NEET: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) नीट-पीजी के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नीट-पीजी के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। नीट-पीजी उन परीक्षाओं में से एक है, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच एहतियात के तौर पर पिछले सप्ताह रद्द कर दिया गया था। हरियाणा भाजपा की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पंचकूला में प्रधान ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। एक दिन पहले एनटीए ने रद्द की गईं तीन परीक्षाओं की नहीं तारीखें घोषित की थीं। 'चर्चा से भाग रही कांग्रेस, केवल भ्रम फैला रही' नीट के मुद्दे पर प्रधान ने कहा, कांग्रेस चर्चा नहीं चाहती है। वे इससे भाग रहे है। वे केवल अराजकता और भ्रम फैलाना चाहते हैं और संस्थागत तंत्र के पूरे कामकाज में बाधाएं पैदा करना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने खुद उस मुद्दे को संबोधित किया है, जिसके बारे में कांग्रेस बहस करना चाहती है। इस प्रक्रिया में चुनौतियों और कमियों को मानते हुए हमें उन पर गौर करना होगा। 'एनटीए को नया नेतृत्व मिला, सुधार किए गए' शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार की ओर से मैंने साफ कहा है कि हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस छात्रों के मुद्दे का समाधान नहीं करना चाहती। वे चाहते हैं कि मामला जलता रहे। इस तरह के मुद्दे 2014 से पहले भी सामने आए हैं। लेकिन मैं इसे सही नहीं ठहरा सकता। एनटीए को नया नेतृत्व मिला है। इसरो के पूर्व प्रमुख के.
राधाकृष्णन के नेतृत्व में एनटीए में सुधार किए गए हैं। हमने इस मुद्दे को हल करने के लिए एक नया कानून बनाया है और पूरे मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है।उन्होंने कहा, कल परीक्षा की नई तारीखों का एलान किया गया, जिन्हें स्थगित या रद्द कर दिया गया था। नीट-पीजी की नई तारीखों की घोषणा सोमवार-मंगलवार तक की जाएगी। 'डार्कनेट पर लीक हुआ था प्रश्नपत्र' विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है, जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। प्रधान ने कहा था कि प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी। आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ‘नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’ अब 10 जुलाई को होगा। ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।
Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, जानें क्या कहाNEET-UG Row: नीट एग्जाम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन आया सामने, जिम्मेदारों को लेकर कही बड़ी बात.
Read more »
NEET 2024: अब हुआ पब्लिक एग्जाम एक्ट का जिक्र, जानिए नीट पर क्या बोले शिक्षा मंत्रीNEET News Today in Hindi: नीट यूजी 2024 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और NTA का रुख सामने आ चुका है। लेकिन, अब नीट पर सरकार का क्या कहना है? सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर Dharmendra Pradhan ने नीट को लेकर काफी लंबा चौड़ा बयान दिया है। इस खबर में आप खुद पढ़कर समझ सकते हैं की NEET 2024 मामले पर सरकार का पक्ष क्या...
Read more »
NEET UG: शिक्षा मंत्री ने दिया नीट के छात्रों को आश्वासन, कहा- सभी चिंताओं का होगा निष्पक्षता से समाधानNEET 2024: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'केंद्र सरकार नीट परीक्षार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more »
NEET पेपर लीक मामले पर Chirag Paswan ने दिया न्याय का भरोसा, कहा- छात्रों के हित में लिया जाएगा फैसलानई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NEET पेपर लीक मामले में छात्रों की चिंताओं पर ध्यान देने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
NEET PG 2024: नीट पीजी एग्जाम की नई डेट पर आया अपडेट, NBE ने दी सूचनाNEET PG Exam Date 2024: नीट पीजी एग्जाम 2024 डेट पर अपडेट आया है। National Board of Examinations (एनबीई) चेयरपर्सन ने बताया है कि नीट पीजी 2024 परीक्षा को लेकर बोर्ड की क्या प्लानिंग है। वहीं NEET PG पोस्टपोन करने के कदम की IMA व अन्य डॉक्टर्स सराहना भी कर रहे...
Read more »
नीट-पीजी के लिए नई तिथि दो दिन के भीतर घोषित की जाएगी: धर्मेंद्र प्रधानप्रधान ने हरियाणा के पंचकूला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीट-पीजी के लिए तिथि की घोषणा एनबीई द्वारा एक या दो दिन में की जाएगी.’’
Read more »
