Odisha News: नाजुक अंग में एयर पाइप डालने से शोरूम कर्मचारी की दर्दनाक मौत, मजाक-मजाक में चली गई जान

Odisha News News

Odisha News: नाजुक अंग में एयर पाइप डालने से शोरूम कर्मचारी की दर्दनाक मौत, मजाक-मजाक में चली गई जान
Automobile Employee DeathAir Pipe AccidentJajpur District
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक ऑटोमोबाइल शोरूम कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। सहकर्मियों ने मजाक में उसके नाजुक अंग में एयर पाइप डाल दिया, जिससे शरीर में हवा भरने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लापरवाही का नतीजा है।

जागरण संवाददाता, जाजपुर। जिले के कोरई थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई एक दर्दनाक और विचित्र घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेतुलिखुंटी चौक स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर में एक युवक की सहकर्मी द्वारा की गई घातक शरारत ने उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान जेनापुर थाना क्षेत्र के अतासाही गांव निवासी स्वर्गीय अश्विनी बेहेरा के पुत्र सिपुन बेहेरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिपुन अपने गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ तेतुलिखुंटी स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर के वाशिंग पॉइंट पर काम करता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह शौच करके लौटा था और उस समय उसने केवल एक गमछा पहन रखा था। इसी दौरान उसी सर्विस सेंटर में काम करने वाला उसका साथी विनयभूषण बेहेरा उर्फ रवींद्र ने मजाक करते हुए एक खतरनाक हरकत कर डाली। उसने वाशिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे एयर पाइप को सिपुन के नाजुक अंग में डाल दिया और हवा छोड़ दी। कुछ ही पलों में सिपुन का शरीर हवा से भर गया और वह दर्द से तड़पने लगा। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे जाजपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कटक के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पहले ही गुजर चुके हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कोरई थाना एएसआई अशोक कुमार स्वाईं ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सर्विस सेंटर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने यह कृत्य मजाक में किया था, लेकिन उसकी यह हरकत जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर इस तरह की लापरवाही और अशोभनीय हरकतें किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने प्रशासन से दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।.

जागरण संवाददाता, जाजपुर। जिले के कोरई थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई एक दर्दनाक और विचित्र घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेतुलिखुंटी चौक स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर में एक युवक की सहकर्मी द्वारा की गई घातक शरारत ने उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान जेनापुर थाना क्षेत्र के अतासाही गांव निवासी स्वर्गीय अश्विनी बेहेरा के पुत्र सिपुन बेहेरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिपुन अपने गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ तेतुलिखुंटी स्थित उत्कल हुंडई सर्विस सेंटर के वाशिंग पॉइंट पर काम करता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह शौच करके लौटा था और उस समय उसने केवल एक गमछा पहन रखा था। इसी दौरान उसी सर्विस सेंटर में काम करने वाला उसका साथी विनयभूषण बेहेरा उर्फ रवींद्र ने मजाक करते हुए एक खतरनाक हरकत कर डाली। उसने वाशिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे एयर पाइप को सिपुन के नाजुक अंग में डाल दिया और हवा छोड़ दी। कुछ ही पलों में सिपुन का शरीर हवा से भर गया और वह दर्द से तड़पने लगा। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे जाजपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कटक के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पहले ही गुजर चुके हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कोरई थाना एएसआई अशोक कुमार स्वाईं ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सर्विस सेंटर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने यह कृत्य मजाक में किया था, लेकिन उसकी यह हरकत जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर इस तरह की लापरवाही और अशोभनीय हरकतें किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने प्रशासन से दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Automobile Employee Death Air Pipe Accident Jajpur District Workplace Accident Negligence Death Chandiakhol Area Jajpur Road Police Automobile Showroom Accident Employee Death Bhubaneshwar News Bhubaneshwar Latest News Bhubaneshwar News In Hindi Bhubaneshwar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Odisha News: ओडिशा में चक्रवात का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्टOdisha News: ओडिशा में चक्रवात का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्टओडिशा सरकार ने संभावित चक्रवात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा है कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश की संभावना के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तटीय जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए...
Read more »

Odisha News: पुरी जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा चूक, परिसर के अंदर फोटो खींचते पकड़ा गया सेवकOdisha News: पुरी जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा चूक, परिसर के अंदर फोटो खींचते पकड़ा गया सेवकपुरी के जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक सेवक को मंदिर के अंदर मोबाइल से तस्वीरें खींचते हुए पकड़ा गया। मंदिर प्रशासन ने सेवक को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने सेवक को हिरासत में लिया है। हाल ही में मंदिर समिति ने मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का निर्णय...
Read more »

Odisha News: कटक में बड़ा हादसा, पटाखों से लदी बाइक में विस्फोट; दो युवक गंभीरOdisha News: कटक में बड़ा हादसा, पटाखों से लदी बाइक में विस्फोट; दो युवक गंभीरकटक के चाउलियागंज में दीवाली पर पटाखों से लदी बाइक में विस्फोट से मातम छा गया। दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दिवाली की आतिशबाजी से निकली चिंगारी से बाइक में धमाका हुआ, जिससे आसपास नुकसान हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की...
Read more »

Mohania Vidhan Sabha: आरजेडी को बड़ा झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्दMohania Vidhan Sabha: आरजेडी को बड़ा झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द- Bihar News:mohania vidhan sabha rjd candidate shweta suman nomination rejected bihar chuav
Read more »

Odisha News: भुवनेश्वर के सबसे बड़े बाजार 'यूनिट-1 हाट' में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसानOdisha News: भुवनेश्वर के सबसे बड़े बाजार 'यूनिट-1 हाट' में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसानभुवनेश्वर के यूनिट-1 हाट में आज दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं और व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 दमकल गाड़ियों और 140 कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन पहले भी इस बाजार में आग लगने की घटनाएं हो चुकी...
Read more »

राकेश टिकैत के दामाद के सरकारी आवास से साढ़े पांच लाख की नगदी और फाइल चोरीराकेश टिकैत के दामाद के सरकारी आवास से साढ़े पांच लाख की नगदी और फाइल चोरीShamli News: शामली में सीएचसी अधीक्षक डा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:09:50