Operation Sindoor : नए एयरोस्टेट से शक्तिशाली बनेगा भारत, चीन और पाकिस्तान पर रहेगी निगरानी

Agra-City-State News

Operation Sindoor : नए एयरोस्टेट से शक्तिशाली बनेगा भारत, चीन और पाकिस्तान पर रहेगी निगरानी
Agra NewsAgra Latest NewsAgra News In Hindi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

Indian AirForce स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट के प्रारंभिक परीक्षण पूरी तरह से सफल रहे हैं। एक से डेढ़ वर्ष में नया एयरो स्टेट विकसित हो जाएगा। इससे 80 हजार फीट की ऊंचाई से चीन और पाकिस्तान सीमा पर कम खर्च में निगरानी रखी जा सकेगी। इससे संचार सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को मजबूती...

अमित दीक्षित, आगरा : रक्षा क्षेत्र में भारत आत्म निर्भरता की ओर एक और मजबूत कदम आगे बढ़ा रहा है। सीमा पर पाकिस्तान की लगातार आतंकवाद पोषित हरकतों का भारत ने मजबूती के साथ और माकूल जवाब दिया है। हाल के आपरेशन सिंदूर के साथ पहले की भारतीय सैन्य कार्रवाई में भारतीय वायुसेना की अहम भूमिका रही है। भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने की दिशा में हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नित नए कदम उठा रहा है। अब उपलब्धि स्वदेशी एयरोस्टेट की है। स्ट्रेटो स्फेरिक एयरोस्टेट के प्रारंभिक परीक्षण पूरी तरह से सफल रहे हैं। एक से डेढ़ वर्ष में नया एयरो स्टेट विकसित हो जाएगा। इससे 80 हजार फीट की ऊंचाई से चीन और पाकिस्तान सीमा पर कम खर्च में निगरानी रखी जा सकेगी। नए एयरोस्टेट से भारत शक्तिशाली बनेगा और अमेरिका, रूस, चीन , फ्रांस जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। इससे युद्ध या फिर किसी दैवीय आपदा से निपटने में भी मदद मिलेगी। इससे संचार, सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को मजबूती मिलेगी। एडीआरडीई के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2000 में एयरो स्टेट विकसित करना शुरू किया था। आकाश सहित अन्य एयरो स्टेट तैयार कर कीठम झील के पास, मलपुरा ड्रापिंग जोन और जीत सिंह स्टेडियम में परीक्षण किए गए। यह एयरो स्टेट केबिल से भूमि पर रखे प्लेटफार्म से जुड़े होते थे। यह एक हजार फीट से अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकते थे। धीरे-धीरे एयरो स्टेट की दुनिया में बदलाव होते रहे और ऊंचाई को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। पांच से सात साल पूर्व स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट पर कार्य चालू हुआ। एडीआरडीई के पूर्व निदेशक डा.

