनि और सूर्य के प्रभाव से मूलांक 8 वालों को भारी मेहनत के बाद बड़ी जीत मिलेगी। प्रॉपर्टी और निवेश से फायदा होगा। आलस्य से बचें, वरना अवसर हाथ से निकल सकते हैं। टिप - हनुमान चालीसा का पाठ करें। मूलांक 9 मंगल और सूर्य की ऊर्जा आपको साहसी बनाएगी। अधूरे काम पूरे होंगे। इस साल क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। टिप - मंगलवार को गुड़ का दान करें। इस साल का लकी नंबर कौन सा है? साल 2026 में मूलांक 1, 3 और 5 के जातक सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाले हैं। हालांकि, साल का यूनिवर्सल लकी नंबर 1 रहेगा। ऐसे में अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो 1, 10, 19 या 28 तारीखें आपके लिए बहुत शुभ और फलदायी साबित हो सकती हैं। पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mulank Predictions 2026 2026 Numerology Forecast Universal Lucky Number 2026 Predictions Root Number Annual Predictions 2026 Mulank 1 To 9 Predictions For 2026 Numerology Predictions By Date Of Birth 2026 Impact Of Number 1 In 2026 Numerology

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MPPSC PCS Vacancy 2025: एमपी में निकली DSP, SDM की वैकेंसी; पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अप्रैल में प्रीलिम्सMPPSC PCS Vacancy 2025: एमपी में निकली DSP, SDM की वैकेंसी; पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अप्रैल में प्रीलिम्सMP PCS Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पीसीएस 2026 और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके साथ प्रीलिम्स की एग्जाम डेट भी अनाउंस हो गई है।
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा... अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवालटी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा... अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवालT20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कड़ी चेतावनी दी है.
Read more »

UIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मUIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मJobs in UIDAI 2026: यूआईडीएआई को सेक्शन ऑफिसर की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है। इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तक आवेदन लिए जाएंगे।
Read more »

குட் நியூஸ்! ஜனவரி 8 முதல் பொங்கல் பரிசு தொகுப்பு - ரொக்க பணம் எவ்வளவு? வெளியான தகவல்குட் நியூஸ்! ஜனவரி 8 முதல் பொங்கல் பரிசு தொகுப்பு - ரொக்க பணம் எவ்வளவு? வெளியான தகவல்Pongal Parisu 2026: முதல்வர் ஸ்டாலின் 2026 ஜனவரி 8ஆம் தேதி பொங்கல் பரிசு தொகுப்பை ரேஷன் அட்டைதாரர்களுக்கு விநியோகம் செய்ய உள்ளதாக தகவல் வெளியாகி உள்ளது.
Read more »

WPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरेंWPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरेंWPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डबल्यूपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपनी नई जर्सी फैंस के सामने रख दी है, जो काफी स्टाइलिश लग रही है.
Read more »

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:43