OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च होगा लेकिन हाल ही में OnePlus 7 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।
खास बातेंवनप्लस 7 प्रो के नेब्यूला ब्लू, मिरर ग्रे और आलमंड तीन कलर वेरिएंट उतारे जा सकते हैं। तीनों वेरिएंट के रेंडर पहले ही लीक हो चुके हैं। अब हाल ही में OnePlus 7 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार, वनप्लस 7 प्रो के तीन रैम और स्टोरेज मॉडल हो सकते हैं। वनप्लस 7 प्रो डुअल-सिम सपोर्ट, 48 मेगापिक्सल सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एनएफसी कनेक्टिविटी से लैस हो सकता है। वनप्लस 7 प्रो के सभी स्पेसिफिकेशन स्लैशलीक पर लीक हो गए हैं। लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि डुअल-सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित ऑक्सीज़न ओएस के साथ आएगा। इसमें 6.
67 इंच फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 516 पिक्सल प्रति इंच है और यह अधिकतम 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus 7 Pro के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और तीसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। वनप्लस 7 प्रो यूएफएस 3.0 से लैस हो सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर हो सकता है जिसका अपर्चर एफ/1.6 है। दूसरा 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है जो अपर्चर एफ/2.2 से लैस हो सकता है। तीसरा सेंसर अपर्चर एफ/2.4 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। रियर कैमरा डुअल-एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस , लेज़र ऑटोफोकस और कंटीन्यूअस ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड/60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4के वीडियो, 30 फ्रेम प्रति सेकेंड/60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पी रिजॉल्यूशन की वीडियो, 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 720 पी रिजॉल्यूशन की वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 पॉप-अप कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/2.0 हो सकता है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080पी रिजॉल्यूशन की वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। OnePlus 7 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Warp चार्ज 30 से लैस हो सकती है। टिप्पणियांएक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जेस्चर सेंसर, ब्राइटनेस सेंसर और कंपास जैसे सेंसर फोन में दिए जा सकते हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम हो सकता है। OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर्स सपोर्ट के साथ आ सकता है। OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च होगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। फिलहाल यह सभी लीक हुई जानकारी है। फोन के लॉन्च में अब ज्यादा समय शेष नहीं है तो ऐसे में आपको फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए अधिक इंतज़ार नहीं करना होगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus 7 Pro बेंचमार्क साइट पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्टOnePlus 7 Pro को कंपनी द्वारा 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।
Read more »
आज से शुरू होगी OnePlus 7 Pro के लिए प्री-बुकिंग, देना होगा 1 हजारवनप्लस अपने वनप्लस 7 सीरीज की लॉन्चिंग 14 मई को बेंगलुरू में करने जा रहा है. इससे पहले कंपनी शुक्रवार यानी आज इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग की शुरुआत करने जा रही है.
Read more »
OnePlus 7 Pro के लिए बुकिंग शुरू, 40 हजार रुपये हो सकती है कीमतदोनों फोन को 14 मई को बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने भारत में OnePlus 7 Pro
Read more »
OnePlus 7 Pro की तस्वीरें लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलकOnePlus 7 Pro के रेंडर्स लीक हुए हैं। स्मार्टफोन के नेब्यूला ब्लू और मिरर ग्रे कलर वेरिएंट दो अलग-अलग सोर्स से सार्वजनिक हुए हैं। रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पहले लीक हो चुकी तस्वीरों से मेल खाते हैं।
Read more »
OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरूOnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
Read more »
OnePlus 7 Pro की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होने का दावाOnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 52,999 रुपये होगा।
Read more »
OnePlus 7 Pro जीतने का मौका, 14 मई को हो रहा है लॉन्चOnePlus 7 Pro लॉन्च में अब हफ्ते भर बचे हैं और कंपनी ने लोगों से इसके स्पेसिपिकेशन्स को गेस करने को कहा है. सही गेस करने वालों को ये फोन जीतने का मौका मिल सकता है.
Read more »
OnePlus 7 Pro के एक खास कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीकवनप्लस 7 (OnePlus 7) और वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) स्मार्टफोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हो गए हैं।
Read more »
ZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G और Blade A7 हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशनZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G, Blade A7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Read more »