एके सक्सेना ने बताया कि नए एयरो स्टेट के प्रारंभिक परीक्षण सफल रहे हैं। अब आगे के परीक्षण चल रहे हैं। एयरो स्टेट का आकार दस हजार क्यूबिक मीटर से अधिक होगा। 80 हजार फीट की ऊंचाई से यह निगरानी रख सकेगा। जिस ऊंचाई पर इसे स्थापित किया जाएगा, वहां हवा की गति शून्य होगी। ऐसे में यह एयरो स्टेट एक ही जगह पर रहेगा। यह अधिकतम तीन माह तक आसमान में रहेगा। क्यों पड़ी आवश्यकता चीन और पाकिस्तान की सीमा निगरानी पर भारत विशेष ध्यान दे रहा है। सैटेलाइट की भी मदद ली जा रही है। स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट से कम खर्चे में निगरानी करना आसान हो जाएगा। खासकर सैनिकों या फिर वाहनों का मूवमेंट जल्द पता चल सकेगा। इससे समय पर आगे की रणनीति बन सकेगी। यह होगा लाभ स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट अभी तक अमेरिका सहित चुनिंदा देशों के पास है। अगर यह एयरो स्टेट विकसित हो जाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय के साथ अंतरराज्यीय सीमा की निगरानी भी आसानी से हो सकेगी। इससे आपरेशन सिंदूर जैसे आपरेशन करने में भी मदद मिलेगी। यह होगी खासियत स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट में हाई डेफिशियंसी के कैमरे, संचार की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं, निगरानी प्रणाली के लिए सेंसर सहित अन्य उपकरण लगे होंगे। एयरो स्टेट में छोटी और बड़ी मिलाकर आधा दर्जन से अधिक मोटर भी लगी होंगी। पूरा एयरो स्टेट सोलर एनर्जी से चलेगा। अलग अलग वाट के सोलर पैनल लगे होंगे। इसमें सिर्फ हीलियम गैस का ही प्रयोग किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से इसे एक से दूसरे हिस्से में तेज गति से शिफ्ट भी किया जा सकेगा। ड्रोन की पहुंच से रहेगा बाहर पूर्व निदेशक डा. एके सक्सेना ने बताया कि स्ट्रेटो स्फेरिक एयरो स्टेट ड्रोन की पहुंच से बाहर रहेगा। यहां तक मिसाइल से इसे नुकसान पहुंचने की आशंका कम है। मुख्य वजह 80 हजार फीट की ऊंचाई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Agra News Agra Latest News Agra News In Hindi Agra Samachar Operation Sindoor Indian Airforce Aerostat UP News Indian Airforce News Agra ADRDE एयरोस्टेट चीन पाकिस्तान Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय मिसाइलों के गिरते ही दहशत में दिखे आतंकी, देखें हमले के बाद का पहला वीडियोभारतीय मिसाइलों के गिरते ही दहशत में दिखे आतंकी, देखें हमले के बाद का पहला वीडियोIndia Air Strikes on Pakistan LIVE: पाकिस्तान पर भारत की LIVE Air Strike | Operation Sindoor
Read more »

Operation Sindoor: क्या पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों के बाद KKR vs CSK मैच होगा स्थगित ? जानिए !Operation Sindoor: क्या पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों के बाद KKR vs CSK मैच होगा स्थगित ? जानिए !Operation Sindoor, Will KKR vs CSK Be Postponed : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों पर जोरदार हमला किया है.
Read more »

BLA ने पाकिस्तानी आर्मी पर किया बड़ा हमला, 14 सैनिकों के मारे जाने की खबरBLA ने पाकिस्तानी आर्मी पर किया बड़ा हमला, 14 सैनिकों के मारे जाने की खबरOperation Sindoor के बाद भारत से मिली चोट को पाकिस्तान सहला ही रहा था कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी पर बड़ा हमला हो गया है.
Read more »

'मैं बहुत चिंतित हूं': आतंक पर भारत की चोट, पाक की गीदड़भभकी पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष क्या बोले?'मैं बहुत चिंतित हूं': आतंक पर भारत की चोट, पाक की गीदड़भभकी पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष क्या बोले?Operation Sindoor: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भारत और पाकिस्तान से बढ़ती शत्रुता को कम करने के अलावा और क्या कहा है, यहां पढ़िए.
Read more »

पहले तो किया पाकिस्तान का सपोर्ट, अब सीजफायर का क्रेडिट लेने भी लपका चीनपहले तो किया पाकिस्तान का सपोर्ट, अब सीजफायर का क्रेडिट लेने भी लपका चीनOperation Sindoor: पहले तो किया पाकिस्तान का सपोर्ट, अब सीजफायर का क्रेडिट लेने भी लपका चीन
Read more »

जिन्ना ने बनाया पाकिस्तान, वो बन गई... ऑपरेशन सिंदूर में अब आगे क्या रविशंकर प्रसाद ने बतायाजिन्ना ने बनाया पाकिस्तान, वो बन गई... ऑपरेशन सिंदूर में अब आगे क्या रविशंकर प्रसाद ने बताया'Operation Sindoor' और सेना की वीरता पर Ravi Shankar Prasad से खास बातचीत | NDTV EXCLUSIVE
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:22:56