OnePlus 7 Pro की कीमत को लेकर दावा, 14 मई को होना है लॉन्च
खास बातेंभारत में लॉन्च किए जाने से पहले OnePlus 7 Pro की कीमत लीक हो गई है। नए OnePlus फोन की सेल भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में शुरू होगी। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हुई थी। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कपनी 15,000 रुपये की स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है। बता दें कि OnePlus 7 Pro को 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किया जाना है। अहम खासियतों की बात करें तो नया फ्लैगशिप हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले कर्व्ड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि इसके अलावा वनप्लस 7 प्रो का टॉप मॉडल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा और इसे भारत में 57,999 रुपये में बेचा जाएगा। वनप्लस 7 प्रो की लीक हुई कीमत OnePlus 7 के दाम की तुलना में बहुत ज़्यादा है। अनुमान लगाया गया है कि भारत में वनप्लस 7 की शुरुआती कीमत 39,500 रुपये होगी। अग्रवाल ने यह भी कहा है कि लॉन्च से दौरान कीमत में बदलाव हो सकता है। खुलासा हआ है कि फोन मिरर ग्रे, नेब्यूला ब्लू और ऑलमॉन्ड कलर में आएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जो ग्राहक OnePlus 7 Pro के आधारिक लॉन्च का इंतज़ार नहीं कर सकते। वे अमेज़न इंडिया पर जाकर इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वनप्लस 7 प्रो को प्री-बुक करने के लिए ग्राहक को 1,000 रुपये का वनप्लस 7 सीरीज़ अमेज़न पे ईमेल गिफ्ट कार्ड 8 मई से पहले खरीदना होगा। इसे स्मार्टफोन खरीदने के दौरान रीडीम किया जा सकेगा। इसके अलावा मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी पाने के लिए प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वनप्लस 7 प्रो को पहली सेल शुरू होने के 60 घंटे के अंदर खरीदना होगा। स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी 6 महीने की है। टिप्पणियांOnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन लेटेस्ट लीक के अनुसार, OnePlus 7 Pro में 6.
7 इंच का डिस्प्ले , आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 4,000 एमएएच की बैटरी जो Wrap चार्ज 30 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं- इसमें अपर्चर एफ/1.6 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस जिसका अर्पचर एफ/2.4 और 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस हो सकता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और 12 जीबी रैम से है लैसनूबिया रेड मैजिक 3 की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) से शुरू होती है। Red Magic 3 गेमिंग फोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Read more »
Realme 3 का नया वेरिएंट 2 मई को होगा भारत में लॉन्चOppo के सब-ब्रांड रियलमी (Realme) ने घोषणा की है कि रियलमी 3 (Realme 3) का नया 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जाएगा।
Read more »
Poco F1 128GB मॉडल की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौतीपोको एफ1 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये और
Read more »
Xiaomi के इस फोन पर मिल रही है भारी छूटशियामी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पोको एफ1 के 128 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत में 2000 रुपए की भारी कटौती की है।
Read more »
OnePlus 7 Pro बेंचमार्क साइट पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्टOnePlus 7 Pro को कंपनी द्वारा 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।
Read more »
Airtel ने उतारा 299 रुपये वाला रीचार्ज प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5 जीबी डेटाAirtel के नए 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें सब्सक्राइबर्स को अमेज़न प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी।
Read more »
Realme 3 Pro की दूसरी सेल आज, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्सभारत में रियलमी 3 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Read more »
Oppo A3s के दोनों ही वेरिएंट के दाम हुए कमः रिपोर्टOppo A3s के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट के 2 जीबी रैम मॉडल को 7,990 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 9,990 रुपये में खरीद पाएंगे।
Read more »
Samsung Galaxy M40 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैमSamsung Galaxy M40 को SM-M405F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा।
Read more »
Vivo S1 Pro लॉन्च, 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैसVivo S1 Pro की कीमत 2,698 चीनी युआन (करीब 27,700 रुपये) है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी की साइट पर 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को इसी कीमत में लिस्ट किया गया है।
Read more »
OnePlus 7 Pro: क्या भारतीय यूजर्स 50 हजार रुपये में वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदने के लिए तैयार हैं?OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट
Read more »
