Potato cultivation: आलू की बिजाई से पहले जान लें महत्वपूर्ण जानकारी, ऐसे करें बीज का चयन

आलू की खेती News

Potato cultivation: आलू की बिजाई से पहले जान लें महत्वपूर्ण जानकारी, ऐसे करें बीज का चयन
आलू की बिजाईआलू के बीज का सही चयनऐसे करें बीज का चयन
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Potato cultivation: बिहार में दाना तूफान के कारण लाखों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, और आलू की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है. किसानों को चिंता है कि खेतों में अधिक नमी होने से फसल प्रभावित हो सकती है.

राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पादप रोग विभाग की वैज्ञानिक डॉ सुधा नंदिनी ने कहा कि दाना तूफान का असर किसानों में कई सवाल खड़ा कर रहा है. उन्होंने बताया कि आलू की बुवाई का सही समय अक्टूबर से नवंबर तक है.

यदि खेत में पानी 80% से अधिक है, तो किसानों को कुछ समय के लिए रुकना होगा. अगर पानी 50-80% के बीच है, तो आलू की बुवाई कर सकते हैं. किसान भाइयों को आलू की रोपाई से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि सबसे पहले, किसानों को आलू के बीजों के अंकुरण होने तक इंतजार करना चाहिए. जब अंकुरण सही ढंग से हो जाए, तभी कटिंग करें. अंकुरित आलू को काटने के बाद, यह सुनिश्चित करें कि कटिंग में कोई नुकसान न हो, ताकि फसल स्वस्थ रहे. यदि कंद का वजन 30 से 40 ग्राम है, तो दो कंदों के बीच की दूरी 20 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. लाइन की दूरी 60 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इस तरह की सही दूरी बनाए रखने से फसल का उत्पादन बेहतर होगा और आलू के पौधों को सही विकास के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा. अगर किसान भाई अपनी फसल को बीमारियों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो बुवाई से पहले कार्बेंडाजिम या मैंकोजेब का इस्तेमाल कर सकते हैं.2 ग्राम रसायन को 1 लीटर पानी में मिलाएं. आलू के बीजों को इस घोल में 5-10 मिनट के लिए डुबोकर रखें. फिर बीजों को निकालकर छायादार स्थान पर सुखाएं. ध्यान रखें कि बीजों को 24 घंटे के अंदर बुवाई कर लें, अन्यथा उपचार का प्रभाव कम हो जाएगा. इस प्रक्रिया को अपनाकर किसान भाई अपनी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को बेहतर बना सकते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, किसानों के लिए आलू की बुवाई से पहले बीज का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके लिए किसानों को प्रमाणित बीज का उपयोग करना चाहिए. प्रमाणित बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रमाणित संस्थानों से संपर्क करना चाहिए. प्रमाणित बीज का उपयोग करने से आलू के पौधों में बीमारियों की संभावना कम होती है, जिससे फसल का उत्पादन बेहतर होता है. उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करें. बलुई-लौह मिट्टी सबसे उत्तम होती है. खेत की जुताई 2-3 बार अच्छी तरह करें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए. फिर खेत को समतल करें ताकि पानी का जमाव न हो और जल निकासी सही रहे. खेत में कार्बन की जांच करवाएं और 15-20 टन प्रति हेक्टेयर 2-3 साल पुरानी गोबर का उपयोग करें. खेत में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का छिड़काव करें. इन सुझावों को अपनाकर किसान अपनी आलू की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

आलू की बिजाई आलू के बीज का सही चयन ऐसे करें बीज का चयन आलू की फसल को नुकसान आलू में लगने वाले रोग कैसे करें आलू की बिजाई Potato Cultivation Sowing Of Potatoes Correct Selection Of Potato Seeds Select Seeds Like This Damage To Potato Crop Diseases In Potatoes How To Sow Potatoes

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यीडा प्लॉट स्कीम: खत्म हुआ इंतजार, लकी ड्रॉ से लोगों का हुआ चयन, ऐसे चेक करेंयीडा प्लॉट स्कीम: खत्म हुआ इंतजार, लकी ड्रॉ से लोगों का हुआ चयन, ऐसे चेक करेंलंबे समय से आवासीय प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार को लकी ड्रॉ के जरिए प्लॉट मिल गए हैं। जल्द ही प्लॉट पाने वाले लोगों की लिस्ट यीडा की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्रॉ चलता रहा है।
Read more »

Potato Farming : इस विधि से करें आलू की सिंचाई, बचेगा पानी...रोगों से भी होगा बचाव!Potato Farming : इस विधि से करें आलू की सिंचाई, बचेगा पानी...रोगों से भी होगा बचाव!Potato Farming : पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि आलू की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिए सिंचाई का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. किसान पारंपरिक तरीके से सिंचाई करने की बजाय मिनी स्प्रिंकलर से सिंचाई करें. ऐसा करने से जल संरक्षण होगा.
Read more »

रोजमर्रा में इस्तेमाल करें नारियल के छिलके, फेंकने से पहले जान ले उसके यूजरोजमर्रा में इस्तेमाल करें नारियल के छिलके, फेंकने से पहले जान ले उसके यूजरोजमर्रा में इस्तेमाल करें नारियल के छिलके, फेंकने से पहले जान ले उसके यूज
Read more »

ऐसे फटाफट घर पर बना लें नारियल की चटनी, आसान सी रेसिपी से मिलेगा बेहतरीन स्वादऐसे फटाफट घर पर बना लें नारियल की चटनी, आसान सी रेसिपी से मिलेगा बेहतरीन स्वादऐसे फटाफट घर पर बना लें नारियल की चटनी, आसान सी रेसिपी से मिलेगा बेहतरीन स्वाद
Read more »

मार्केट में आया नकली आलू! बढ़ रहा कैंसर का खतरा, ऐसे करें असली और नकली की पहचानमार्केट में आया नकली आलू! बढ़ रहा कैंसर का खतरा, ऐसे करें असली और नकली की पहचानमार्केट में आया नकली आलू! बढ़ रहा कैंसर का खतरा, ऐसे करें असली और नकली की पहचान
Read more »

चना की खेती करने के लिए बीज पर मिल रही 50% की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदनअब किसान बाजारों में अधिक कीमत चुकाए बिना राजकीय बीज भंडार से सस्ते दामों पर बीज लेकर अपनी खेती कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:43:15