Photos में देखिए कानपुर हादसे का दर्दनाक मंजर, एक साथ उठीं पांच अर्थियां; हर किसी की आंखें हुईं नम

Kanpur-City-General News

Photos में देखिए कानपुर हादसे का दर्दनाक मंजर, एक साथ उठीं पांच अर्थियां; हर किसी की आंखें हुईं नम
Kanpur AccidentKanpur NewsUp News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

कानपुर के पनकी में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को हुए इस हादसे में पीएसआइटी के चार छात्र-छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस हादसे ने पूरे शहर को गमगीन कर दिया...

जागरण संवाददाता, कानपुर। मेरी बेटी सो रही है उसे मत जगाओ, मेरे लाल को मुझसे दूर मत ले जाओ। कलेजे के टुकड़े और आंखों के तारों की जब अर्थियां उठी तो पूरा चंद्र नगर मुहल्ला रो पड़ा। पनकी हादसे में सोमवार को कार सवार पीएसआइटी के चार छात्र-छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। देर शाम सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो स्वजन ने पूरी रात रो-रोकर काटी कि कब सुबह हो और उनका अंतिम संस्कार हो। मंगलवार सुबह सबसे पहले सतीश, प्रतीक और गरिमा के शव निकले। इसके बाद चालक विजय और छात्रा आयुषी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सभी का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। कानपुर-इटावा हाईवे पर हुआ था हादसा दशहरे पर तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कॉलेज जा रहे कार सवार चार छात्र-छात्राओं को सचेंडी-भौंती हाईवे पर सरिया लड़े डंपर ने टक्कर मार दी थी जिससे चार छात्र-छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। सभी भौंती स्थित पीएसआइटी कालेज के छात्र थे और चकेरी के सनिगवां केडीए कालोनी के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में छात्र प्रतीक सिंह, सतीश कुमार, गरिमा त्रिपाठी और आयुषी पटेल व चालक विजय साहू थे। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद एक-एक करके सभी के शव उनके घरों को पहुंचे तो स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अपने इकलौते बेटे और बेटी तो किसी ने अपने पति के खोने के गम में पूरी रात रो-रोकर काटी। इकलौते बेटे प्रतीक की मौत से दोनों बहनें पारुल और काजल रो-रोकर बदहवास हो गई। वहीं चालक विजय साहू की पत्नी सुमन रो रो कर बोली कि करवा चौथ के एक सप्ताह पहले उसका सुहाग उजड़ गया अब वह कैसे व्रत रखेगी। स्वजन को उनके रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग किसी तरह ढांढ़स बंधा रहे थे। स्वजन रो-रोकर कह रहे थे कि सभी बच्चों ने धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाने की प्लानिंग की थी और एक हादसे में सब कुछ तबाह कर दिया। इस हादसे ने उन्हें ऐसा गम दिया है जिसे वह जीवन में कभी भुला नहीं पाएंगे। मंगलवार सुबह पहले सतीश, प्रतीक सिंह और गरिमा के शव और इसके बाद चालक विजय साहू और आयुषी पटेल का शव चकेरी पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जिन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मुहल्ले के लोग भी पहुंचे। सभी लोगों का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसे भी पढ़ें: यूपी में अब पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने मानकों में क‍िया बदलाव इसे भी पढ़ें: कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत.

