Potato Farming: आलू को ‘सब्जियों का राजा’ कहा जाता है. आलू की फसल से किसान कम समय में अच्छा उत्पादन ले सकते हैं. आलू का इस्तेमाल तमाम प्रकार व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. आलू का इस्तेमाल चिप्स, लच्छा और नमकीन बनाने के लिए किया जाता है.
आलू की कुछ ऐसी चुनिंदा किस्में हैं, जिनसे अच्छी क्वालिटी के चिप्स बनाए जाते हैं. अच्छा दाम मिलने से किसानों का इस ओर रुझान बढ़ा है. यह आलू अगर चिप्स बनाने वाली कंपनियों के मानक पर खरे उतरते हैं तो माल हाथों-हाथ खरीद लिया जाता है.
बाजार से बेहतर दाम भी किसानों को मिलता है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने लोकल 18 को बताया कि किसान आलू की फसल उगाकर कम समय में अच्छा मुनाफा लेते हैं. अगर किसान आलू को सीधा बाजार में बेचने की बजाय उसके उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचें तो अपनी आमदनी को कई गुना और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. आलू की कुछ ऐसी किस्में हैं, जिनके अच्छी गुणवत्ता के चिप्स बनाए जा सकते हैं. किसान भी ऐसी किस्म की बुवाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. क्योंकि इनकी बाजार में ज्यादा मांग रहती है.डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि आलू की किस्म कुफरी चिप्सोना चिप्स बनाने के लिए बेहद ही पसंद की जाने वाली किस्मों में से एक है. इस किस्म के आलू सफेद-क्रीमी, अंडाकार, सतही आंखों वाले और गूदा सफेद होता है. ये किस्म 110 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. इसकी पैदावार लगभग 300 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है. यह किस्म पिछेता झुलसा रोग प्रतिरोधी है. इस किस्म को ज्यादा समय तक भंडारित किया जा सकता है. ये किस्म आलू के चिप्स बनाने के लिए उपयुक्त है. डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि आलू की किस्म कुफरी हिमसोना के आलू सफेद-क्रीमी, गोल-अंडाकार, सतही आंखों वाले तथा गूदा क्रीमी होता है. फसल 120 से 130 दिनों में तैयार हो जाती है. यह किस्म देश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देती है. मैदानी क्षेत्रों में इस किस्म से लगभग 300 से 350 क्विंटल उपज प्राप्त की जा सकती है. यह किस्म पिछेता झुलसा रोग की मध्यम प्रतिरोधी है. इस किस्म के आलू चिप्स तथा लच्छा बनाने के लिए उपयुक्त हैं. इस किस्म के आलू को लंबे समय तक भंडारित किया जा सकता है.
दोगुनी कर देगा आलू की पैदावार आलू की बुवाई कब करें आलू की बुवाई कैसे करें आलू की बुवाई कब करें आलू की खेती आलू की खेती Potato Is The ATM Of Farmers It Will Double The Production Of Potatoes Sowing Of Potatoes When To Sow Potatoes How To Sow Potatoes When To Cultivate Potatoes Potato Cultivation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Potato Farming: इस तकनीक से करें आलू की खेती, कम मेहनत में होगी तगड़ी कमाईShahjahanpur Potato Farming: यूपी में सितंबर का महीना आलू की फसल के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. ऐसे में इस समय आलू की खेती कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. साथ ही किसान आलू के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मिनी मिनी स्प्रिंकलर से सिंचाई कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
Lady Finger Farming: आलू-प्याज की जगह करें भिंडी की खेती, लागत-मेहनत होगी कम, कमाई लाखों मेंLady Finger Farming Profit: भिंडी की खेती से आजकल किसान खूब कमा रहे हैं. इस आर्टिकल में जानें इसकी खेती के लिए कैसी मिट्टी और जलवायु की जरूरत होती है.
Read more »
अक्टूबर के महीने में ऐसे करें मटर की खेती, कम लागत में कमाएं तगड़ा मुनाफाकिसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा पाने के लिए मटर की खेती कर सकते हैं. मटर की खेती के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे अच्छा होता है.
Read more »
अक्टूबर माह में गेहूं के साथ इन फसलों की करें खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई, एक्सपर्ट से जानें बुवाई की ...Agriculture Tips: रबी के सीजन में गेहूं, चना, मक्का जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई कर सकते हैं. इसकी कटाई फरवरी से मार्च माह में हो जाती है. फसलों की बुवाई के लिए खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए. वहीं बीज को उपचारित कर बुआई करने से उत्पादन बेहतर होता है. जैविक खाद के प्रयोग के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का ध्यान रखना जरूरी है.
Read more »
अक्टूबर में किसान करें इस सब्जी की खेती, सर्दियों में होगी बंपर कमाई, जानिए तरीकाCauliflower Cultivation: कृषि विशेषज्ञ शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में फूलगोभी की बाजारों में मांग बढ़ जाती है. किसान अक्टूबर माह में फूल गोभी के पौधे की रोपाई कर दें, जिससे नवंबर से दिसंबर तक फूलगोभी की फसल तैयार हो जाएगी.
Read more »
आलू की फसल में इस तकनीक से करें सिंचाई, कम मेहनत में बंपर होगी पैदावार, होगा दोगुना मुनाफाआलू की फसल किसानों के लिए सोने की खान मानी जाती है लेकिन इसकी देखभाल में जरा सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती है. सही जल प्रबंधन और फसल की सुरक्षा से आलू की पैदावार को आसमान की ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है. मिनी स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीक ने सिंचाई को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी जबरदस्त इजाफा किया है.
Read more »
