ओडिशा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश और अन्य लाभ प्राप्त करने का पूरा अधिकार है. एक महिला कर्मचारी की याचिका पर यह निर्णय आया, जिसमें उन्हें 180 दिनों का मातृत्व अवकाश नहीं दिया गया था.
ओडिशा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा कि सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी अन्य महिलाओं की तरह मातृत्व अवकाश और अन्य लाभ प्राप्त करने का पूरा अधिकार है. अदालत ने यह फैसला एक ओएफएस महिला अधिकारी सुप्रिया जेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया.
महिला अधिकारी ने 2020 में याचिका दायर की थी. बता दें, सुप्रिया जेना सेरोगेसी से मां बनी थी पर उनके अधिकारियों ने उन्हें 180 दिनों का मातृत्व अवकाश नहीं दिया. इसके खिलाफ उन्होंने न्याय के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया. यह है मामलासुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि बच्चे की देखभाल के लिए एक महिला को मातृत्व अवकाश दिया जाता है. वहीं एक साल की उम्र तक के बच्चे को गोद लेने वाली महिा कर्मी को 180 दिनों का अवकाश मिलता है. लेकिन सरोगेसी से हुए बच्चे की देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश का प्रावधान नहीं है. यह भी पढ़ें- मार्क जुकरबर्ग ने अनोखे अंदाज में जताया अमेरिका से प्यार, रॉकिंग अवतार देख चौंक गए लोग, धमाल मचा रहा ये Video सरोगेसी से मां बनी महिला को सुविधाएं न देना अनुचितअदालत की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि अगर सरकार गोद लेने वाली महिला को मातृत्व अवकाश दे सकती है तो सरोगेसी से पैदा हुए बच्चे की मां को क्यों नहीं. उन्हें मातृत्व अवकाश न देना पूर्णरूप से अनुचित है. कोर्ट ने फैसला दिया कि सभी मां बनने वाली महिलाओं के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए फिर वह चाहे सरोगेसी से मां बने या किसी और तरह से. अदालत ने कहा कि मातृत्व अवकाश के चलते मां अपने बच्चे के साथ आत्मीय और प्रेमपूर्ण वातावरण बनाती है, जिससे मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है. राज्य सरकार को अदालत का निर्देश अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि महिला याचिकाकर्ता को तीन माह के अंदर 180 दिनों का मातृत्व अवकाश प्रदान करे. अदालत ने विभाग को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने नियमों में इसे भी शामिल करें, जिससे सरोगेसी और समान्य तरीके से पैदा हुए बच्चे सामान हों. अदालत ने कहा कि सरोगेसी कराने वाली मां को सभी समान लाभ दिए जाएं. यह भी पढ़ें- Britain Results: प्रधानमंत्री मोदी ने कीर स्टार्मर को दी जीत की बधाई, ऋषि सुनक को दिया ये संदेश
Surrogacy Maternity Leave Supriya Jena Case Maternity Benefits Women Employees Rights Surrogacy Surrogacy Law India Maternity Leave Surrogacy Mothers न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वीके पांडियन ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, बताए जा रहे थे पटनायक के उत्तराधिकारीओडिशा में वीके पांडियन ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। लगातार हो रही आलोचना के बीच उनकी तरफ से यह फैसला लिया गया है।
Read more »
Odisha: राजनाथ-भूपेंद्र तय करेंगे ओडिशा का मुख्यमंत्री; भाजपा संसदीय बोर्ड ने दोनों को पर्यवेक्षक बनायाOdisha: राजनाथ-भूपेंद्र तय करेंगे ओडिशा का मुख्यमंत्री; भाजपा संसदीय बोर्ड ने दोनों को पर्यवेक्षक बनाया BJP appoints Rajnath Singh and Bhupendra Yadav as observers for Odisha CM electing
Read more »
Explainer: 'आरक्षण के भीतर आरक्षण' पर क्यों हो रही बहस, इसका क्या है मतलब?बिहार सरकार का आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 फीसदी किए जाने का फैसला पटना हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया
Read more »
पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दे रहा था जवान, CRPF ने कर दिया बर्खास्त, अब हाईकोर्ट ने उसी के हक में सुनाया फैसलापंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में सीआरपीएप जवान के हक में फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने जवान को नौकरी से बर्खास्त करने के सीआरपीएफ के आदेश को रद्द कर दिया है
Read more »
Maternity Leaves: अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन; पिता को भी 15 दिन छुट्टीMaternity Leaves: अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन; पिता को भी 15 दिन छुट्टी
Read more »
Odisha: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादास्पद बयान, भगवान जगन्नाथ से की CM मोहन माझी की तुलनाOdisha: ओडिशा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की।
Read more »
