Odisha: ओडिशा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की।
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ , भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की। भगवान जगन्नाथ से की सीएम मोहन चरण माझी की तुलना आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ओडिशा में भाजपा के 78 विधायकों और 20 सांसदों ने जीत हासिल की है। इस वजह से राज्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा ‘ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और दो उप मुख्यमंत्री के वी सिंह देव और पार्वती पारिदा भगवान जगन्नाथ , भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की तरह हैं। इन सभी के कंधों पर राज्य के विकास की जिम्मेदारी है।’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि नया ओडिशा विकसित भारत के सपने को सच करने में मदद करेगा। ओडिशा में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजना पर होगा काम- अश्विनी वैष्णव इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा को अगले पांच वर्षों में भारतीय रेल द्वारा बड़ी सौगातें दी जाएंगीं। वैष्णव का कहना है कि अगले पांच वर्षों में ओडिशा में एक लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बीजू जनता दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार ने ओडिशा में रेल के क्षेत्र में विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब राज्य में और केंद्र में भाजपा और बीजद की डबल इंजन सरकार है। अब अगले पांच वर्षों में राज्य में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजू जनता दल पर साधा निशाना अश्विनी वैष्णव ने कहा पूर्व में ओडिशा के लिए कई बड़ी रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन, बीजद सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी की गई। उन्होंने आगे कहा ‘अब डबल इंजन सरकार राज्य में रेल परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगी।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान ओडिशा के लिए रेल बजट में 800 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जबकि मोदी सरकार ने दस हजार करोड़ का प्रावधान किया। वैष्णव ने आगे कहा कि बीते 10 वर्षों में ओडिशा में 1,826 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया गया, जो कि श्रीलंका के कुल रेल नेटवर्क से अधिक है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव आगे कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी के लिए 315 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। पिछले वर्ष रथ यात्रा के दौरान 222 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में इलेक्ट्रॉनिक और सेमी-कंडक्टर ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।.
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों की तुलना भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा से की। भगवान जगन्नाथ से की सीएम मोहन चरण माझी की तुलना आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ओडिशा में भाजपा के 78 विधायकों और 20 सांसदों ने जीत हासिल की है। इस वजह से राज्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और दो उप मुख्यमंत्री के वी सिंह देव और पार्वती पारिदा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की तरह हैं। इन सभी के कंधों पर राज्य के विकास की जिम्मेदारी है।’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि नया ओडिशा विकसित भारत के सपने को सच करने में मदद करेगा। ओडिशा में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजना पर होगा काम- अश्विनी वैष्णव इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा को अगले पांच वर्षों में भारतीय रेल द्वारा बड़ी सौगातें दी जाएंगीं। वैष्णव का कहना है कि अगले पांच वर्षों में ओडिशा में एक लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बीजू जनता दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार ने ओडिशा में रेल के क्षेत्र में विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब राज्य में और केंद्र में भाजपा और बीजद की डबल इंजन सरकार है। अब अगले पांच वर्षों में राज्य में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजू जनता दल पर साधा निशाना अश्विनी वैष्णव ने कहा पूर्व में ओडिशा के लिए कई बड़ी रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन, बीजद सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी की गई। उन्होंने आगे कहा ‘अब डबल इंजन सरकार राज्य में रेल परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगी।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान ओडिशा के लिए रेल बजट में 800 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जबकि मोदी सरकार ने दस हजार करोड़ का प्रावधान किया। वैष्णव ने आगे कहा कि बीते 10 वर्षों में ओडिशा में 1,826 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया गया, जो कि श्रीलंका के कुल रेल नेटवर्क से अधिक है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव आगे कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी के लिए 315 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। पिछले वर्ष रथ यात्रा के दौरान 222 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में इलेक्ट्रॉनिक और सेमी-कंडक्टर ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
Odisha Dharmendra Pradhan Odisha Railway Budget Lord Jagannath India News In Hindi Latest India News Updates अश्विनी वैष्णव ओडिशा धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा रेल बजट भगवान जगन्नाथ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Odisha New CM: चौकीदार के बेटे से ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री तक, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं मोहन चरण माझीOdisha New CM: गांव के प्रधान से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक, जानें चौकीदार के बेटे मोहन चरण माझी ने कैसे तय किया संघर्ष से भरा ये सफर
Read more »
Odisha: दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकारOdisha New CM And Deputy CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र के हैं। चौथी बार विधायक बने मोहन 52 साल के हैं। उपमुख्यमंत्री
Read more »
कोई भ्रष्टाचार नहीं, NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर बोले शिक्षा मंत्री Dharmendra PradhanNEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, जानें क्या कहाNEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन आया सामने, जिम्मेदारों को लेकर कही बड़ी बात.
Read more »
NEET-PG Exam Postponed: विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कीNEET-PG Exam Postponed: विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की NEET-PG exams postponed opposition surrounded central government Dharmendra Pradhan resignation demanded
Read more »
NEET: केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले- दो दिन में होगा नीट पीजी की नई तारीख का एलान, भ्रम फैला रही कांग्रेसNEET: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) नीट-पीजी के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
Read more »
