Oil Imports: हरदीप पुरी बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा, लेकिन आयात अब भी महत्वपूर्ण

Oil Imports News

Oil Imports: हरदीप पुरी बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा, लेकिन आयात अब भी महत्वपूर्ण
Hardeep PuriPetroleum ImportBusiness News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्वच्छ ऊर्जा और घरेलू ईंधन उत्पादन में भारत की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि देश अब भी अपनी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्वच्छ ऊर्जा और घरेलू ईंधन उत्पादन में भारत की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि देश अब भी अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। पेट्रोलियम मंत्री ने जैव ऊर्जा और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की प्रगति पर कहा, "हमारे पास पहले से ही 113 संपीड़ित बायोगैस संयंत्र कार्यरत हैं और 73 निर्माणाधीन हैं।" मंत्री ने यहां राष्ट्रीय राजधानी में पायनियर बायोफ्यूल्स 360 शिखर सम्मेलन के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, "यदि आप बाजार में आने वाले कार मॉडलों को देखें, तो पाएंगे कि उनमें से कई नए मॉडल सीएनजी-संगत हैं। इसलिए यह एक सफलता की कहानी है।" पुरी ने ऊर्जा पहुंच में प्रगति के एक अन्य उदाहरण के रूप में भारत के लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस वितरण की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, "आज हम सभी आंकड़ों से उलट चल रहे हैं। देश में 33.

5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना के तहत 10.5 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं, फिर भी हम अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करते हैं।" आयात पर निर्भरता को स्वीकार करते हुए, पुरी ने दोहराया कि देश घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी रिफाइनरियां अधिक उत्पादन करने जा रही हैं। हम अन्वेषण और उत्पादन में और अधिक काम करने जा रहे हैं।" प्राकृतिक गैस के बारे मंत्री पुरी ने कहा कि घरेलू उत्पादन में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा, "हां, हमारा उत्पादन प्रति वर्ष 18 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, लेकिन फिर भी हम अब भी लगभग 50 प्रतिशत आयात कर रहे हैं।" मंत्री पुरी ने आत्मनिर्भर भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "भारत जैसा देश, जिसके सामने ये चुनौतियां हैं, आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा। इस बीच, हम आयात करेंगे, अपना उत्पादन बढ़ाएँगे, और हमने अपने आयात स्रोतों में पहले ही विविधता ला दी है।" भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है, जिसकी प्रतिदिन लगभग 5.4 मिलियन बैरल तेल की मांग है। भारत आज अपनी तेल ज़रूरतों का 80 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की 50 प्रतिशत आपूर्ति आयात से करता है। भारत अब अपनी मांग पूरी करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा देशों से, यानी लगभग 40 देशों से, तेल और गैस का आयात कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Hardeep Puri Petroleum Import Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News पेट्रोलियम निर्यात

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या पसंदीदा हेल्दी ड्रिंक आपके दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं?क्या पसंदीदा हेल्दी ड्रिंक आपके दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं?डेंटिस्ट बताते हैं कि दांतों की परत का पतला या कमज़ोर होना अब दुनियाभर में बहुत आम समस्या बन गया है और यह तेजी से बढ़ भी रहा है.
Read more »

सरकार ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भी नागरिकों को सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की : हरदीप पुरीसरकार ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भी नागरिकों को सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की : हरदीप पुरीसरकार ने वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भी नागरिकों को सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की : हरदीप पुरी
Read more »

स्वामीनॉमिक्स: क्या ट्रंप के टैरिफ के तूफान से बच पाएगा भारत? बज गई खतरे की घंटी, सताने लगा आर्थिक मंदी का डरस्वामीनॉमिक्स: क्या ट्रंप के टैरिफ के तूफान से बच पाएगा भारत? बज गई खतरे की घंटी, सताने लगा आर्थिक मंदी का डरTrump Tariff and India: भारत की अर्थव्यवस्था में पिछले कुछ सालों में अच्छी बढ़त हुई है। लेकिन ट्रंप के टैरिफ के कारण अब कुछ चिंताएं भी सामने आ रही हैं।
Read more »

दौसा के सिकराय में रिकॉर्ड बारिश, माधो सागर बांध खाली, किसानों में निराशादौसा के सिकराय में रिकॉर्ड बारिश, माधो सागर बांध खाली, किसानों में निराशादौसा में मानसून की जोरदार बारिश, 12 बांध लबालब, लेकिन माधो सागर अब भी खाली
Read more »

विकसित, विश्व गुरु भारत कभी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, केरल में बोले मोहन भागवतविकसित, विश्व गुरु भारत कभी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, केरल में बोले मोहन भागवतविकसित, विश्व गुरु भारत कभी भी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, केरल में बोले मोहन भागवत
Read more »

13 साल बाद 'मातोश्री' में राज ठाकरे की मौजूदगी, उद्धव बोले- खुशी कई गुना बढ़ गई13 साल बाद 'मातोश्री' में राज ठाकरे की मौजूदगी, उद्धव बोले- खुशी कई गुना बढ़ गई13 साल बाद 'मातोश्री' में राज ठाकरे की मौजूदगी, उद्धव बोले- खुशी कई गुना बढ़ गई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:29