ओएनजीसी में अप्रेंटिसशिप के कुल 2743 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, अब वे 17 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 नवंबर, 2025 कर दिया गया है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2743 योग्य अप्रेंटिस युवाओं की भर्ती की जाएगी। पात्रता मानदंड अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास आईटीआई, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 06 नवंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदावोरं को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। इतना मिलेगा स्टाइपेंड ग्रेजुएट अप्रेंटिस: प्रतिमाह 12,300 रुपये दो वर्षीय डिप्लोमा अप्रेंटिस: 10,900 रुपये ट्रेड अप्रेंटिस : 8,200 रुपये ट्रेड अप्रेंटिस : 9,600 रुपये ट्रेड अप्रेंटिस : 10,560 ऐसे करें अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रेंटिसशिप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवा यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ओएनजीसी की अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.
gov.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करके फॉर्म को भर लें। अब निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। यह भी पढ़ें: SSC CPO SI 2025: एसएससी ने एसआई के लिए शुरू की सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा, 17 नवंबर से लिंक होगा एक्टिव
ONGC Apprentice Recruitment Apprenticeshipindia.Gov.In Ongc Apprentice Vacancy Ongc Apprentice Vacancy 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gaura Bauram vidhan sabha chunav 2025 voting: इस हॉट सीट पर तीन बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदानBihar election voting 2025: गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनावों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 46.
Read more »
आज की दुल्हन मोरपाल! अंता उपचुनाव में भाजपा के रोड शो और रथ पर सवार हुए भजनलाल-वसुंधरा, पढ़ें सियासी अपडेटRajasthan Anta Bypoll 2025: राजस्थान अंता उपचुनाव 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संयुक्त रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए समर्थन मांगा।
Read more »
UP Home guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45000 पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जल्द होंगे शुरूउत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होंगे। साथ कक्षा दसवीं उत्तीर्ण उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Read more »
CAT 2025 Exam Date OUT: कैट परीक्षा की तारीख, शेड्यूल और समय जारी, फटाफट ऐसे कर लें चेक!CAT 2025 Exam: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की परीक्षा तारीख, शेड्यूल और समय जारी कर दिया है.
Read more »
IIT Recruitment 2025: 50 की उम्र वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 2.15 लाख रुपये तक सैलरी; जानें क्या है आवेदन प्रक्रियाIIT Gandhinagar Recruitment 2025: आपकी उम्र अगर 50 साल तक की हो चुकी है तो चिंता न करें क्योंकि सरकारी नौकरी के अवसर आपके लिए भी है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कई पदों पर भर्ती निकली है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Read more »
Prasar Bharati Recruitment 2025: पत्रकारों की लगेगी सरकारी नौकरी! सरकार के इस न्यूज चैनल में निकली भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई प्रोसेसPrasar Bharati Recruitment 2025: क्या आप एक पत्रकार हैं? सरकारी न्यूज चैनल में नौकरी करना चाहते हैं? अगर हां, तो मौका अच्छा है. दरअसल, प्रसार भारती ने नई भर्तियां निकाली हैं. आइए योग्यता और आवेदन का तरीका जानते हैं.
Read more »