जागरण संवाददाता, कानपुर। मेरी बेटी सो रही है उसे मत जगाओ, मेरे लाल को मुझसे दूर मत ले जाओ। कलेजे के टुकड़े और आंखों के तारों की जब अर्थियां उठी तो पूरा चंद्र नगर मुहल्ला रो पड़ा। पनकी हादसे में सोमवार को कार सवार पीएसआइटी के चार छात्र-छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। देर शाम सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो स्वजन ने पूरी रात रो-रोकर काटी कि कब सुबह हो और उनका अंतिम संस्कार हो। मंगलवार सुबह सबसे पहले सतीश, प्रतीक और गरिमा के शव निकले। इसके बाद चालक विजय और छात्रा आयुषी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सभी का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। कानपुर-इटावा हाईवे पर हुआ था हादसा दशहरे पर तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कॉलेज जा रहे कार सवार चार छात्र-छात्राओं को सचेंडी-भौंती हाईवे पर सरिया लड़े डंपर ने टक्कर मार दी थी जिससे चार छात्र-छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। सभी भौंती स्थित पीएसआइटी कालेज के छात्र थे और चकेरी के सनिगवां केडीए कालोनी के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में छात्र प्रतीक सिंह, सतीश कुमार, गरिमा त्रिपाठी और आयुषी पटेल व चालक विजय साहू थे। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद एक-एक करके सभी के शव उनके घरों को पहुंचे तो स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अपने इकलौते बेटे और बेटी तो किसी ने अपने पति के खोने के गम में पूरी रात रो-रोकर काटी। इकलौते बेटे प्रतीक की मौत से दोनों बहनें पारुल और काजल रो-रोकर बदहवास हो गई। वहीं चालक विजय साहू की पत्नी सुमन रो रो कर बोली कि करवा चौथ के एक सप्ताह पहले उसका सुहाग उजड़ गया अब वह कैसे व्रत रखेगी। स्वजन को उनके रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग किसी तरह ढांढ़स बंधा रहे थे। स्वजन रो-रोकर कह रहे थे कि सभी बच्चों ने धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाने की प्लानिंग की थी और एक हादसे में सब कुछ तबाह कर दिया। इस हादसे ने उन्हें ऐसा गम दिया है जिसे वह जीवन में कभी भुला नहीं पाएंगे। मंगलवार सुबह पहले सतीश, प्रतीक सिंह और गरिमा के शव और इसके बाद चालक विजय साहू और आयुषी पटेल का शव चकेरी पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जिन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मुहल्ले के लोग भी पहुंचे। सभी लोगों का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसे भी पढ़ें: यूपी में अब पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने मानकों में क‍िया बदलाव इसे भी पढ़ें: कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kanpur Accident Kanpur News Up News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Hindi News Kanpur Etawah Highway Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान सुपरफास्ट: एक CLICK में देखें राजस्थान की महत्वपूर्ण खबरें| 16 सितम्बरराजस्थान सुपरफास्ट: एक CLICK में देखें राजस्थान की महत्वपूर्ण खबरें| 16 सितम्बरZee Rajasthan के साथ आज राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण खबरों को एक क्लिक में देखिए। इस वीडियो में आप राज्य में घटी सभी प्रमुख घटनाओं और सुर्खियों को जान पाएंगे।
Read more »

Chittorgarh में एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थियां, वजह जानकर फट जाएगा कलेजाChittorgarh में एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थियां, वजह जानकर फट जाएगा कलेजाChittorgarh News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखण्ड क्षेत्र के सांवलिया खेड़ा गांव में भैंस चराने गए दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. भैंस चराने के दौरान दोनों ही नहाने के लिए तालाब के पानी में उतरे थे. अधिक गहराई में जाने के कारण दोनों ही डूब गए.
Read more »

50 के बाद भी दिखेंगे जवान अगर सुबह उठकर कर लिए ये काम50 के बाद भी दिखेंगे जवान अगर सुबह उठकर कर लिए ये कामAnti Ageing Tips: लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत हर किसी में होती है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ झुर्रियां, त्वचा की चमक खत्म होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
Read more »

रोहतास में बड़ा हादसा, सोन नदी में नहाते समय पांच बच्चों की डूबने से मौत, दो की तलाश जारीरोहतास में बड़ा हादसा, सोन नदी में नहाते समय पांच बच्चों की डूबने से मौत, दो की तलाश जारीरोहतास जिले के तुंबा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सोन नदी में नहाते समय पांच बच्चों की डूबने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Chitrakoot News: चित्रकूट में देर रात भयानक सड़क हादसे में 3 बाइक सवार युवकों की मौतChitrakoot News: चित्रकूट में देर रात भयानक सड़क हादसे में 3 बाइक सवार युवकों की मौतचित्रकूट में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युगों की मौत हो गई.
Read more »

अपनी जन्मभूमि साहनेवाल का रेलवे स्टेशन और गलियां देख आंसुओं में डूब गए धर्मेंद्र, बेटे और पोते की भी आंखें हुईं नमअपनी जन्मभूमि साहनेवाल का रेलवे स्टेशन और गलियां देख आंसुओं में डूब गए धर्मेंद्र, बेटे और पोते की भी आंखें हुईं नमबॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र एक रियलिटी शो पर पहुंचे यहां कंटेस्टेंट्स ने उनके लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर धरम पाजी की आंखें नम हो गईं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:04:39